मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना : इस तारीख को महिलाओं के खाते में आएगी 22वीं किस्त

जानें, कैसे चेक करें 22वीं किस्त की लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम

महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Mukhyamantri Ladli Bahana Yojana) का संचालन किया जा रहा है। अब तक इस योजना की 21 किस्तें योजना से जुड़ी महिलाओंं को मिल चुकी हैं और महिलाओं को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 22वीं किस्त (22nd installment of Mukhyamantri Ladli Brahmin Yojana) मिलने का बेसब्री से इंतजार है। बताया जा रहा है कि 8 मार्च को महिला दिवस के उपलक्ष्य में राज्य सरकार इस योजना की लाभार्थी महिलाओं के खाते में 22वीं किस्त ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि इसको लेकर राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। 

कब आएगी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 22 वीं किस्त

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) की किस्त के लिए हर माह की 10 तारीख निर्धारित की हुई है। लेकिन कई बार त्योहार या विशेष पर्व होने के कारण इसकी किस्त निर्धारित तारीख से पहले भी जारी कर दी जाती है। ऐसे में इस बार भी मीडिया में जारी खबरों में ऐसा ही अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार 8 मार्च से पहले लाड़ली बहना योजना की 22वीं किस्त (22nd installment of Ladli Brahmin Yojana) जारी की जा सकती है। बता दें कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 फरवरी 2025 को देवास जिले से जारी की थी जिसके तहत 1.27 करोड़ महिलाओं को करीब 1553 करोड़ रुपए डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधे उनके खाते में ट्रांसफर किए गए थे। अब खबर हैं कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की किस्त 8 मार्च या होली से पहले महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जा सकती है।

कब आएगी मुख्यमंत्री लाड़की बहिण योजना महाराष्ट्र की अगली किस्त

मध्यप्रदेश की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना जिसे मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana Maharshtra) के नाम से चलाया जा रहा है। इस योजना को लेकर भी अपडेट जानकारी सामने आई है। इसके तहत फरवरी की किस्त 8 मार्च की पूर्व संध्या पर जारी की जाएगी। वहीं मार्च महीने की किस्त 26 को बजट सत्र की समाप्ति से पहले वितरित की जाएगी। इस संबंध में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण यानी डीबीटी (DBT) की प्रक्रिया 5 मार्च से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि इस योजना की मार्च महीने की किस्त 26 मार्च को बजट सत्र की समाप्ति से पहले दी जाएगी। जबकि फरवरी का भत्ता अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च की पूर्व संध्या पर लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 22वीं किस्त के लिए कैसे चेक करें लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम 

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश की लिस्ट को भी समय–समय पर अपडेट किया जाता है और इसमें अपात्रों के नाम हटाए जाते हैं। ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि आपको लाड़ली बहना योजना की 22वीं किस्त मिलेगी या नहीं। इसे जानने के लिए आपको एक बार लाड़ली बहना योजना की अंतिम सूची में अपना नाम अवश्य चेक करना चाहिए। यदि आपका नाम इस अंतिम सूची में शामिल है तो आपको इस योजना की अगली किस्त प्रदान की जाएगी। लाड़ली बहना योजना की अंतिम लाभार्थी सूची में अपना नाम आप इस तरह से चेक कर सकती हैं। 

  • इसके लिए आपको मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट  https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाना होगा।
  • यहां वेबसाइट के मेन पेज पर आपको अंतिम सूची वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • ऐसा करते ही आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद कैप्चा दर्ज करना होगा और ओटीपी प्राप्त करें पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके मोबाइल पर OTP प्राप्त होगा। आपको यह ओटीपी दर्ज करके वेरिफाई करना होगा।
  • इसके बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • ऐसा करने पर आपके सामने लाड़ली बहना योजना की अंतिम सूची आ जाएगी।
  • अब आप मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की अंतिम सूची में अपना नाम आसानी से चेक कर सकती हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें