लाड़ली बहना योजना : अब 5 लाख महिलाएं अपात्र, नहीं मिलेगी अगली किस्त
प्रकाशित - 25 Feb 2025
by Tractor Junction
जानें, किन महिलाओं नहीं मिलेगी योजना की अगली किस्त और इसके पीछे क्या हैं कारण
Mukhyamantri Ladli Bahana Yojana : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय योजना है। मध्यप्रदेश सरकार के साथ ही इस योजना को महाराष्ट्र सरकार द्वारा भी चलाया जा रहा है। हाल ही में खबर है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र में जिसे मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिण योजना के नाम से जाना जाता है। अब इस योजना से बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाओं को बाहर किया जा रहा है। अब तक 5 लाख महिलाओं को इस योजना के लिए अपात्र घोषित किया जा चुका है जिससे अब इन महिलाओं को योजना की अगली किस्त नहीं मिल पाएगी। बताया रहा है कि अपात्रों की पहचान के लिए स्क्रूटनी का काम चल रहा है। ऐसे में अनुमान है कि लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र से कुल 9 लाख महिलाएं बाहर हो सकती हैं।
सरकार के इस फैसले से राज्य को होगी 945 करोड़ रुपए की बचत
सरकार की ओर से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Mukhyamantri Ladli Bahana Yojana) के पात्रता संबंधी शर्तों व नियमों को कड़े करने से लाखों की तादाद में महिलाएं अपात्र हो जाएगी जिन्हें योजना से बाहर किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से राज्य को करीब 945 करोड़ रुपए की बचत होने का अनुमान है। वहीं अब इस योजना के नियमों में बदलाव किया जा रहा है और पुराने नियमों के स्थान पर अब नए नियम लागू किए जा रहे हैं। इन नियमों के लागू होने पर आगे और भी लाभार्थियों की स्क्रूटनी की जाएगी जिससे आगे भी लाडली बहना योजना से महिलाएं बाहर हो सकती हैं।
ये महिलाएं ले रहीं थी एक साथ दो योजनओं का लाभ
महाराष्ट्र सरकार के संज्ञान में आया है कि प्रदेश में चल रही लाड़ली बहन योजना (Ladli Bahana Yojana) के तहत कई अपात्र महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन किया है। इस पर सरकार ने सख्ती का रूख अपनाते हुए केवल पात्र महिलाओं को ही योजना का लाभ देने का फैसला किया है। ऐसे में जब सरकार की ओर से इन महिलाओं के आवेदन की स्क्रूटिनी की तो पाया कि यह महिलाएं विशेष रूप से नमो शेतकरी योजना का लाभ वाली महिलाएं लाड़ली बहना योजना से भी पैसे प्राप्त कर रही थी। यानी एक साथ दो सरकारी योजना के माध्यम से पैसा प्राप्त कर रही थीं जबकि योजना में केवल वहीं महिलाएं योजना का लाभ ले सकती हैं जो दूसरी ऐसी किसी योजना से लाभ प्राप्त नहीं कर रही हो।
इन महिलाओं को अब सिर्फ मिलेंगे 1500 की जगह 500 रुपए
जो महिलाएं शेतकारी योजना (Shetakaaree Yojana) का लाभ प्राप्त कर रही हैं और वे लाड़ली बहना योजना से जुड़ हुई है तो उन्हें अब सिर्फ दोनों योजनाओं की अंतर राशि ट्रांसफर की जाएगी। जैसे– नमो शेतकरी योजना के तहत जो महिलाएं प्रति माह 1000 रुपए प्राप्त कर रही है तो उन्हें लाड़ली बहना योजना के तहत सिर्फ 500 रुपए रुपए ही दिए जाएंगे। इस तरह इन महिलाओं को दोनों योजनाओं से कुल 1500 रुपए की राशि ही मिल सकेगी।
जांच में किन कारणों से महिलाएं हुईं योजना से बाहर
जांच में कई करणों से महिलाओं को लाड़ली बहना योजना से बाहर किया गया है। लाड़ली बहना योजना के तहत जिन महिलाओं को जिन कारणों के चलते अपात्र या अयोग्य घोषित किया गया है, वे कारण ये बताए जा रहे हैं–
- चार पहिया वाहन रखने वाली महिलाएं योजना से अपात्र घोषित की गई है।
- दिव्यांग योजनाओं से पहले से लाभ ले रहीं महिलाओं को योजना से बाहर किया गया है।
- 65 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के नाम योजना से हटाए गए हैं, क्योंकि नियम के अनुसार 21 से 65 साल के बीच होनी चाहिए।
- संजय गाधी निराधार योजना की लाभार्थी 2.30 लाख महिलाओं को योजना से बाहर किया गया है।
- कई महिलाओं को आधार कार्ड, बैंक खाते से लिंक नहीं होने के कारण अपात्र माना गया है।
- जिन महिलाओं के परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपए से अधिक है, उन्हें इस योजना से बाहर किया गया है।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र से कब–कब हटाए गए नाम
दिसंबर 2023 में लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) के तहत करीब 2.46 करोड़ महिलाओं को लाभ प्रदान किया जा रहा था। विधानसभा चुनाव के बाद इस योजना के तहत अपात्रों के नाम हटाए जाने का सिलसिला शुरू किया गया। इसके बाद जनवरी 2025 में यह संख्या घटकर 2.41 करोड़ रह गई। एक महीने में 5 लाख महिलाओं को अपात्र मानते हुए योजना से बाहर कर दिया गया। अब इस योजना से और भी महिलाओं को अपात्र घोषित किया जा सकता है। स्क्रूटनी का काम चालू हैं। ऐसे में अनुमान है कि इस योजना से करीब कुल 9 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित हो सकती है और योजना से बाहर की जा सकती है।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 8वीं किस्त कब आएगी
मीडिया रिपाेर्ट के मुताबिक राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत फरवरी महीने की 1500 रुपए की किस्त 25 फरवरी से योजना की लाभार्थी महिलाओं के खातों में जमा कराई जाएगी। बता दें कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र के तहत अब तक सात किस्तों में इससे जुड़ी पात्र महिलाओं को कुल 10,500 रुपए प्रति महिला मिल चुके हैं। अब फरवरी माह की किस्त जारी होनी बाकी है। उसे इस माह जारी किया जाएगा।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
Vehicle Name
अपने नजदीकी विक्रेताओं से सबसे अच्छा मूल्य प्राप्त करें
टॉप न्यूज़
मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना में बदली उपहारों की सूची, अब टीवी की जगह खेती और
अधिक पढ़ें
दिवाली से पहले पात्र किसानों को मिलेगी आर्थिक सहायता, किस्त का लाभ पाने के लिए
अधिक पढ़ें
कृषि यंत्र खरीदने वाले पात्र किसानों को DBT के माध्यम से मिलेगी सब्सिडी की राशि
अधिक पढ़ेंजानें, किन किसानों को मिलेगा लाभ, कितनी मिलेगी सब्सिडी और आवेदन करने की क्या है
अधिक पढ़ें
किन जिलों को जारी की गई रबी और खरीफ फसल बीमा क्लेम की बकाया राशि?
अधिक पढ़ें
The E-45 tractors will replace diesel vehicles at Action TESA’s MDF plant and save ₹40
अधिक पढ़ेंछत्तीसगढ़ के किसानों को अब ₹425 प्रति क्विंटल मिलेगा गन्ने का भाव, बोनस के साथ
अधिक पढ़ेंMahindra & Mahindra has revised its FY27 forecast for the Indian tractor industry to broadly
अधिक पढ़ें
पावरट्रैक, स्वराज, सोनालीका और आयशर के ट्रैक्टरों के मॉडल, HP, वर्ष और कीमत की पूरी
अधिक पढ़ें
તમારા ખેતર માટે યોગ્ય મોડલ કેવી રીતે પસંદ કરવું? VST ટ્રેક્ટર ભારતીય ખેડૂતોની રોજિંદી જરૂરિયાતોને
अधिक पढ़ेंअन्य खबरों में
कॉल बैक का अनुरोध करें
