गैस सब्सिडी : इन महिलाओं को नहीं मिलेगी रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी

जानें, किन परिवारों को नहीं मिलेगा 450 रुपए में गैस सिलेंडर और क्यों?

सरकार की ओर से महिलाओं के लिए कई प्रकार की लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका लाभ उन्हें मिल रहा है। इसी कड़ी प्रदेश की महिलाओं के लिए सस्ती कीमत पर रसोई गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। इसकी शुरुआत एक जनवरी 2024 से हो चुकी है। लेकिन इसके लिए शर्त यह है कि आपका रसोई गैस कनेक्शन पीएम उज्जवला योजना (PM ujjwala yojana) के तहत लिया गया हो। 

उज्जवला योजना (Ujjwala yojana) के तहत गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को धुआं रहित खाना पकाने के लिए रसोई सब्सिडी पर गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा अब इन लाभार्थी महिलाओं को आधी कीमत पर गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। इस तरह राज्य सरकार महिलाओं को 903 रुपए की कीमत का सिलेंडर 450 रुपए में उपलब्ध करा रही है। इसके लिए पात्र महिलाओं के खाते में सब्सिडी की राशि सरकार की ओर से ट्रांसफर की जाएगी। ऐसे में यहां यह भी जान लेना बहुत ही जरूरी है कि किन महिलाओं को रसोई गैस पर सब्सिडी (Subsidy on LPG) का लाभ नहीं मिल पाएगा, बशर्ते कि उन्होंने उज्जवला योजना के तहत ही गैस कनेक्शन लिया हो। 

बता दें कि मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक एक जनवरी 2024 से उज्जवला योजना (Ujjwala yojana) से जुड़े परिवारों व कुछ चुनिंदा बीपीएल परिवारों को 450 रुपए की सस्ती दर पर रसोई गैस उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बावजूद अभी भी इस पर मिलने वाली सब्सिडी के लाभ को लेकर असमंजस बना हुआ है। अधिकांश लोग यह समझ रहे हैं कि  सरकार की ओर से प्रदेश की सभी महिलाओं को 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

किन महिलाओं को मिलेगा 450 रुपए में गैस सिलेंडर

इस योजना के तहत राज्य की पीएम उज्जवला योजना (PM ujjwala yojana) धारक व बीपीएल परिवार की महिलाओं को 450 रुपए में रसाेई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। उज्जवला योजना धारक महिलाओं को पहले से ही रसाेई गैस पर सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 300 रुपए की सब्सिडी पहले से मिल रही है। अब उन्हें 150 रुपए की सब्सिडी राज्य सरकार की ओर दी जाएगी। ऐसे में अब उज्जवला गैस कनेक्शन धारकों को 450 रुपए में रसोई गैस मिलेगी।

किन महिलाओं को पात्र होते हुए भी नहीं मिल पाएगा योजना का लाभ

जिन महिलाओं के पास पीएम उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन है और अभी तक उन्होंने ई-केवाईसी (E-KYC) नहीं कराई है तो उन्हें 450 रुपए में सिलेंडर नहीं मिल पाएगा। इसी प्रकार बीपीएल परिवार के लाभार्थियों को भी योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसलिए दोनों लाभार्थियों को ईकेवाईसी कराना जरूरी होगा। इसके बाद ही वे 450 रुपए में सिलेंडर की स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। 

यह लोग हो सकते हैं सब्सिडी से वंचित

यदि आप उज्जवला योजना के लाभार्थी हैं या बीपीएल हैं और आपने अभी तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया (E-KYC process) को पूरा नहीं किया है तो आप इस माह आने वाली सब्सिडी की राशि से वंचित रह सकते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपको जनवरी माह से ही रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ मिले तो आपको चाहिए कि आप बिना देरी किए इसी माह केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लें।

देरी से सब्सिडी कराने पर क्या हो सकता है नुकसान

योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को एक साल के अंदर कुल 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी दी जाएगी। यदि आप जनवरी में सब्सिडी नहीं कराकर फरवरी माह में ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करते हैं तो आपको 11 सिलेंडरों पर ही सब्सिडी मिल पाएगी यानी एक सिलेंडर की सब्सिडी का आपको नुकसान हो जाएगा। ऐसे में आपको इसी माह केवाईसी करानी चाहिए।

रसोई गैस सब्सिडी योजना में ई-केवाईसी के लिए क्या है अंतिम तारीख

रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत केवाईसी कराने की अंतिम तिथि सामान्य उपभोक्ता के लिए 31 दिसंबर 2023 थी, लेकिन सर्वर डाउन होने सहित अन्य परेशानियों को देखते हुए अब सामान्य उपभोक्ता किसी भी दिन ई-केवाईसी करा सकते हैं। वहीं उज्जवला योजना व बीपीएल परिवारों के उपभोक्ता किसी भी महीने विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके अलावा संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर भी ईकेवाईसी कराई जा सकती हैं। इसके लिए कोई शुल्क देय नहीं है, ये बिलकुल नि:शुल्क है।

रसोई गैस सब्सिडी के लिए ई-केवाईसी हेतु किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

यदि आप 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर व सब्सिडी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी है। ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरी करने के लिए आपको अपने साथ जिन दस्तावेजों को रखना होगा, वे इस प्रकार से है

  • गैस सिलेंडर उपभोक्ता का आधार कार्ड
  • उपभोक्ता की बैंक पासबुक की कॉपी
  • गैस एजेंसी द्वारा जारी सिलेंडर की पासबुक
  • इन महिलाओं को नहीं मिलेगा 450 रुपए में सिलेंडर
  • जिन महिलाओं के पास उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन नहीं है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। उज्जवला योजना का लाभ जिन महिलाओं को नहीं मिलता, वे इस प्रकार से है-
  • 18 साल से कम उम्र की महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • महिला के परिवार की सालाना आय 2.50 लाख रुपए से अधिक है तो उसे इसका लाभ नहीं मिलेगा।
  • यदि महिला के परिवार राशन कार्ड में पहले से गैस कनेक्शन है तो उसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • पात्र लाभार्थी परिवार में यदि दो रसोई कनेक्शन है तो उसमें से एक पर ही योजना का लाभ मिलेगा।
  • योजना का लाभ ईडब्ल्यूएस, एसटी, एससी, ओबीसी वर्ग की महिलाओं को मिलेगा।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर, इंडो फार्म ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें