पीएम किसान योजना : इन किसानों को हर साल मिलेंगे 12 हजार रुपए
प्रकाशित - 27 Oct 2023
by Tractor Junction
जानें, किन किसानों को दिया जाएगा अधिक लाभ और इसके लिए कहां करना होगा आवेदन
पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) का लाभ दिया जाता है। इसके तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपए की सीधी सहायता उनके खाते में ट्रांसफर की जाती है। इस योजना के तहत किसानों को हर चार माह के अंतराल में 2,000 रुपए की सम्मान निधि दी जाती है। लेकिन हाल ही में मोदी सरकार ने पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की तर्ज पर महाराष्ट्र राज्य के किसानों के लिए अलग से नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना (Namo Shetkari Mahasamman Nidhi Yojana) को लांन्च किया है। इस योजना के तहत यहां के 85 लाख 60 हजार किसानों के बैंक खाते में पहली किस्त ट्रांसफर कर दी गई है। इस योजना के तहत वर्ष 2023- 24 में 6900 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। बता दें कि इस योजना के तहत भी राज्य के किसानों को पीएम सम्मान निधि के तहत मिलने वाली राशि से अलग 6,000 रुपए प्रति वर्ष दिए जाएंगे। इस तरह राज्य के किसानों दोनों योजनाओं से कुल 12,000 रुपए हर वर्ष आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह लाभ पीएम किसान सम्मान निधि योजना के मिलने वाले लाभ से अलग दिया जाएगा। इसका मतलब यह हुआ कि अब यहां के किसानों को हर चार माह के अंतराल में दोनों योजना से कुल 4000 रुपए का तीन किस्तों का भुगतान किया जाएगा। बता दें कि महाराष्ट्र में अभी बीजेपी की सरकार है और हाल ही में पीएम मोदी यहां दौरे पर थे। इस दौरान पीएम ने इस योजना को लांन्च किया है। किसानों को अपने पक्ष में करने के लिए यहां की भाजपा नित सरकार कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहती है जिससे किसानों की नाराजगी उसे झेेलनी पड़े। इधर राज्य सरकार का मानना है कि इस योजना से किसानों को अधिक आर्थिक लाभ मिल सकेगा जिससे उनकी आय में इजाफा होगा।
क्या है नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना (What is Namo Shetkari Mahasamman Nidhi Yojana)
प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना (Namo Shetkari Mahasamman Nidhi Yojana) की शुरुआत की है। इस योजना का लाभ राज्य के करीब 86 लाख से अधिक किसानों को मिल सकेगा। यहां राज्य के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पहले से हर साल 6,000 रुपए दिए जा रहे हैं। अब इस नई योजना के प्रदेश में लागू हो जाने के बाद किसानों को हर साल 12,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इससे महाराष्ट्र के किसानों को अब पहले से दुगुना लाभ होगा।
नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना के लिए क्या है पात्रता और शर्तें (What are the eligibility and conditions for Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana)
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) तरह ही नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना (Namo Shetkari Mahasamman Nidhi Yojana) के लिए किसानों को पात्रता और शर्तों को पूरा करना होगा। यह पात्रता और शर्तें इस प्रकार से हैं।
- नमो शेतकारी महा सम्मान निधि योजना का लाभ केवल महाराष्ट्र के किसान ही ले सकते हैं।
- आवेदन के लिए महाराष्ट्र का स्थाई निवासी होना जरूरी है।
- आवेदन करने वाले किसान के पास स्वयं की खेती की भूमि होना आवश्यक है।
- आवदेन करने वाला किसान, महाराष्ट्र कृषि विभाग में पंजीकृत होना चाहिए।
- आवेदन करने वाले किसान का आधार कार्ड, बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है।
नमो शेतकारी महा सम्मान निधि योजना में आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता (What documents will be required to apply for Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana)
यदि आप महाराष्ट्र के किसान हैं तो आपको नमो शेतकारी महा सम्मान निधि योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए इस योजना में आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए किसानों को जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वे दस्तावेज इस प्रकार से हैं
- आवेदन करने वाले किसान का आधार कार्ड
- आवेदन करने वाले किसान का मूल निवास प्रमाण पत्र
- आवेदन करने वाले किसान का आय प्रमाण पत्र
- आवेदक किसान का बैंक खाता विवरण जिसके लिए बैंक पासबुक की कॉपी
- किसान के खेत के कागजात
- पीएम किसान योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर
- किसान का पंजीकृत मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो।
- किसान का पासपोर्ट साइज का फोटो आदि।
नमो शेतकारी महा सम्मान निधि योजना में कैसे करना होगा आवेदन (How to apply for Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana)
यदि आप नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना (Namo Shetkari Mahasamman Nidhi Yojana) का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आवेदन करना होगा। यहां बता दें कि इस योजना के तहत उन किसानों को ही लाभ प्रदान किया जाएगा जो पहले से पीएम किसान योजना के तहत रजिस्टर्ड है। अभी पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त जारी होने को है। इससे पहले किसानों को सरकार की ओर से नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना की राशि को ट्रांसफर कर दिया गया है। यह राशि पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को दी गई है। ऐसे में नए किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले पीएम किसान योजना के तहत पंजीकरण कराना होगा। क्योंकि अभी इस योजना के लिए अलग से कोई आधिकारिक वेबसाइट लांन्च नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि अभी जो किसान पीएम किसान योजना में जुड़े हुए हैं उन्हें इसका लाभ दिया जाएगा। इसके लिए अभी फिलहाल अलग से पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है। आगे इस योजना के लिए अलग से पोर्टल लाॅन्च किया जा सकता है जिसकी जानकारी हम आपको ट्रैक्टर जंक्शन के मध्यम से देंगे।
नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना अधिक जानकारी के लिए कहां करें संपर्क
नमो शेतकारी महा सम्मान निधि योजना की अधिक जानकारी के लिए किसान अपने जिले के कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों करतार ट्रैक्टर, मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।