घर पर उगाएं सब्जियां, सरकार देगी 25000 रुपए की सब्सिडी

जानें, क्या है सरकार की योजना और इससे कैसे मिलेगा लाभ

सरकार की ओर से किसानों सहित अन्य लोगों के लाभार्थ कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। इस योजना के तहत एक ऐसी योजना भी सरकार चला रही है जिसके तहत यदि आप घर की छत पर सब्जियां, फल व औषधीय पौधों की बागवानी करते हैं आपको सरकार की ओर से 50 प्रतिशत सब्सिडी (subsidy) दी जाएगी। इस योजना का नाम छत पर बागवानी योजना (rooftop gardening scheme) रखा गया है। खास बात यह है कि इस योजना के तहत आप अपने घर की छत पर गमलों में सब्जियां, फल और औषधीय पौधे उगाकर एक बगीचा तैयार कर सकते हैं। इससे एक तो आपकी छत की खाली पड़ी जगह का उपयोग हो जाएगा और दूसरा आपको घर पर ही ताजा सब्जियां खाने को मिल जाएगी, इसे आपको बाजार से खरीदकर नहीं लाना होगा जिससे आपकी सेहत अच्छी रहने के साथ ही आपके पैसों की भी बचत होगी। राज्य सरकार इस काम के लिए आपको 25,000 रुपए की सब्सिडी दे रही है। इच्छुक व्यक्ति राज्य सरकार की छत पर बागवानी योजना के तहत आवेदन करके सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

क्या है छत पर बागवानी योजना (What is rooftop gardening scheme)

छत पर बागवानी योजना (What is rooftop gardening scheme) मुख्य रूप से शहरी लोगों के लिए चलाई गई है। शहरी लोगों को ताजा सब्जियां मिल सकें इसके लिए राज्य सरकार ने छत पर बागवानी योजना शुरू की है। इस योजना के तहत आप घर पर गमलों में तरह-तरह की अपने मन पसंद की सब्जियों, फल, औषधीय पौधे उगाकर रोजाना ताजा सब्जियां व फल प्राप्त कर सकते हैं। राज्य सरकार की ओर से इसके लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस काम के लिए राज्य सरकार लाभार्थी को 25,000 रुपए का अनुदान दे रही है।

छत पर बागवानी योजना के लिए कितनी मिलेगी सब्सिडी

कृषि विभाग के उद्यान निदेशालय की छत पर बागवानी योजना (rooftop gardening scheme) के तहत राज्य सरकार की ओर से 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। विभाग की ओर से इस योजना की लागत 50,000 रुपए निर्धारित की गई है जिस पर लाभार्थी को 50 प्रतिशत या अधिकतम 25,000 रुपए की सब्सिडी दी जा रही है।

छत पर बागवानी से क्या होगा लाभ

छत पर बागवानी (rooftop gardening) करने से आपकी छत पर पड़ी खाली जमीन का उपयोग हो जाएगा। इसमें आपको हर मौसम में ताजा सब्जियां व फल घर पर ही उपलब्ध हो जाएंगे जिससे आपके पैसों की बचत होगी। इसी के साथ आप रोज सुबह और शाम छत पर खुली हवा और पौधों का लुत्फ भी उठा सकेंगे।

छत पर बागवानी योजना के तहत क्या-क्या मिलेगी सामग्री

छत पर बागवानी (rooftop gardening) के लिए आपको सरकार की ओर से सामग्री प्रदान की जाएगी। जिसमें 3 पोर्टेबल, फारमिंग सिस्टम, 10 फ्रूट बैंक, 15 प्लास्टिक पोंट, 4 ऑर्गनिक किट, 3 शेप्लींग ट्रे (100 सब्जी के पौधे), 2 खुरपी, एक हैंड स्पेयर, 10 फल के पौधे और ड्रिप सिस्टम दिया जाता है। इस योजना के लाभार्थियों के यहां प्रोजेक्ट लगाने वाली कंपनी जांच और देखरेख के लिए समय-समय पर आपको मार्गदर्शन देती रहेगी। यदि इस प्रोजेक्ट में कोई कमी या परेशानी आती है तो इसका प्रबंध भी कंपनी करेगी।

कौन उठा सकता है छत पर बागवानी योजना का लाभ

छत बागवानी योजना (rooftop gardening scheme) बिहार सरकार की ओर से चलाई जा रही है। इस योजना का लाभ पटना के शहरी इलाकों में रह रहे लोग उठा सकते हैं। इसके अलावा फुलवारी शरीफ, संपतचक, पटना सदर और दानापुर में रहने वाले लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

योजना के तहत कौन-कौनसे सब्जी, फल व औषधीय पौधे उगा सकते हैं आप

छत बागवानी योजना के तहत आप सब्जियों में बैंगन, टमाटर, गोभी, मिर्च गाजर, मूली, पत्तेदार सब्जी, भिंडी, कद्दूवर्गीय सब्जी आदि सब्जियां उगा सकते हैं। वहीं फलों में कागजी नींबू, पपीता, आम, अनार अंजीर आदि फलों को लगा सकते हैं। इसके अलावा औषधीय पौधों में आप करी पत्ता, घृत कुमारी, अश्वगंधा, लेमन ग्रास, वासाका औषधीय पौधे लगा सकते हैं।

योजना में आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

छत पर बागवानी योजना (rooftop gardening scheme) का लाभ लेने के लिए आपको इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन (Online Application) करना होगा। आवेदन के लिए आपको कुछ दस्तावेजों (documents) की आवश्यकता होगी, ये दस्तावेज इस प्रकार से हैं-

  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का ई-मेल आईडी
  • आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
  • घरेलू बिजली का बिल
  • नगर पालिका कर रसीद
  • खाली छत का फोटो
  • बैंक खाता वितरण, इसके लिए पासबुक की कॉपी

योजना के तहत सब्सिडी प्राप्त करने के लिए कहां करें आवेदन

छत पर बागवानी योजना (rooftop gardening scheme) में बिहार के वे ही नागरिक आवेदन कर सकते हैं जिनके पास खुद का अपार्टमेंट या फ्लैट है। स्वयं का मकान होने की स्थिति में आपके पास 300 फीट खाली जगह होनी चाहिए। वहीं यदि आप अपार्टमेंट में रहते हैं तो आपको आवेदन से पहले अपार्टमेंट की पंजीकृत सोसायटी से अनापत्ति प्रमाण प्राप्त करना होगा। इसके बाद ही आप इस योजना में ओवदन कर सकेंगे। छत पर बागवानी योजना के तहत सब्सिडी (Subsidy under rooftop gardening scheme) का लाभ प्राप्त करने के लिए आप विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस योजना की अधिक जानकारी के लिए आप अपने जिले के कृषि या उद्यान विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सोनालिका ट्रैक्टर, फोर्स ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें