लोकप्रिय सोनालीका ट्रैक्टर
![सोनालीका 745 डीआई III सिकंदर सोनालीका 745 डीआई III सिकंदर image](https://assets.tractorjunction.com/tractor-junction/assets/images/upload/745-di-iii-sikander-1631526194.webp?format=webp&width=347&height=205)
सोनालीका 745 डीआई III सिकंदर
50 एचपी 3065 सीसी
ईएमआई के लिए यहाँ क्लिक करें
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें
![सोनालीका टाइगर इलेक्ट्रिक 4WD सोनालीका टाइगर इलेक्ट्रिक 4WD image](https://assets.tractorjunction.com/tractor-junction/assets/images/upload/sonalika-tiger-electric-4wd-1696505405.webp?format=webp&width=347&height=205)
सोनालीका टाइगर इलेक्ट्रिक 4WD
15 एचपी 4 डब्ल्यू.डी
ईएमआई के लिए यहाँ क्लिक करें
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें
![सोनालीका 42 आरएक्स सिकंदर सोनालीका 42 आरएक्स सिकंदर image](https://assets.tractorjunction.com/tractor-junction/assets/images/upload/42-rx-sikander-1631525949.webp?format=webp&width=347&height=205)
सोनालीका 42 आरएक्स सिकंदर
42 एचपी 2891 सीसी
ईएमआई के लिए यहाँ क्लिक करें
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें
![सोनालीका डीआई 50 आरएक्स सोनालीका डीआई 50 आरएक्स image](https://assets.tractorjunction.com/tractor-junction/assets/images/upload/sonalika-di-50-rx-1710398650.webp?format=webp&width=347&height=205)
सोनालीका डीआई 50 आरएक्स
52 एचपी 2 डब्ल्यू.डी
ईएमआई के लिए यहाँ क्लिक करें
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें
![सोनालीका सिकंदर डीआई 55 डी एल एक्स सोनालीका सिकंदर डीआई 55 डी एल एक्स image](https://assets.tractorjunction.com/tractor-junction/assets/images/upload/di-55-dlx-1631527083.webp?format=webp&width=347&height=205)
सोनालीका सिकंदर डीआई 55 डी एल एक्स
55 एचपी 2 डब्ल्यू.डी
ईएमआई के लिए यहाँ क्लिक करें
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें
![सोनालीका वर्ल्डट्रैक 90 4WD सोनालीका वर्ल्डट्रैक 90 4WD image](https://assets.tractorjunction.com/tractor-junction/assets/images/upload/worldtrac-90-rx-4wd-1631530594.webp?format=webp&width=347&height=205)
सोनालीका वर्ल्डट्रैक 90 4WD
90 एचपी 4087 सीसी
ईएमआई के लिए यहाँ क्लिक करें
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें
सोनालीका ट्रैक्टर सीरीज
सोनालीका ट्रैक्टर रिव्यूज
सोनालीका ट्रैक्टर की इमेजेस
सोनालीका ट्रैक्टर डीलर और सर्विस सेंटर
सोनालीका ट्रैक्टर के प्रमुख स्पेसिफिकेशन
सोनालीका ट्रैक्टर की तुलना
सोनालीका ट्रैक्टर समाचार और अपडेट्स
सेकेंड हैंड सोनालीका ट्रैक्टर
सोनालीका ट्रैक्टर के बारे में
सोनालीका एक अग्रणी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है जिसकी 150 से अधिक देशों में मौजूदगी है। कंपनी का पंजाब के होशियारपुर में बेस्ट टेक्नोलॉजी और इनोवेटिव डिजाइन वाला ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। इस ट्रैक्टर ने न केवल किसानों का दिल जीता बल्कि ग्लोबल एग्रीकल्चर लीडरशिप एंड इनोवेटिव लीडरशिप अवॉर्ड भी जीता। कंपनी की स्थापना 1995 में लक्ष्मण दास मित्तल ने की थी।
सोनालीका ट्रैक्टर बाजार में सोनालीका टाइगर और सोनालीका सिकंदर डीएलएक्स सहित 65 से मॉडल पेश करता है। इसके अतिरिक्त, वित्तवर्ष 23 में सोनालीका ने 35 हजार से ज्यादा ट्रैक्टर निर्यात करके 28.2% बाजार हिस्सेदारी हासिल की। वहीं, वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही में यह आंकड़ा बढ़कर 36% हो गया, जो प्रभावशाली वृद्धि को दर्शाता है। इसलिए, सोनालीका ट्रैक्टर भारत में नंबर 1 ट्रैक्टर निर्यात ब्रांड है। कंपनी किसानों के बजट को ध्यान में रखकर हेवी-ड्यूटी ट्रैक्टर बनाती है। उनका मुख्य फोकस कृषि-मशीनीकरण पर है, यही वजह है कि वे लगातार दुनिया भर के 15 लाख किसानों का विश्वास जीत रहे हैं।
सोनालीका ट्रैक्टर्स वैश्विक स्तर पर 5वां सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्माता है, जो कृषि मशीनरी में विशेषज्ञता रखता है। कंपनी छोटे स्तर पर खेती के लिए ऑर्चर्ड और यूटिलिटी ट्रैक्टर, चुनौतीपूर्ण इलाकों के लिए हेवी ड्यूटी ट्रैक्टर और इको-फ्रेंडली ऑपरेशन्स के लिए इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर प्रदान करती है। उनकी टैगलाइन, "सबसे कम डीजल में सबसे ज़्यादा ताकत और रफ्तार" उनके मॉडलों की मजबूती और प्रदर्शन को दर्शाती है। इसके अतिरिक्त, कंपनी भारतीय बाजार में नंबर 3 की पोजिशन पर मजबूती से कायम है।
सोनालीका ट्रैक्टर का वर्तमान परिदृश्य
सोनालीका अपने सुपर एडवांस और स्टाइलिश ट्रैक्टरों के दम पर ट्रैक्टर बाजार पर राज कर रहा है। कंपनी 15 एचपी से लेकर 90 एचपी रेंज में ट्रैक्टर बनाती है। यहां किसानों की जरूरत के अनुसार ट्रैक्टर मॉडल तैयार किये जाते हैं। सोनालीका ट्रैक्टर लिफ्टिंग और ढुलाई के काम में राजा है। इसके साथ ही, कंपनी अधिक रोड ट्रिप वाले ट्रैक्टर उपलब्ध कराती है, जिससे आय में वृद्धि होती है। सोनालीका के ट्रैक्टर 2.76 लाख से लेकर 17.99 लाख रुपये की कीमत में उपलब्ध है। सभी ट्रैक्टर औसत भारतीय किसान के लिए काफी उचित और किफायती हैं। हालांकि, भारत में सोनालीका ट्रैक्टर की कीमत स्टेट टैक्स, आरटीओ शुल्क और अन्य कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
सोनालीका की मूल कंपनी सोनालीका इंटरनेशनल ट्रैक्टर लिमिटेड ने जीपीएस (ग्लोबल पार्टनर्स समिट) 200 का भी आयोजन किया। इस समिट में दुनिया भर के 200 से अधिक चैनल पार्टनर्स ने भाग लिया। इसके साथ ही कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कड़े उत्सर्जन मानकों का अनुपालन करने वाली 5 नई ट्रैक्टर सीरीज को पेश किया है।
सोनालीका अग्रणी ट्रैक्टर कंपनी क्यों है?
- सोनालीका ने अपनी स्थापना के बाद कुछ ही वर्षों में कई माइल स्टोन स्थापित किए हैं जिसके कारण अब कंपनी फार्म मैकेनाइजेशन सॉल्यूशन्स में अग्रणी है।
- कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता 3 लाख ट्रैक्टर है।
- किसानों की सुविधा के अनुसार उत्पाद बनाने के लिए ब्रांड के पास 300+ विशेषज्ञ इंजीनियरों और सबसे अपडेट तकनीक के साथ उन्नत अनुसंधान एवं विकास केंद्र हैं।
- कंपनी के पास विशेष निर्यात ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं जो 130 से अधिक देशों में सॉलिस ट्रैक्टर निर्यात करने में मदद करते हैं।
- अंतिम उपयोगकर्ताओं तक सर्वोत्तम श्रेणी के ट्रैक्टर पहुंचाने के लिए नया और बेहतर अंतिम असेंबली प्लांट है।
- सोनालीका सीडीआर टेक्नोलॉजी : सोनालीका के ट्रैक्टर कार्बन डाइऑक्साइड रिमूवल (सीडीआर) तकनीक के साथ आते हैं जो ट्रेम स्टेज IV उत्सर्जन मानकों को पूरा करते हैं। यह तकनीक टाइगर सीरीज 55 से 75 एचपी ट्रैक्टर रेंज के साथ उपलब्ध है। यह 3 मोड के साथ आता है - सामान्य मोड, इको मोड और पावर मोड जो 1 ट्रैक्टर में 3 ट्रैक्टरों का लाभ प्रदान करता है।
भारत में सोनालीका ट्रैक्टर की कीमत 2024
भारत में सोनालीका ट्रैक्टरों की कीमत 2.76 लाख* रुपये से शुरू होती है और इसके एडवांस मॉडल 17.99 लाख रुपये* तक की कीमत में उपलब्ध है, जो भारतीय किसानों के लिए काफी उचित है। सोनालीका ट्रैक्टरों की मूल्य सूची हमारे पास उपलब्ध है जिसमें 15 एचपी से 90 एचपी तक प्रत्येक मॉडल की कीमत है।
सोनालीका ट्रैक्टर की ऑन-रोड कीमत इसकी एक्स-शोरूम कीमत से अलग होती है, क्योंकि इसमें विभिन्न राज्य कर, आरटीओ शुल्क शामिल हैं।
- सोनालीका मिनी ट्रैक्टर प्राइस की बात करें तो सोनालीका ट्रैक्टर की कीमत 2.76 लाख* रुपये से शुरू होती है।
- सोनालीका मिनी ट्रैक्टर की कीमत 2.76 लाख से 5.86 लाख रुपए तक है।
- सोनालीका ट्रैक्टर कीमत किसानों की सुविधा के अनुसार तय की जाती है।
- आप ट्रैक्टर जंक्शन पर सोनालीका ट्रैक्टर ऑन रोड प्राइस, सोनालीका ट्रैक्टर का रेट आदि प्राप्त कर सकते हैं।
लोकप्रिय सोनालीका ट्रैक्टर कीमत 2024
ट्रैक्टर सोनालीका हमेशा किसानों की पहली पसंद है। सोनालीका ट्रैक्टर टॉप मॉडल अपने फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के दम पर खेतों में बेहतर तरीके से काम करते हैं। सोनालीका के लोकप्रिय मॉडल की बिक्री लगातार बढ़ रही है। सोनालीका ट्रैक्टरों के टॉप मॉडल उनके एचपी और कीमत के साथ नीचे दिए गए हैं।
- सोनालीका 745 डीआई III सिकंदर - 50 एचपी, 6.88 - 7.16 लाख रुपये तक*
- सोनालीका WT 60 - 60 एचपी, 9.19 से 9.67 लाख रुपये तक*
- सोनालीका टाइगर 55 - 55 एचपी, 10.72-11.38 लाख रुपये तक*
- सोनालीका सिकंदर डीआई 35 - 39 एचपी, 6.03 - 6.53 लाख रुपये तक*
- सोनालीका GT 20 - 20 एचपी, 3.41 - 3.77 लाख रुपये तक*
नए सोनालीका ट्रैक्टर की एचपी रेंज
यहां हम एचपी और प्राइस रेंज के अनुसार लोकप्रिय सोनालीका ट्रैक्टरों को सूचीबद्ध कर रहे हैं जिन पर किसान भरोसा कर सकते हैं और खरीद सकते हैं।
30 एचपी के अंदर लोकप्रिय सोनालीका मिनी ट्रैक्टर
सोनालीका टाइगर इलेक्ट्रिक – यह 15 एचपी का लोकप्रिय इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर है, जिसकी भारत में कीमत 6.14-6.53 लाख* रुपये है।
लोकप्रिय सोनालीका ट्रैक्टर 39 एचपी
ट्रैक्टर जंक्शन पर 40 एचपी से कम रेंज में सोनालीका के 9 ट्रैक्टर उपलब्ध हैं। इस 40 एचपी रेंज के तहत सोनालीका सिकंदर DI 35, सोनालीका 35 RX सिकंदर, सोनालीका DI 35 सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर हैं। सोनालीका ट्रैक्टर 39 एचपी कीमत की बात करें तो यह 5.48 लाख रुपए से 6.69 लाख* रुपए तक है। सोनालीका 39 एचपी ट्रैक्टर रेंज में कुल 5 मॉडल ट्रैक्टर जंक्शन पर उपलब्ध है।
45 एचपी से कम के लोकप्रिय सोनालीका ट्रैक्टर मॉडल
सोनालीका डीआई 35 आरएक्स - यह एक 39 एचपी ट्रैक्टर है जिसकी कीमत भारत में 5.81-6.14 लाख* रुपये है।
50 एचपी से अधिक का लोकप्रिय सोनालीका ट्रैक्टर
सोनालीका डीआई 47 आरएक्स - यह 50 एचपी का ट्रैक्टर है जिसकी भारत में कीमत 7.27 लाख से 7.94 लाख* रुपये तक है।
सोनालीका डब्ल्यूटी 60 - यह एक शक्तिशाली 60 एचपी ट्रैक्टर है जिसकी कीमत 9.19 लाख से 9.67 लाख* रुपये तक है।
* नोट : सोनालीका ट्रैक्टरों की की ऑन रोड कीमत आपके राज्य के अनुसार अलग-अलग होगी।
भारत में सोनालीका ट्रैक्टर डीलर कैसे खोजें?
कंपनी की अहमदाबाद, रायबरेली, बेलगाम, नासिक, अलवर सहित पूरे भारत में 950 सोनालीका ट्रैक्टर डीलरशिप है। दुनिया भर में सोनालीका ट्रैक्टर 1000+ चैनल पार्टनर नेटवर्क, 15,000+ रिटेल पॉइंट और 375+ स्टॉकिस्ट के साथ ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए यथासंभव उनके करीब रहती है।
सोनालीका ट्रैक्टर सर्विस सेंटर कहां से प्राप्त करें?
ट्रैक्टर जंक्शन पर आप अपने क्षेत्र में सोनालीका सर्विस सेंटर के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सोनालीका ने अपने ग्राहकों को बिक्री के उपरांत सुरक्षित और कुशल सर्विस प्रदान करने के लिए संपूर्ण भारत में 1000 से अधिक सोनालीका ट्रैक्टर सर्विस सेंटर स्थापित किए हैं। ट्रैक्टर जंक्शन के पास सोनालीका सर्विस सेंटर्स के लिए एक विशेष पेज है, आप जिस राज्य और जिले में रहते हैं, उसके अनुसार उपयुक्त पेज पर फिल्टर का उपयोग कर सकते हैं।
सोनालीका ट्रैक्टर सीरीज
कंपनी भारतीय बाजार में 6 ट्रैक्टर सीरीज पेश करती है। सभी सोनालीका ट्रैक्टर सीरीज को किसान की विशेष जरूरतों और पसंद के अनुसार डिजाइन किया गया है। सोनालीका ट्रैक्टर 2WD और 4WD वेरिएंट में आते हैं। सोनालीका ट्रैक्टर 4 by 4 अपनी पावरफुल स्ट्रेंथ के कारण मोस्ट डिमांडिंग है। सभी अलग-अलग सीरीज अपने क्षेत्र में बेस्ट हैं और हाई प्रोफिट, एक्स्ट्रा पावर, हाई प्रोडक्टिविटी, और शानदार परफॉर्मेंस प्रदान करती हैं। सोनालीका ट्रैक्टर सीरीज इस प्रकार हैं:-
टॉप मॉडल : भारतीय ट्रैक्टर बाजार में सोनालीका सबसे अच्छे बहुमुखी मॉडल पेश करती है। नीचे सोनालीका ट्रैक्टरों के टॉप मॉडल उनकी एचपी और कीमत के साथ दिए गए हैं।
मॉडल | एचपी रेंज | भारत में कीमत |
सोनालीका सिकंदर डीआई 35 | 39 एचपी | 6.03-6.53 लाख रुपए* |
सोनालीका 745 डीआई III सिकंदर | 50 एचपी | 6.88-7.16 लाख रुपए* |
सोनालीका 42 आरएक्स सिकंदर | 42 एचपी | 6.96-7.41 लाख रुपए* |
सोनालीका डब्ल्यूटी 60 | 60 एचपी | 9.19-9.67 लाख रुपए* |
सोनालीका टाइगर 55 | 55 एचपी | 10.72-11.38 लाख रुपए* |
भारत में सर्वश्रेष्ठ सोनालीका ट्रैक्टर
सोनालीका अपने सभी ट्रैक्टरों पर 5 साल की वारंटी देती है। और, इस कंपनी की इन-हाउस डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग टीम है जो हाई क्वालिटी की गारंटी देती है। यहां भारत में कुछ बेहतरीन सोनालीका ट्रैक्टर हैं।
सोनालीका टाइगर और सोनालीका सिकंदर DLX : ये शक्तिशाली और फ्यूल एफिशिएंट ट्रैक्टर हैं जो 5जी हाइड्रोलिक्स और एचडीएम+ इंजन के साथ आते हैं। सोनालीका टाइगर सीरीज खेतों पर हाई रिटर्न के लिए उच्च उत्पादकता सुविधाएं प्रदान करती है। हालांकि, सिकंदर डीएलएक्स सीरीज में किसानों की ज्यादा कमाई के लिए 10 डीलक्स फीचर्स हैं। इनके साथ, दोनों सीरीज में सुचारू संचालन के लिए 12 फॉरवर्ड+12 रिवर्स शटल-टेक मल्टी-स्पीड ट्रांसमिशन दिए गए हैं।
अलग-अलग राज्यों के लिए सोनालीका के स्पेशल ट्रैक्टर
- सोनालीका को विभिन्न राज्यों की भूमि और फसलों के अनुसार ट्रैक्टर डिजाइन करने में विशेषज्ञता हासिल है। कंपनी ने तेलंगाना के लिए महाबली, महाराष्ट्र के लिए छत्रपति और राजस्थान के लिए महाराजा जैसे हेवी ड्यूटी ट्रैक्टर लांच किए हैं।
- कंपनी प्रत्येक ट्रैक्टर के साथ ग्राहकों की संतुष्टि का पूरा ध्यान रखती है। यह 3x2 सर्विस के वादे के बाद बिक्री उपरांत सर्विस भी प्रदान करती है जहां तकनीशियन शिकायत के 3 घंटे के भीतर आते हैं और 2 दिनों के अंदर आपकी समस्या का समाधान करते हैं।
भारत में सोनालीका ट्रैक्टर के लिए ट्रैक्टर जंक्शन क्यों चुनें?
ट्रैक्टर जंक्शन एक प्रामाणिक मार्केट प्लेस है जहां आप सोनालीका ट्रैक्टर मॉडल के लिए एक अलग सेगमेंट प्राप्त कर सकते हैं। किसानों की सुविधा के लिए सभी फीचर्स की जानकारी एक ही स्थान पर प्रदान की जाती है। इसके साथ ही ट्रैक्टर सोनालीका प्राइस का उल्लेख किया गया है। ट्रैक्टर जंक्शन आपको भारत में एक अपडेट सोनालीका ट्रैक्टर मूल्य सूची प्रदान करता है। ट्रैक्टर जंक्शन आपको कीमत के साथ सोनालीका ट्रैक्टर मिनी, न्यू सोनालीका ट्रैक्टर, सोनालीका ट्रैक्टर लिस्ट, ट्रैक्टर प्राइस सोनालीका, रिव्यू, इमेज, ट्रैक्टर न्यूज आदि प्रदान करता है। इसके अलावा, यदि आप किसी सोनालीका ट्रैक्टर मॉडल के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं तो आप हमें पिंग कर सकते हैं, हमारे कस्टमर एक्जीक्यूटिव आपकी मदद करेंगे। इसके अलावा, यहां आप सोनालीका ट्रैक्टर के सभी मॉडल पूरी कीमत सूची के साथ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
लेटेस्ट अपडेट
सोनालीका कंपनी ने ट्रैक्टरों की कीमतों में पारदर्शिता लाने के लिए सोनालीका की ऑफिसियल वेबसाइट पर सोनालीका ट्रैक्टर के मॉडल्स की कीमत की नयी विशेषताएं जोड़ी हैं। अब भारतीय किसानों को सोनालीका कंपनी के किसी भी ट्रैक्टर मॉडल की कीमत सोनालीका की वेबसाइट पर जाकर मिल सकती है। सोनालीका कंपनी के इस फैसले को ट्रैक्टर उद्योग जगत में मील का पत्थर माना जा रहा है।
सोनालीका ट्रैक्टर मूल्य सूची और प्रश्न/उत्तर यहां नीचे दिए गए हैं। सोनालीका ट्रैक्टर्स के बारे में अपडेट जानकारी प्राप्त करने के लिए ट्रैक्टर जंक्शन मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
सोनालीका ट्रैक्टर्स आधिकारिक वेबसाइट - https://www.sonalika.com