मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना : रक्षाबंधन पर इन बहनों के खाते में आएंगे 1000-1000 रुपए

राज्य के मुख्यमंत्री जारी करेंगे योजना की पहली किस्त, हर साल मिलेंगे 12,000 रुपए

सरकार की ओर से किसानों के अलावा महिलाओं के लिए भी कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिनका लाभ शहरी व ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना (Mukhyamantri Maiya Samman Yojana) शुरू की गई है जिसकी पहली किस्त रक्षाबंधन पर जारी की जा रही है। इस योजना की पहली किस्त के रूप में महिलाओं को 1000-1000 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी। राज्य की महिलाओं को यह राशि प्रति माह दी जाएगी। इस तरह इस योजना से प्रत्येक लाभार्थी महिला को सालभर में कुल 12,000 रुपए की राशि प्राप्त होगी। इसकी पहली किस्त 19 अगस्त को डीबीटी के माध्यम से सीधे योजना से जुड़ी पात्र महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

अब तक कितनी महिलाओं ने किया योजना के तहत आवेदन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना (Mukhyamantri Maiya Samman Yojana) में अब तक 30 लाख महिलाओं ने आवेदन किया है। राज्य सरकार का अनुमान है कि इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं की संख्या 48 लाख तक हो सकती है। हालांकि अभी इस योजना में आवेदन प्रक्रिया जारी है। ऐसे में लाभार्थियों की संख्या बढ़ सकती है। ऐसे में रक्षाबंधन तक महिलाओं की संख्या और अधिक हो सकती है। ऐसे में रक्षाबंधन या अगस्त माह के अंत तक इस योजना की राशि 1,000 रुपए जारी की जाएगी। हांलाकि रक्षाबंधन पर 151 महिलाओं को 1,000 रुपए की राशि ट्रांसफर करके इस योजना की शुरुआत कर दी जाएगी। इसके बाद हर माह की 15 तारीख को लाभार्थी बहनों के खाते में मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना की किस्त (Installment of Mukhyamantri Maiya Samman Yojana) भेजी जाएगी।

किन महिलाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना का लाभ

मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना का लाभ (Benefits of Mukhyamantri Maiya Samman Yojana) प्रदेश की महिलाओं को दिया जाएगा। इसके लिए जो पात्रता शर्तें निर्धारित की गई है, वे इस प्रकार से हैं-

  • महिला राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • इस योजना में महिलाएं ही आवेदन कर सकती है।
  • आवेदन करने वाली महिला की उम्र 21 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला बीपीएल परिवार या अंत्योदय परिवार की श्रेणी में होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला का मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना आवश्यक है।

योजना में आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना (Mukhyamantri Maiya Samman Yojana) में आवेदन करते समय आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। योजना में आवेदन के लिए आपको जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वे दस्तावेज (Documents) इस प्रकार से हैं-

  • आवेदन करने वाली महिला का आधार कार्ड
  • आवेदक का परिवार राशन कार्ड जिसमें उसका नाम दर्ज हो
  • आवेदक महिला का मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो
  • आवेदक महिला के परिवार की आय प्रमाण-पत्र
  • आवेदक महिला का फोटो
  • महिला का बैंक खाता विवरण, इसके लिए बैंक पासबुक कॉपी

मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना में कैसे करें आवेदन

यदि आप झारखंड से हैं तो आप मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना (Mukhyamantri Maiya Samman Yojana) में आवेदन कर सकती है, क्योंकि झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सारेन ने राज्य की आर्थिक दृष्टि से कमजोर बीपीएल महिलाओं के लिए योजना की शुरुआत की है। सर्वर की परेशानी हो देखते हुए इसमें आवेदन करने तरीके में बदलाव किया गया है। अब फार्म भरकर सीधे आंगनबाड़ी सेविका के पास जमा करना होगा। इसके बाद आंगनबाड़ी सेविका द्वारा उस फार्म का वेरिफिकेशन करने के बाद उसे ऑनलाइन करने के लिए प्रज्ञा केंद्रों में जमा कराया जाएगा और प्रज्ञा केंद्र द्वारा इसे ऑनलाइन फीड किया जाएगा। इसके बाद फार्म व दस्तावेजों का सत्यापन होगा और पात्र महिलाओं की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद लाभार्थी महिलाओं को किस्त की राशि सीधे उनके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। राज्य की महिलाएं इस योजना के फार्म आंगनबाड़ी केंद्र से प्राप्त कर सकती हैं। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा इसके टोल फ्री नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है।

योजना से संबंधित महत्वपूर्ण लिंक-

मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट- https://mmmsy.jharkhand.gov.in/
मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के लिए टोल फ्री नंबर- 1800-890-0215

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें