अगर 8 लाख से कम है परिवार की कमाई तो घर की महिलाओं को मिलेंगे 12 हजार रुपए

Share Product प्रकाशित - 24 Jul 2024 by Tractor Junction

अगर 8 लाख से कम है परिवार की कमाई तो घर की महिलाओं को मिलेंगे 12 हजार रुपए

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना : 50 साल तक की महिलाओं को मिलेंगे हर महीने एक हजार रुपए

भारत के गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कई राज्य सरकारों ने पिछले कुछ समय में कई नई योजनाएं लांच की है। इन योजनाओं में महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इनमें लाडली बहना योजना सबसे पहले मध्यप्रदेश में शुरू की गई थी। इस योजना के तहत महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 1250 रुपए सरकार द्वारा जमा करवाए जाते हैं। इसी तर्ज पर महाराष्ट्र में मांझी लड़की बहन योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) व लाड़ला भाई योजना (Ladla Bhai Yojana) शुरू की जा चुकी है। वहीं दिल्ली में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Mukhyamantri Mahila Samman Yojana) और पंजाब में प्यारी बहना सुख सम्मान योजना ( Pyari Behna Sukh Samman Nidhi Yojana) संचालित है।

अब एक नई घोषणा के तहत 45 लाख महिलाओं को 12 हजार रुपए की आर्थिक मदद की जाएगी। यह आर्थिक सहायता उन परिवारों की महिलाओं और बेटियों को मिलेगी जिनके परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपए से कम है। आइए, ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट से मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना  (Mukhyamantri Maiya Samman Yojana) के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना : 21 से 50 साल की माताओं व बहनों को मिलेगा लाभ

महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजना शुरू करने की लिस्ट में एक और राज्य झारखंड का नाम जुड़ गया है। इस योजना से 8 लाख रुपए सालाना कमाने वाले परिवारों का फायदा पहुंचेगा। राज्य सरकार इन परिवारों की महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 1 हजार रुपए की राशि जमा कराएगी। हाल ही में झारखंड कैबिनेट की बैठक में महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना को स्वीकृति दी गई है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना (Mukhyamantri Maiya Samman Yojana) है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इस कल्याणकारी योजना का लाभ प्रदेश की 45 लाख माताओं और बहनों को मिलेगा। योजना में 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को शामिल किया गया है। 

सरकार एक साल में खर्च करेगी 5500 करोड़ रुपए

झारखंड कैबिनेट द्वारा मंजूर की गई मुख्यमंत्री बहन-बेटी (माई-कुई) स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के तहत हर जरूरतमंद परिवार की महिला को कवर किया जाएगा। मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के तहत मिलने वाली राशि को महिलाएं पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर खर्च कर सकेंगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू कर रही है। मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के पहले साल सरकार 5500 करोड़ रुपए खर्च करेगी। 

कैंप लगाकर किया जाएगा रजिस्ट्रेशन

झारखंड में मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का लाभ शहर व गांव दोनों क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को मिलेगा। इस योजना से महिलाओं को जोड़ने के लिए राज्य सरकार की ओर से विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में पात्र महिलाओं से आवेदन लिए जाएंगे। 

आवेदन के लिए पात्रता शर्तें

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के लिए कुछ पात्रता शर्तें निर्धारित की है जो इस प्रकार है : 

  • झारखंड राज्य की स्थायी निवासी महिला को ही योजना का लाभ मिलेगा।
  • महिला की उम्र 21 साल से कम व 50 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला के पास आधार खाते से लिंक्ड सिंगल बैंक खाता होना चाहिए।
  • जिन आवेदकों के बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक नहीं है, उन्हें दिसंबर 2024 तक योजना का लाभ मिलेगा। इस अवधि के बाद उन्हें अपने बैंक खाते को आधार से जोड़ना होगा।
  • आवेदक महिला का आधार कार्ड व मतदाता पहचान पत्र।
  • आवेदक महिला के परिवार का नाम झारखंड राज्य अंत्योदय अन्न योजना अन्न योजना में होना चाहिए। यानी उसके पास गुलाबी, पीला, सफेद और हरा राशन कार्ड होना चाहिए।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Call Back Button