मांझी लड़की बहना योजना : नियमों में बदलाव, अब अधिक संख्या में मिलेगा महिलाओं को लाभ
प्रकाशित - 08 Jul 2024
by Tractor Junction
जानें, मांझी लड़की बहना योजना के नियमों में क्या किये गए है बदलाव और इसके लिए कैसे करना होगा आवेदन
Majhi Ladki Bahin Yojana 2024: केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं और बालिकाओं के लिए कई प्रकार की लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिसका उन्हें लाभ मिल रहा है। इसी के साथ अब राज्य सरकारें भी महिलाओं के हित में नई-नई योजनाएं लागू कर रही है। एक ऐसी ही योजना मुख्यमंत्री मांझी लड़की बहन योजना (Mukhyamantri Majhi Ladki Bahan Yojana) है जिसे महाराष्ट्र सरकार की ओर से राज्य की महिलाओं के लिए लागू किया गया है। हाल ही में इस योजना के नियमों में कुछ बदलाव किया है ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकें।
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार द्वारा हाल ही में जारी किए गए राज्य बजट में मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना (Mukhyamantri Majhi Ladki Bahan Yojana) की घोषणा की गई थी जिसे मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) की तर्ज पर लागू किया गया है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। यदि आप महाराष्ट्र से हैं तो आप माझी लड़की बहन योजना में आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। इससे पहले आपको इस योजना के नियम और शर्तों को जान लेना जरूरी है।
आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से माझी लड़की बहन योजना के संशोधित नियम और शर्तों के साथ ही इस योजना में आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं ताकि राज्य की अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सके।
आवेदनों की मंजूरी में बाधक बन रहे थे योजना के मापदंड
मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना (Mukhyamantri Majhi Ladki Bahan Yojana) के नियम और शर्तें इस योजना के आवेदनों की मंजूरी में बाधक बन रहे थे, ऐसे में राज्य सरकार ने योजना के नियमों व शर्तों में बदलाव किया है यानी योजना के नियमों और शर्तों में ढील दी गई है ताकि राज्य की अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना से जुड़ सके। इस योजना के तहत 21 से 65 साल आयु की महिलाएं आवेदन कर सकती है। इस योजना के तहत लाभार्थी महिला को प्रतिमाह 1500 रुपए सीधे उसके खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। इस तरह माझी लड़की बहन योजना की प्रत्येक लाभार्थी महिला को इस योजना से हर साल 18000 रुपए प्राप्त होंगे। इस योजना को लेकर राज्य की महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है। खासकर ग्रामीण इलाकों की महिलाएं इस योजना में अपना नाम दर्ज कराने के लिए उमड़ रही हैं।
माझी लड़की बहना योजना में आवेदन की तारीख बढ़ाई
राज्य सरकार ने योजना की कई शर्तों में ढील दी है। इसकी घोषणा करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि पहले 15 जुलाई 2024 थी, लेकिन महिलाओं की मांग को देखते हुए इसे 31 अगस्त 2024 तक कर दिया गया है। इतना ही नहीं जो महिलाएं 31 अगस्त को आवेदन करती है तो भी उन्हें 1 जुलाई 2024 से योजना का लाभ दिया जाएगा।
निवास प्रमाण पत्र की अनिवार्यता समाप्त
तटकरे ने कहा कि पहले हमने कहा था कि योजना के लिए निवास प्रमाण-पत्र अनिवार्य है, लेकिन अब इसे खत्म कर दिया है। इसके स्थान पर लाभार्थी को 15 साल पहले जारी किए गए राशन कार्ड, राज्य से स्कूल छोड़ने का प्रमाण-पत्र, मतदाता पहचान पत्र या जन्म प्रमाण पत्र को वैध माना जाएगा। वहीं पहले पांच एकड़ से अधिक कृषि योग्य भूमि रखने वाले किसानों पर रोक रखी गई थी लेकिन अब इस शर्त को भी खत्म कर दिया गया है जिससे मराठवाड़ा और विदर्भ में लाभार्थियों की संख्या बढ़ सके। पहले 21 से 60 वर्ष की महिलाएं योजना का लाभ उठा सकती थी, लेकिन अब 65 साल की महिलाएं भी इस योजना से जुड़ सकती है। तटकरे ने कहा कि महाराष्ट्र के पुरुष से शादी करने वाली अन्य राज्यों की महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। उन्होंने कहा कि इससे महाराष्ट्र की सीमा से सटे इलाकों की महिलाओं को भी इस योजना के माध्यम से सहायता मिल सकेगी। मंत्री ने कहा कि जिन महिलाओं के पास आय प्रमाण-पत्र नहीं है, लेकिन ऑरेज या रेड राशन कार्ड हैं, वे भी इसका उपयोग कर सकती हैं। एक ही घर की विवाहिता और अविवाहिता महिला दोनों ही इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। एक परिवार की दो महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
पैसा मांगने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
इसी दौरान राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वाले और महिलाओं से आवश्यक प्रमाण-पत्र देने अथवा फॉर्म भरने के लिए पैसे मांगे वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई शुरू करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला कलेक्टरों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और तेजी हो। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने उन्हें हर जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया है।
माझी लड़की बहन योजना में आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता
माझी लड़की बहन योजना में आवेदन के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, योजना में आवेदन के लिए जिन दस्तावेजों (Documents) की आवश्यकता होगी, वे इस प्रकार से हैं-
- आवेदन करने वाली महिला का आधार कार्ड
- महिला का जन्म प्रमाण-पत्र
- सक्षम अधिकारी द्वारा जारी परिवार के मुखिया का आय प्रमाण-पत्र
- बैंक खाता पासबुक के प्रथम पृष्ठ की फोटो कॉपी
- आवेदक महिला का पासपोर्ट साइज फोटो
- परिवार राशन कार्ड जिसमें महिला का नाम दर्ज हो।
कैसे करें माझी लड़की बहन योजना में ऑफलाइन आवेदन (How to apply offline in Majhi Ladki Behan Yojana)
यदि आप महाराष्ट्र से हैं तो आप मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना (Mukhyamantri Majhi Ladki Bahan Yojana) में आवेदन कर सकती है। योजना के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन किया जा सकता है। यदि आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहती है तो आपकी सुविधा के लिए सरकार ने माझी लड़की बहन योजना आवेदन कार्यालय, आंगनबाड़ी सेविका, सेतु कार्यालय में ऑफलाइन जमा कराने का विकल्प रखा गया है। महाराष्ट्र सरकार ने माझी लड़की बहना योजना का आवेदन फॉर्म उपलब्ध करा दिया है। इसे आप गूगल प्ले स्टोर से नारी शक्ति एप से डाउनलोड करके प्राप्त सकते हैं।
कैसे करें माझी बहन योजना में ऑनलाइन आवेदन (How to apply online in Majhi Behan Yojana)
यदि आप माझी बहन योजना में ऑनलाइन आवेदन करना चाहती हैं तो आप सुविधा के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स अपना कर घर बैठे आवेदन कर सकती हैं-
- इसके लिए गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से नारी शक्ति दूत ऐप अपने एंड्रॉइड फोन (android phone) में डाउनलोड करना होगा। वहीं आईफोन में एप्पल प्ले स्टोर (apple play store) से यह ऐप प्राप्त करना होगा।
- इसके बाद आपको इस ऐप के तहत मुख्यमंत्री माझी लड़की योजना विकल्प का चयन करना होगा।
- अब आपको यहां से मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना का पीडीएफ आवेदन पत्र (PDF application form of Chief Minister Majhi Ladki Behan Yojana) डाउनलोड करना होगा।
- आवेदन पत्र में आपको अपना नाम, पता, बैंक खाता विवरण, आधार कार्ड नंबर आदि सभी मांगी गई जानकारी भरनी होंगी।
- इसके बाद आवेदन पत्र को आवश्यक दस्तावेजों के साथ दोबारा वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
- इस तरह आप घर बैठे माझी लड़की बहन योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
