लाड़ली बहना योजना : बदल सकते हैं योजना के नियम, इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

जानें, लाड़ली बहना योजना के नियमों में क्या हो सकता है परिवर्तन और इससे कितनी महिलाएं हो सकती है योजना से बाहर

पीएम किसान योजना के बाद लाड़ली बहना योजना एक ऐसी योजना है जो बहुत ही कम समय में लोकप्रिय हो गई। इतना ही नहीं हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में यह योजना गेमचेंजर साबित हुई। इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में प्रति माह आर्थिक सहायता दी जाती है। यह योजना एमपी में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शुरू की थी। अब चूंकि राज्य में नए मुख्यमंत्री मोहन यादव बना दिए गए हैं। ऐसे में लाड़ली बहना योजना का लेकर महिलाओं में असमंजस बना हुआ है। क्या लाड़ली बहना योजना को बंद कर दिया जाएगा या इसके नियमों को कड़ा किया जाएगा ताकि महिलाएं स्वयं ही योजना से बाहर हो जाए आदि कई प्रकार की खबरें सामने आ रही हैं।

इसी बीच महिला बाल विकास विभाग सागर की ओर से जारी एक आदेश ने खलबली मचा दी है। इससे ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है लाड़ली बहना योजना के नियमों में बड़ा परिवर्तन किया जाएगा। इसके तहत इस योजना के नियमों को कड़ा किया जा सकता है। यदि योजना के नियमों में बदलाव हुआ तो लाखों महिलाएं इस योजना से बाहर हो सकती हैं। ऐसे में यह खबर आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। 

क्या है लाड़ली बहना योजना से जुड़ा मामला

महिला बाल विभाग सागर द्वारा एक आदेश चर्चा का विषय बन गया है। इस आदेश में अपात्रों को बाहर करने के निर्देश दिए गए है। इस आदेश को कांग्रेस नेता सैय्यद जाफर ने एक्स पर शेयर किया है और इसे तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की है। प्रशासन के आदेश के बाद सागर की 511 महिलाओं ने लाड़ली बहना योजना का लाभ छोड़ दिया है। 

क्या लिखा है महिला एवं बाल विकास विभाग के आदेश में

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कार्यालय परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सागर ग्रामीण-2 की तरफ से निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि जो भी आंगनबाड़ी सहायिका, कार्यकर्ता, समस्त अध्यक्ष या सचिव, स्वयं सहायका समूह के सदस्य यदि लाड़ली बहना योजना का लाभ ले रहे हैं तो वे अपने लाभ का परित्याग कर दें, 15 दिन के अंदर ऐसे लोग अपने लाभ का परित्याग नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। हालांकि अपात्र लोगों पर कार्रवाई करने से संबंधित कोई भी आदेश शासन की तरफ से जारी नहीं किया गया है।

क्या बंद हो जाएगी लाड़ली बहना योजना

लाड़ली बहना योजना से संबंधित महिला एवं बाल विकास विभाग सागर ग्रामीण-2 की ओर से जारी आदेश को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी सैय्यद जाफर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि यह लाड़ली बहना योजना में लाभ लेने वाली बहनों को अपात्र कर योजना से बाहर करने की सरकार की साजिश है। उन्होंने प्रदेश सरकार से शीघ्र प्रभाव से सरकारी आदेश वापिस लेने की मांग की है। नई भाजपा सरकार ने अपात्र महिलाओं को लाड़ली बहना योजना से बेदखल करने का आदेश दिया है। एमपी कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि लाडली बहना योजना में छंटनी शुरू, धीरे-धीरे सरकार योजना बंद करने की तैयार में है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि लाड़ली बहना योजना को लंबे समय तक नहीं चलाया जाएगा और चलाया भी जाएगा तो इसका लाभ केवल पात्र महिलाओं को दिया जाएगा। इसके लिए योजना के नियमों को कड़ा किया जाएगा ताकि वास्तविक लाभार्थी ही इसका लाभ उठा सके। हालांकि मीडिया में चर्चा होने के बाद विभाग की ओर से बाद में यह आदेश वापिस ले लिया गया।

क्या है लाड़ली बहना योजना

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मार्च 2023 में लाड़ली बहना योजना की घोषणा की थी। इसके लिए यहां कि महिलाओं द्वारा रिकार्ड तोड़ आवेदन किए गए थे। इस योजना में करीबी 1.31 करोड़ महिलाएं जुड़ी हुई है जिनको इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। इस योजना की शुरुआती किस्तों में राज्य की महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए दिए गए। इसके बाद इस योजना की राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि मैं इस राशि को बढ़ते हुए 3000 तक ले जाऊंगा जिससे यहां की हर महिला को प्रतिमाह 3000 रुपए की आर्थिक सहायता मिल सकेगी।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, कुबोटा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें