मुफ्त बिजली योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, अंतिम तिथि भी बढ़ाई

जानें, योजना का लाभ लेने के लिए किसान कहां कराएं रजिस्ट्रेशन और इसके लिए किन डाक्यूमेंट्स की होगी आवश्यकता

Muft Bijli Yojana 2024 : सरकार की ओर से किसानों के लिए बहुत सी लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिनका उन्हें लाभ मिल रहा है। इसी कड़ी राज्य सरकार की ओर से मुफ्त बिजली योजना (Muft Bijli Yojana 2024) की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत किसानों को ट्यूबवैल से सिंचाई करने पर मुफ्त बिजली दी जाएगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन (Registration) शुरू हो गए हैं। इतना ही नहीं अधिक से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ मिले, इसके लिए इस योजना में आवेदन की तिथि को भी आगे बढ़ा दिया गया है। 

खबरों के मुताबिक इस योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से किसानों को 12 घंटे मुफ्त बिजली दी जाएगी। मुफ्त बिजली योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को इस योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख 16 अगस्त कर दी गई है। पहले इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन 5 से 10 अगस्त के बीच किया जाना था।

मुफ्त बिजली योजना के लिए कब, कहां होंगे रजिस्ट्रेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नोएडा बिजली विभाग के एक कार्यकारी अभियंता के मुताबिक नलकूप धारी किसानों के लिए मुफ्त बिजली योजना हेतु शिविर विभिन्न गांवों में आयोजित किए जा रहे हैं जो कोट, लुहारली और एनटीपीसी रोड, दादरी में 33/11 केवी सब स्टेशनों से जुड़े हुए हैं। मंगलवार को नई बस्ती, फलौदा और जारचा आदि जगहों पर शिविर लगाए गए। बुधवार को दतावली, सैंथली और खटाना जैसे इलाकों में शिविर लगाए जाएंगे। 8 अगस्त, गुरुवार को बील, अकबरपुर, चैपौल और नरौली में शिविर लगाए जाएंगे। 9 अगस्त को रामगढ़, नंगला, चमरू और बिसाहड़ा में शिविर लगाया जाएगा। 10 अगस्त को बोड़ाकी, छिंसा और पटाड़ी में शिविर लगाए जाएंगे।  

मुफ्त बिजली योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए क्या हैं पात्रता और शर्तें (Eligibility and conditions)

यूपी सरकार की ओर से राज्य के किसानों के लिए मुफ्त बिजली योजना की शुरू की गई है। इसके लिए कुछ पात्रता व शर्तें भी निर्धारित की गईं हैं।

  • मुफ्त बिजली योजना का लाभ (Benefits of free electricity scheme) उत्तर प्रदेश के किसानों को दिया जाएगा, अन्य राज्य के किसान इसका लाभ नहीं उठा सकते हैं।
  • मुफ्त बिजली योजना में आवेदन के लिए किसान यूपी का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए वहीं किसान पात्र होंगे जो नलकूप से फसलों की सिंचाई करते हैं।
  • नलकूप की मुफ्त बिजली के लिए आपके पास मीटर होना आवश्यक है।
  • इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही किसानों को पिछला बकाया बिजली बिल पूरा जमा कराना होगा।
  • मुफ्त बिजली योजना का लाभ पाने के लिए किसान को एक घरेलू कनेक्शन भी दिखाना होगा। चाहे यह घरेलू कनेक्शन राज्य में कहीं भी हो।
  • यदि किसी नलकूप धारी किसान के पास घरेलू कनेक्शन नहीं है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।

योजना में रजिस्ट्रेशन/आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता (What documents will be required for registration)

मुफ्त बिजली योजना (Muft Bijli Yojana 2024) में रजिस्ट्रेशन/आवेदन के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। योजना में आवेदन के लिए आपको जिन दस्तावेजों (Documents) की आवश्यकता होगी, वे दस्तावेज इस प्रकार से हैं--

  • आवेदन करने वाले किसान का आधार कार्ड
  • आवेदक किसान का निवास का प्रमाण-पत्र
  • आवेदक का किसान कार्ड
  • आवेदक किसान के ट्यूबवैल का पिछला बिजली बिल
  • किसान का मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो
  • किसान का पासपोर्ट साइज फोटो

मुफ्त बिजली योजना 2024 में कैसे करें रजिस्ट्रेशन/आवेदन

यूपी मुफ्त बिजली योजना 2024 (UP. Muft Bijli Yojana 2024) का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रदेश के किसानों को इस योजना में अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन (Uttar Pradesh Power Corporation) की ओर से प्रदेश के गांव-गांव में शिविर लगाए जा रहे हैं। किसान उसमें अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा किसान उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी इस योजना के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।  

यूपी मुफ्त बिजली योजना से संबंधित आवश्यक लिंक

मुफ्त बिजली योजना की आधिकारिक वेबसाइट लिंक- https://uppcl.org/uppcl/hi/
योजना से संबंधित टोल फ्री नंबर- 1912

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें