पीएम किसान योजना से पहले 81 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 1624 करोड़ रुपए
प्रकाशित - 12 Feb 2025 by Tractor Junction
जानें, किन किसानों को मिला योजना का लाभ और कैसे चेक करें आपके खाते में पैसा आया या नहीं
पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) से पहले प्रदेश सरकार की ओर से राज्य के किसानों के खाते में 1624 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर कर दी गई है। यह राशि उन किसानों को भेजी गई है जो मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से जुड़े हुए हैं। हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसान कल्याण योजना की वित्तीय वर्ष 2024–25 की तीसरी किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर की है। इस किस्त का लाभ प्रदेश के करीब 81 लाख किसानों को मिला है। यह किस्त मुख्यमंत्री ने सोनकच्छ, जिला देवास में आयोजित कार्यक्रम में जारी की। इसी दिन मुख्यमंत्री की ओर से लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त भी जारी की गई।
योजना के तहत प्रदेश के किसानों को हर माह मिलते हैं 6,000 रुपए
मध्यप्रदेश सरकार की ओर से किसानों को आर्थिक लाभ प्रदान करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana) का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर किसानों को हर चार माह के अंतराल में 2000-2000 रुपए की किस्त जारी की जाती है। यह राशि राज्य के पात्र किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली राशि से अलग होती है। इस तरह मध्यप्रदेश में किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना दोनों को मिलाकर हर साल कुल 12,000 रुपए दिए जाते हैं। इस योजना को राज्य के पूर्व सीएम और वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुरू किया था।
कैसे चेक करें आपके खाते में योजना की किस्त आई या नहीं
यदि आपको मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana) का लाभ मिल रहा है तो आप यह जानना जरूर चाहेंगे कि इस योजना की किस्त आपके खाते में ट्रांसफर हुई है या नहीं। इसका पता आप मध्यप्रदेश सरकार के स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रेवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन पोर्टल saara.mp.gov.in पर जाकर लगा सकते हैं। इस पोर्टल पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की वित्तीय वर्ष 2024–25 की तीसरी किस्त की राशि आप आसानी से चेक कर सकते हैं। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की किस्त चेक करने के लिए आप नीचे दिए गए तरीके से इसे चेक कर सकते हैं-
- सबसे पहले आपको स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रेवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन पोर्टल saara.mp.gov.in इन पर जाना होगा।
- यहां आपको मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के डेशबोर्ड पर क्लिक करना होगा।
- ऐसा करने पर आप मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के आधिकारिक पोर्टल पर पहुंच जाएंगे।
- यहां आपको प्रदेश के इस योजना से जुड़े सभी किसानों का किस्तवार ब्यौरा उपलब्ध कराया गया है।
- आप यहां सबसे पहले किस्त की संख्या पर क्लिक करना होगा।
- यहां सबसे पहले आपको वित्त वर्ष यानी फाइनेंसिल ईयर यानी 2024–25 को सलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद आप किस जिले के अंतर्गत आते हैं, उसे चेक बाक्स पर क्लिक करके सलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद आपके गांव की तहसील कौनसी लगती है उसे सलेक्ट करना होगा।
- अंत में गांव का नाम सलेक्ट करना होगा।
- अब आपको आपके गांव के इस योजना से जुड़े सभी किसानों की पूरी लिस्ट दिखाई देगी।
- आप इस लिस्ट में अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं।
एमपी के किसानों को मिलेगा इस महीने डबल किस्त का लाभ
मध्यप्रदेश के किसानों के खाते में इस माह केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त भी जारी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त इसी महीने की 24 फरवरी को जारी की जाएगी। यह किस्त मध्यप्रदेश सहित देश के करोड़ों किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इस तरह इस माह मध्यप्रदेश के किसानों को एक ही माह में दो योजनाओं की किस्तें एक साथ मिलेंगी।
किसे मिलता है मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ
मध्यप्रदेश में पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ प्रदान किया जाता है। इस योजना के तहत यहां पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थियों को प्रदेश सरकार की ओर से तीन समान किस्तों में 2000-2000 रुपए की राशि हर चार माह के अंतराल में जारी की जाती है। वहीं केंद्र सरकार की ओर से भी किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2,000 रुपए की किस्त साल में तीन बार हर चार माह के अंतराल में दी जाती हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को साल में दो बार 2,000 की किस्त दी जाती थी। लेकिन विधानसभा चुनाव से कुछ माह पहले पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अगस्त 2023 में किसानों को साल में तीन बार 2,000 रुपए की राशि ट्रांसफर का निर्णय अपनी कैबिनेट की बैठक में लिया था। इसके बाद से योजना से जुड़े किसानों को इस योजना से 12,000 रुपए प्रति वर्ष दिया जा रहा है। बता दें कि खेती को लाभ का व्यवसाय बनाए जाने की परिकल्पना का पूरा करने, खेती के लिए उन्नत तकनीक का उपयोग करने, किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य को पूरा करने और किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से सितंबर 2022 से इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता देना शुरू किया गया था। अब तक इस योजना के तहत हाल ही में जारी की गई किस्त सहित कुल 11 किस्तें राज्य के किसानों को मिल चुकी हैं।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें