आम बजट 2025 : डबल हो सकती है पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि

Share Product प्रकाशित - 26 Jan 2025 by Tractor Junction

आम बजट 2025 : डबल हो सकती है पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि

संसदीय स्थाई समिति ने की कृषि मंत्रालय के प्रस्ताव लागू करने की सिफारिश, मिल सकती है मंजूरी

केंद्र सरकार की ओर से देश का आम बजट एक फरवरी 2025 को पेश किया जाने वाला है जिसे लेकर जोर–शोर से तैयारियां चल रही है। केंद्र सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट को पेश करेगी। बजट के आने से पहले लोगों को उससे काफी उम्मीदें हैं। बजट में किसानों सहित अन्य वर्गों के लिए कई प्रकार की लाभकारी घोषणाएं की जा सकती है। ऐसे में कृषि क्षेत्र के लिए होने वाली घोषणाओं को लेकर किसान उत्सुक है। चर्चा है कि इस बार बजट में किसानों को सरकार तोहफा दे सकती है। इस बार सरकार अपने बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की राशि में बढ़ोतरी कर सकती है। 

ऐसा इसलिए कि काफी समय से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त की राशि को बढ़ाने की मांग उठती रही है लेकिन अभी तक इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस बार उम्मीद है कि सरकार संसदीय स्थाई समिति द्वारा इस बार पीएम किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाने की सिफारिश के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है। चर्चा है कि पीएम किसान सम्मान निधि की राशि को डबल किए जाने की घोषणा हो सकती है। यदि ऐसा है तो इस योजना के तहत बढ़ी राशि का लाभ देश के करोड़ों छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों को मिल सकेगा जो इस योजना से जुड़े हुए हैं। 

संसदीय स्थाई समिति ने क्या की सरकार से सिफारिश

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में हुई संसदीय स्थाई समिति की ओर से कृषि मंत्रालय को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि को डबल करने की सिफारिश की गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना  (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) में अभी फिलहाल पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) से जुड़े किसानों को 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस पर संसदीय स्थाई समिति का कहना है कि मंहगाई को देखते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि बहुत कम है, इसे बढ़ाकर 12,000 रुपए किया जाना चाहिए। यदि सरकार बजट में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे देती है तो पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थियों को इससे काफी मदद मिलेगी। वे खेती के लिए बीज, खाद, उर्वरक आदि जरूरी आदान आसानी से खरीद सकेंगे और पहले से अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकेंगे। खास कर छोटे किसानों को इससे बहुत बड़ी मदद मिलेगी।  

पीएम किसान योजना की राशि कितनी बढ़ने की है संभावना

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्रदान किया जाता है। इसके तहत केंद्र सरकार की ओर से इस योजना से जुड़े पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपए तीन समान किस्तों में दिए जाते हैं। किसानों को हर चार माह के अंतराल में 2-2 हजार रुपए मिलते हैं। यह राशि सरकार सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर करती है। चर्चा है कि इस बजट में किसानों को मिलने वाली 6,000 रुपए की राशि को बढ़ाकर 10,000 करने की संभावना है। जबकि संसदीय स्थाई समिति ने 12,000 रुपए करने की सिफारिश की है। अब देखना यह है बजट में सरकार इस योजना के तहत कितनी राशि बढ़ा सकती है। 
 
योजना के तहत अब तक किसानों को कितना मिला लाभ

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की शुरुआत साल 2019 में की गई थी। इस योजना का उद्देश्य किसानों को खेती के लिए खाद, बीज, उर्वरक खरीदने में उनकी आर्थिक रूप से सहायता करना है। इस योजना का लाभ अब तक करोड़ों किसानों को मिल चुका है। यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है तो देश के किसानों को पहले से अधिक सहायता मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी। अब तक केंद्र सरकार की ओर से इस योजना के तहत 3.45 लाख करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता किसानों को दी जा चुकी है। 

कब आएगी पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत दी जाने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अब तक 18 किस्तें जारी हो चुकी हैं और किसानों को इसकी 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। चर्चा यह भी है कि पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त किसानों को फरवरी माह में जारी की जा सकती है। बता दें कि पीएम सम्मान निधि योजना के तहत किस्त की राशि हर चार माह के अंतराल में किसानों को दी जाती है। पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त (18th installment of PM Kisan Yojana) पिछले साल 5 अक्टूबर 2024 को जारी की गई थी, ऐसे में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त (19th installment of PM Kisan Yojana) फरवरी 2025 में जारी की जा सकती है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Call Back Button