एक करोड़ घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर लगाएगी सरकार, बिजली बिल से मिलेगी निजात

जानें, क्या है सरकार की योजना और इससे कैसे मिलेगा लाभ

सरकार की ओर से देश के किसानों सहित अन्य लोगों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है, जिनका उन्हें लाभ मिल रहा है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार की ओर से एक और नई योजना शुरू करने की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा पीएम मोदी ने की है। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने देशवासियों को प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना (Pradhan Mantri Suryoday Yojana) का तोहफा दिया है। इस योजना की शुरुआत में सरकार एक करोड़ लोगों के घरों की छत पर रूफटॉप सोलर लगाएगी ताकि उनको भारी भरकम बिजली के बिल से निजात मिल सके। उम्मीद है कि इस योजना से विशेषकर मध्यम वर्गीय लोगों को राहत मिल सकेगी।

बता दें कि कुसुम योजना के तहत रूफटॉप योजना का लाभ सरकार देती है जिसके तहत आप सब्सिडी पर अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं। आने वाले समय में बिजली की बढ़ती खपत को देखते हुए पीएम मोदी ने घरों की छत पर रूफटॉप सोलर लगाने पर जोर दिया है। सरकार की मंशा है कि हर घर की छत पर रूफटॉप सोलर लगे ताकि हमारी बिजली पर निर्भरता कम हो और हम सोर ऊर्जा का अधिक से अधिक इस्तेमाल कर सकें।

क्या है प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना

अयोध्या राम मंदिर में श्रीराम जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा व मंदिर उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने देश के लोगों के लिए प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की घोषणा की है। इस योजना को जल्द ही लागू कर दिया जाएगा। इस योजना से स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन होगा और देशवासियों को बहुत ही कम खर्च पर बिजली मिल सकेगी। इस योजना के शुरुआती चरण में करीब एक करोड़ से ज्यादा लोगों के घरों की छत पर रूफटॉप सोलर लगाए जाएंगे। इससे बिजली बिल में बचत होगी और आपको 24 घंटे बिजली मिल सकेगी। इस योजना का लाभ विशेष रूप से गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को प्रदान किया जाएगा।

पीएम मोदी ने दी सोशल मीडिया पर योजना की जानकारी

सूर्योदय योजना को लेकर पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि सूर्यवंशी भगवान श्री राम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं। आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफटॉप सिस्टम हो। अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार एक करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना शुरू करेगी। इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली का बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।

किसे मिलेगा पीएम सूर्योदय योजना का लाभ

बिजली बिल को लेकर सबसे अधिक गरीब ओर मध्यमवर्गीय लोग काफी परेशान रहते हैं। यही वे लोग है जो अपनी कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा बिजली बिल के रूप में भुगतान करते हैं। लेकिन अब पीएम सूर्योदय योजना के शुरू होने के बाद सबसे अधिक लाभ गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों को मिल सकेगा। बता दें कि बिजली बिल माफी को लेकर सरकारें आश्वासन देती है। अक्सर चुनाव के समय बिजली बिल को लेकर काफी हो-हल्ला होता है और अलग-अलग राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को लुभाने के लिए बिजली बिल माफ, फ्री बिजली देने जैसी घोषणाएं करती हैं। अब इस योजना के शुरू होने से बिजली बिल पर होने वाली राजनीति पर विराम लग जाएगा।

कब ओर कहां से होगी योजना की शुरुआत

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की शुरुआत कब और कहां से की जाएगी इसको लेकर अभी फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। अभी सिर्फ प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की घोषणा भर की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही पीएम मोदी की इस योजना को पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा। यदि ऐसा होता है तो सरकार के आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की ओर से यह एक ओर सुनहरा कदम होगा। इस योजना से देश का हर घर सौर ऊर्जा से रोशन हो सकेगा।

रूफटॉप सोलर के लिए कितनी मिलती है सब्सिडी

देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सरकार की ओर से कुसुम योजना के तहत सोलर रूफटॉप योजना राजस्थान, सोलर रूफटॉप योजना उत्तरप्रदेश, सोलर रूफटॉप योजना बिहार आदि योजनाएं संचालित जा रही हैं। इसके तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है। इस योजना के तहत अलग-अलग राज्य की सरकार अपने-अपने स्तर पर सब्सिडी का लाभ प्रदान करती है। यदि बात की जाए राजस्थान की तो यहां घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए राज्य सरकार द्वारा 40 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है। इसमें एक किलोवाट से 3 किलोवाट का सोलर सयंत्र लगवाने के लिए 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। इसके अलावा 3 किलोवाट से अधिक और 10 किलोवाट तक के सोलर पैनल पर 20 प्रतिशत सब्सिडी मिलती है। वहीं रूपटॉप योजना बिहार की बात करें तो यहां राज्य सरकार की ओर से घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए 65 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। इस तरह अलग-अलग राज्यों में रूपटॉप सोलर पर मिलने वाली सब्सिडी की दर अलग-अलग है। अब पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की घोषणा कर दी है। ऐसे में उम्मीद है कि इस योजना के तहत गरीब व मध्यमवर्गीय परिवार को पहले से संचालित रूफटॉप योजना से अधिक सब्सिडी का लाभ मिल सकेगा।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों करतार ट्रैक्टर, स्वराज ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन (Tractor Loan) की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें