प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना : 25 दिसंबर को आएगी किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि योजना : प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र देश के करोड़ों किसानों का इंतजार अब खत्म हो गया है। करोड़ों किसानों के खाते में 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 2 हजार रुपए की किस्त एक साथ ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस संबंध में पीएमओ की ओर से एक ट्विट जारी कर जानकारी दी गर्ई। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों किसानों के खाते में एक साथ 2 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे। 

सबसे पहले सरकार की सभी योजनाओ की जानकारी के लिए डाउनलोड करे, ट्रेक्टर जंक्शन मोबाइल ऍप - http://bit.ly/TJN50K1

पीएम किसान योजना : किसान आंदोलन के कारण हुई देरी?

पीएम किसान सम्मान योजना के तहत अमूमन किसानों के खाते में महीने के शुरुआती 10-15 दिन में राशि डाल दी जाती है। यह राशि अप्रैल, अगस्त और दिसंबर में डाली जाती है। लेकिन इस बार अभी तक किसानों के खाते में पीएम-किसान की किस्त नहीं पहुंची है। इसकी वजह पिछले 20 दिन से दिल्ली की सीमा पर जारी किसान आंदोलन हो सकता है। इससे पहले इस साल पीएम किसान योजना के तहत पहली दो किस्त 15 दिन के भीतर किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी गई थी। इससे किसानों को कोरोना संकट के बीच किसानों को खेती में काम आने वाला साजों-सामान खरीदने में मदद मिली थी।


9 करोड़ किसानों के खाते में डाली जाएगी 2 हजार रुपए की किस्त

कृषि मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि 9 करोड़ किसानों के खाते में 2000 रुपये की किस्त डालने के लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं। अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी किसान आंदोलन से निपटने में व्यस्त है। पीएम-किसान की किस्त में देरी की एक वजह यह भी हो सकती है। हालांकि, पिछले साल भी किसानों को दिसंबर की किस्त जनवरी में दी गई थी। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भव्य समारोह में किसानों को यह किस्त वितरित की थी। इस बार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर यह राशि जारी की जाएगी। 

पीएम किसान सम्मान निधि : ऐसे जाने खाते में राशि आई या नहीं 

अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में सातवीं किश्त के हकदार हैं और आपके खाते में तय समय पर दो हजार रुपए की राशि नहीं पहुंचती है तो घबराने की कोई बात नहीं। इस आसान से प्रक्रिया से आप जान सकते हैं कि आपके खाते में कब तक राशि आएगी। अगर आपको बैंक खाते में FTO का मैसेज दिखे तो आप घबराएं नहीं। इसका मतलब यह है कि आपने जो भी जानकारी दी है सरकार ने उसे वेरीफाई कर लिया है और आपके खाते में जल्दी ही रकम आ सकती है।

अगर आपके बैंक अकाउंट में FTO की जगह RFT Stands For Request  दिखे तो इसका मतलब है कि आपके द्वारा भेजी गई जानकारी को सरकार ने चेक कर लिया है और उसे आगे की प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है। यानि आपके खाते में भी रकम आ जाएगी।

यह भी पढ़ें : गांव में रहने वाला हर व्यक्ति बना सकेगा मकान

ऐसे चेक करें स्टेटस ( pm kisan nidhi status / Check account status )

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत आपको सातवीं किश्त मिलने का क्या स्टेटस है इसे ऑनलाइन देखने के लिए आप https://pmkisan.gov.in/ पर भी जा सकते हैं। यहां आने के बाद होम पेज पर किसान कॉर्नर पर जाएं और Status को क्लिक करें। आगे आपको अपना खाता नंबर, आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. इसके बाद Get Data पर क्लिक करें और फिर आपको अपने स्टेटस के बारे में जानकारी मिल जाएगी।

अगर आपको किश्त नहीं मिली है तो यहां करें शिकायत

अगर आपको किस्त मिलने में कोई परेशानी है या पात्र होने के बाद भी अब तक आपको कोई किस्त नहीं मिली है तो आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

  • पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266
  • पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर: 155261
  • पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011—23381092, 23382401
  • पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606
  • पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन: 0120-6025109
  • ई-मेल ID: pmkisan-ict@gov.in

अगर आप अपनी  कृषि भूमि, अन्य संपत्ति, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण,  दुधारू मवेशी व पशुधन बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु की पोस्ट ट्रैक्टर जंक्शन पर नि:शुल्क करें और ट्रैक्टर जंक्शन के खास ऑफर का जमकर फायदा उठाएं।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें