पीएम किसान योजना : इस तारीख को आएगी 19वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

पीएम मोदी बिहार से जारी करेंगे 19वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टे्टस

PM Kisan Yojana 19th Installment Update : पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana ) केंद्र सरकार की एक ऐसी योजना है, जिससे किसानों को आर्थिक सहायता मिलती है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपए की सहायता दी जाती है। यह राशि किसानों को 2000–2000 रुपए की तीन समान किस्तों में दी जाती है। यह राशि किसानों को हर चार माह के अंतराल में सीधे उनके खाते में ट्रांसफर की जाती है। अब तक इस योजना की 18 किस्तें किसानों को मिल चुकी है और इसकी 19वीं किस्त का इंतजार किसान बेसब्री से कर रहे हैं, तो उन्हें बता दें कि पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त (PM Kisan Yojana 19th Installment) किसानों को 24 फरवरी 2025 को जारी की जाएगी। हाल ही में यह जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी। वे बिहार के समस्तीपुर में कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी दौरान उन्होंने इस बात की जानकारी दी। 

देश के करोड़ों किसानों को मिलता है पीएम किसान योजना का लाभ

देश के करोड़ों छोटे और सीमांत किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ (Benefits of Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) मिलता है। पीएम मोदी ने पिछली बार महाराष्ट्र के वाशिम में 5 अक्टूबर को इस योजना की 18वीं किस्त जारी की थी। उस समय प्रधानमंत्री मोदी ने 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की थी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) की शुरुआत 2019 में हुई थी, उस समय से लेकर अब तक इस योजना से जुड़े किसानों को करीब 3.16 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि उनके खाते में डीबीटी (DBT) के जरिये भेजी जा चुकी है। इस योजना के तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों को 18 किस्तों में यह लाभ प्राप्त हुआ है।

योजना की 18वीं किस्त में बढ़ी लाभार्थियों की संख्या

केंद्र सरकार के प्रयासों से 18वीं किस्त में इस योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 9.58 करोड़ हो गई है। इससे पहले पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त (17th installment of PM Kisan Yojana) वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम में जारी की थी जिसमें देश के 9.26 करोड़ किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई थी। इस तरह देखे तो 18वीं किस्त में इस योजना की 17वीं किस्त के मुकाबले 32 लाख अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त हुआ। 

इन किसानों को नहीं मिलेगी योजना की 19वीं किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana ) के तहत सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए सरकार की ओर से फार्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) को अनिवार्य कर दिया है। अब जिन किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री करा ली है उन किसानों को ही पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त दी जाएगी। वहीं जो किसान फॉमर रजिस्ट्रीय नहीं कराएंगे, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। फार्मर रजिस्ट्री के लिए अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 निर्धारित की है। ऐसे में जिन किसानों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई हैं, वे जल्द यह काम कर लें, ताकि उन्हें पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त का लाभ मिल सके। किसान किसी भी जन सुविधा केंद्र पर जाकर फार्मर रजिस्ट्री करवा सकते हैं। इसके अलावा पंचायत सहायक, लेखापाल, प्राविधिक सहायक (कृषि) के माध्यम से भी फार्मर रजिस्ट्री कराई जा सकती है। फार्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) कराने के लिए आपको आधार लिंक मोबाइल नंबर और खेत की खाता खतौनी या गाटा संख्या की जरूरत होगी।

किसान कैसे चेक करें पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त के लिए अपना स्टेट्स

यदि आप पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत अपना स्टेट्स देखना चाहते हैं कि तो आप नीचे दिए तरीके से अपना स्टेट्स आसानी से चेक कर सकते हैं-

  • इसके लिए सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • यहां होम पेज पर ‘फार्मर काॅर्नर’ सेक्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद ‘अपना स्टेट्स जाने’ के ऑप्शन का चयन करना होगा। 
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालना होगा। 
  • अब ‘गेट ओटीपी’ पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे आपको डालना होगा। 
  • ऐसा करने के बाद आपकी स्क्रीन पर भुगतान की जानकारी दिखाई देगी। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें