पीएम किसान योजना : इंतजार खत्म, इस तारीख को खाते में आएगी 17वीं किस्त

पीएम मोदी काशी से जारी करेंगे सम्मान निधि की 17वीं किस्त, यह रहेगा कार्यक्रम

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है और किसानों के लिए बीच काफी लोकप्रिय भी है। अब तक किसानों को इस योजना की 16 किस्तें मिल चुकी है और 17वीं किस्त को लेकर भी किसानों का इंतजार खत्म हो गया है। 17वीं किस्त को लेकर अपडेट जानकारी सामने आई है। इसके मुताबिक पीएम मोदी 18 जून को उत्तर प्रदेश के काशी (वाराणसी) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त (17th installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana) जारी करने जा रहे हैं।

इस बार पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) से जुड़े करीब 9.3 करोड़ किसानों को 17वीं किस्त का लाभ प्रदान किया जाएगा। योजना के प्रत्येक लाभार्थी किसान के खाते में 2,000 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी। इस तरह पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त (17th installment of PM Kisan Yojana) के रूप में केंद्र सरकार 20,000 करोड़ रुपए राशि वितरित करेगी।

क्या रहेगा पीएम मोदी का वाराणसी (काशी) में कार्यक्रम

पीएम मोदी के कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री 18 जून को काशी (वाराणसी) दौरे पर जाएंगे। यहां वह किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसी दौरान वह वाराणसी (काशी) से किसानों के खाते में सम्मान निधि की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे। किसान सम्मेलन को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन कर पूजन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री स्थानीय दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भाग लेंगे।

योजना के तहत अब तक किसानों को कितना पैसा किया गया वितरित

किसानों को सीधी सहायता प्रदान करने वाली पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की शुरुआत पीएम मोदी सरकार द्वारा 24 फरवरी 2019 को की गई थी। इसके बाद से अब तक इस योजना की 16 किस्तों में 12 करोड़ 33 लाख से अधिक किसानों के खाते में 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान आखिरी बार 28 फरवरी 2024 को पीएम मोदी ने किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त (16th installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana) को ट्रांसफर किया था।

पीएम मोदी ने 10 जून को कर दिए थे योजना की फाइल पर हस्ताक्षर

पीएम मोदी ने 9 जून 2024 को अपने तीसरे कार्यकाल की शपथ ग्रहण की थी। शपथ लेने के बाद सबसे पहले पीएम मोदी ने 10 जून को पीएम किसान योजना की फाइल पर हस्ताक्षर किए। इसमें स्पष्ट रूप से बताया गया कि पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली पीएम किसान सम्मान निधि की राशि इस बार 9.3 करोड़ किसानों को वितरित की जाएगी। यह इस योजना की 17वीं किस्त है जिसमें किसानों को 20,000 करोड़ रूपए का वितरण किया जाएगा।

इन किसानों को मिल सकती है डबल किस्त

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के लिए ई-केवाईसी (E-KYC) कराना अनिवार्य किया गया है। ऐसे में जिन किसानों ने 16वीं किस्त से पहले ई-केवाईसी नहीं कराई थी जिससे उन्हें 16वीं किस्त का पैसा नहीं मिल पाया था। यदि ऐसे किसानों ने अब ई-केवाईसी करा ली है तो उन्हें 17वीं किस्त के साथ ही 16वीं किस्त भी मिल सकती है। बता दें कि पीएम किसान योजना में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से ई-केवाईसी को अनिवार्य किया गया है और जिन किसानों ने ई-केवाईसी की प्रक्रिया (E-KYC process) पूरी नहीं की है, उन्हें पिछली किस्त के साथ पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त से भी वंचित रहना पड़ सकता है।

योजना के तहत इन किसानों को मिलेंगे हर साल 8,000 रुपए

राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों को 8,000 रुपए की राशि देने की स्वीकृति दे दी है। ऐसे में अब राजस्थान के किसानों को हर साल पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 8,000 रुपए प्रदान किए जाएंगे। इसमें से 6,000 केंद्र सरकार देगी और शेष 2,000 रुपए राज्य अपनी तरफ से देगा। इस तरह यहां के किसानों को हर साल 8,000 रुपए की आर्थिक सहायता इस योजना से मिल सकेगी।

एमपी में किसानों को मिलती है 12,000 रुपए की सहायता राशि

यदि बात की जाए मध्यप्रदेश की तो यहां किसानों को केंद्र और राज्य सरकार दोनों की ओर से कुल 12,000 रुपए की आर्थिक सहायता हर साल दी जा रही है। इसमें पहली योजना पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) के तहत किसानों को 6,000 रुपए हर साल दिए जाते हैं। वहीं दूसरी योजना मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana) है जो राज्य सरकार द्वारा संचालित है, इस योजना के तहत भी 6,000 रुपए की राशि दी जाती है। इस तरह मध्यप्रदेश के किसानों को दो योजनाओं के तहत कुल 12,000 रुपए हर साल सरकार से मिलते हैं। बता दें कि पहले मुख्यमंत्री कल्याण योजना के तहत किसानों को साल में दो बार 2000-2000 रुपए दिए जाते थे, लेकिन मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 से पात्र किसानों को इस योजना के तहत 6,000 रुपए का भुगतान करने की स्वीकृति दी गई। इसके बाद से यहां के किसानों को हर साल दोनों योजनाओं से कुल 12,000 रुपए मिलते हैं। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी किसान का पीएम किसान योजना से जुड़ा होना जरूरी है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों स्वराज ट्रैक्टर, फार्मट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

 

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें