पीएम किसान योजना : किसानों के खाते में इस दिन आएगी 13वीं किस्त

जानें, किसानों को कब जारी की जाएगी 13वीं किस्त और कैसे देखें लाभार्थी सूची में अपना नाम

पीएम किसान योजना के तहत किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की राशि जारी की जाती है। इस योजना की 12वीं किस्त सरकार की ओर से जारी कर दी गई है और अब इस योजना की 13वीं किस्त किसानों को जल्द जारी की जाएगी। किसानों को 12वीं किस्त का पैसा मिल गया है और अब उन्हें इसकी 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। किसान ये जानना चाहते हैं कि इस योजना की 13वीं किस्त उन्हें अब किस दिन मिलेगी। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त कब आएगी इसकी जानकारी शेयर करेंगे। तो आप हमारी इस पोस्ट को शुरू से अंत तक पढ़े क्योंकि पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त को लेकर हम आपके साथ कुछ अहम जानकारी साझा कर रहे हैं। 

कब आएगी पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi Scheme)

पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त के बाद किसानों को 13वीं किस्त के बारे में जानने की काफी उत्सुक हैं, तो बता दें कि किसानों को इस योजना की 13वीं किस्त फरवरी 2023 को जारी की जा सकती है। क्योंकि पिछले साल इस योजना की किस्त इसी माह में जारी की गई थी। सामान्यत: पीएम किसान योजना की पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दी जाती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी जाती है। वहीं, इस योजना की तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर की जाती है। अब तक की टाइम लाइन अनुसार देखें तो इस योजना की 12वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जा चुका है। अब अगली 13वीं किस्त 1 दिसंबर 2022 से लेकर 31 मार्च 2023 के बीच कभी भी जारी की जा सकती है।  

 PM Kisan Yojana : क्या अभी तक खाते में नहीं आई 12वीं किस्त

जैसा की इसी माह पीएम मोदी ने पूसा किसान सम्मेलन के दौरान पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त 17 अक्टूबर 2022 को जारी की थी। इसके बाद किसानों के खाते में 2 हजार रुपए हस्तांतरित किए गए। अभी भी कई ऐसे किसान हैं जिनके खाते में अभी तक 2 हजार रुपए नहीं आए हैं तो ऐसे में किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। 30 नवंबर तक सभी किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा सरकार की ओर से ट्रांसफर कर दिया जाएगा। बता दें कि पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की राशि केंद्र सरकार की ओर से किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। ये राशि किसानों को हर चार माह के अंतराल में 2--2 हजार रुपए की किस्तों में दी जाती है। 

पीएम किसान योजना की पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

12वीं किस्त खाते में नहीं आने के ये हो सकते हैं कारण

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया था। ऐसे में बहुत से किसानों ने जानकारी के अभाव में ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की। इसके चलते इस बार करीब 2.62 किसानों को 12वीं किस्त से वंचित होना पड़ा है। इन किसानों के खाते में 2000 रुपए नहीं पहुंचे हैं।

  • वहीं बहुत से किसान ऐसे भी थे जिन्होंने कृषि भूमि का सत्यापन नहीं करवाया था, इस कारण वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकें हैं।
  • इसके अलावा किस्त नहीं आने का कारण ये भी हो सकता है कि आपने रजिस्ट्रेशन करते समय गलत जानकारी दे दी होगी। 

अब क्या करें ताकि निरंतर मिल सके योजना का लाभ

जिन किसानों को 12वीं किस्त नहीं मिली है वे नीचे दी गई प्रक्रिया को पूरी करें ताकि उन्हें इस योजना का आगे निरंतर लाभ मिलता रहे। 

  • जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है वे ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करें। 
  • जिन किसानों ने जमीन का वेरिफिकेशन नहीं करवाया है वे इसका वेरिफिकेशन करवाएं। 
  • यदि रजिस्ट्रेशन कराते समय आपने कोई गलत जानकारी दी है तो उसे तुरंत सही करवाएं। इसके लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे सही किया जा सकता है। 
  • यदि आपके द्वारा उपरोक्त सभी काम पूरे सही हैं, उसके बाद भी आपको किस्त नहीं मिली है तो आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर अपना स्टेटस चेक करना चाहिए। 

पीएम किसान योजना की किस्त के लिए कैसे चेक करें अपना स्टेट‌्स

किसानों को अपना स्टेट्‌स चेक करने के लिए नीचे दी गई सामान्य सी प्रक्रिया को अपनाना होगा और आपके सामने आपका पूरा स्टेट्स दिखाई देगा। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपका अमाउंट प्रोसेसिंग में है या नहीं। स्टेट्‌स चेक करने की प्रक्रिया इस प्रकार से है-

  • इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • यहां आपको राइट साइड पर Farmers Corner का विकल्प दिखाई देगा।
  • यहां आपको Beneficiary Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यहां क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। 
  • अब इस नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से कोई एक विकल्प आपको चुनना होगा।
  • अब आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भरिए. इसके बाद Get Data पर क्लिक कर दें। 
  • यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी।
  • यदि आपको यहां पर FTO is generated and Payment confirmation is pending लिखा हुआ दिख रहा है तो इसका मतलब है कि आपका अमाउंट प्रोसेस हो रहा है। 


ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर, डिजिट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें