पीएम किसान योजना : इंतजार खत्म, इस तारीख को आएगी 20वीं किस्त के 2,000 रुपए

पीएम मोदी मोतीहारी से जारी कर सकते हैं किस्त, जानें, योजना से जुड़ी अपडेटेड जानकारी

PM Kisan Yojana 20th Installment Update : देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) की 20वीं किस्त जल्द ही किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी जुलाई के दूसरे सप्ताह में मोतीहारी से इस किस्त का ऐलान कर सकते हैं। इससे पहले 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी की गई थी और अब लंबे इंतजार के बाद किसानों को फिर से 2,000 रुपए की आर्थिक सहायता उनके खाते में भेजी जाएगी। 

PM Kisan की 20वीं किस्त कब आएगी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद इस किस्त की घोषणा की जा सकती है। पीएम किसान योजना से जुड़े सभी प्रशासनिक और तकनीकी काम पूरे हो चुके हैं, और अब केवल अंतिम स्वीकृति और औपचारिक घोषणा का इंतजार है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जुलाई 10 से 15 के बीच 20वीं किस्त सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। वहीं कुछ खबरों में 18 जुलाई को पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त आने की बात कही जा रही है। हालांकि सरकार ने आधिकारिक तौर पर इस संबंध में कोई निर्धारित तारीख की घोषणा नहीं की है। 

पीएम किसान योजना के तहत हर साल मिलते हैं 6000 रुपए

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार इस योजना से जुड़े पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपए की राशि बतौर आर्थिक सहायता प्रदान करती है। यह राशि तीन बराबर किश्तों में दी जाती है जो हर चार महीने के अंतराल में 2000 – 2000 रुपए के रूप में सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाती है। इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को खेती की लागत और मौसमी परेशानियों से राहत प्रदान करना है।

किस्त पाने से पहले कर लें यह जरूरी काम 

अगर आप चाहते हैं कि PM किसान योजना की अगली किस्त आपके खाते में समय पर पहुंचे, तो नीचे दिए गए जरूरी काम समय पर जरूर पूरे कर लें ताकि आपको 20वीं किस्त मिलने में कोई परेशानी नहीं हो। 

1. लाभार्थी सूची में चेक करें अपना नाम (PM Kisan Beneficiary List)

कई बार तकनीकी या दस्तावेजी कारणों से किसानों का नाम सूची से हट सकता है। ऐसे में आपको पीएम किसान योजना की अपडेट लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक करना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आपको पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त मिलेगी या नहीं, पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची में नाम चेक इस प्रकार से करें : 

  • सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट: pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • यहां पर दिए गए "Farmer Corner" पर जाएं।
  • अब "Beneficiary List" पर क्लिक करें।
  • यहां अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।
  • अब इसे सबमिट कर दें, ऐसा करने पर आपके सामने सूची आ जाएगी जिसमें आप आसानी से अपना नाम चेक कर सकते हैं।

2. e-KYC (ई-केवाईसी) करवाना अनिवार्य

सरकार ने अब सभी सरकारी योजनाओं के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। यदि आपने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो किस्त अटक सकती है। ऐसे में आपको ई–केवाईसी की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर लेनी चाहिए। ई–केवाईसी करने का प्रोसेस इस प्रकार से है: 

  • सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। 
  • यहां पर "e-KYC" ऑप्शन दिखाई देगा, आपको इस पर क्लिक करना है। 
  • अब आधार से OTP वेरिफिकेशन को पूरा करें। 
  • यदि आप चाहें तो CSC केंद्र से भी केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करवा सकते हैं।

3. भूमि सत्यापन (Land Verification) भी अनिवार्य

भूमि सत्यापन अब सभी किसानों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। यह सत्यापन स्थानीय राजस्व अधिकारियों द्वारा किया जाता है, जिसमें देखा जाता है कि आपने जिस जमीन की डिटेल दी है वो जमीन खेती योग्य है भी या नहीं। इसके अलावा किसान के पास खुद की जमीन है या नहीं। दस्तावेज और हकीकत मेल खाते हैं या नहीं, यदि भूमि सत्यापन नहीं हुआ है तो आपके खाते में पैसा नहीं आ पाएगा। ऐसे में भूमि सत्यापन की प्रक्रिया को भी जल्द पूरा किया जाना जरूरी है। 

कैसे चेक करें पीएम किसान योनजा की 20 किस्त के लिए अपना स्टेट्स (PM Kisan Payment Status)

यदि आपने सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली है, तो आप जान सकते हैं कि आपकी किस्त आई है या नहीं, इसे आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फ्लो करके जान सकते हैं: 

  • सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर pmkisan.gov.in जाएं। 
  • यहां दिए गए "Farmer Corner" में जाएं। 
  • अब "Beneficiary Status" पर क्लिक करें। 
  • यहां अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें।
  • सबमिट करें, इसके बाद आपको किस्त की स्थिति (Payment Status) स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी। 

PM किसान योजना के फायदे (PM Kisan Yojana Benefits)

  • पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाला पैसा सीधे लाभार्थी किसान के खाते में आता है। ऐसे में बिचौलियोे कि कोई भूमिका नहीं होती है और सीधा किसान को लाभ पहुंचाता है। 
  • योजना के तहत हर साल 6000 रुपए की सहायता किसान को हर चार माह के अंतराल में तीन समान किस्तों में भुगतान की जाती है। 
  • पीएम किसानों योजना के तहत मिलने वाली राहत से किसान बीज, खाद और खेती की अन्य जरूरतों की चीजें खरीद सकते हैं। 
  • पीएम किसान योजना के तहत लाभार्थी सूची और ट्रैकिंग ऑनलाइन उपलब्ध होने से यह योजना अब और अधिक पारदर्शी हो गई है। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें