प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के नियमों में बदलाव, अब इन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ

जानें, योजना के नियमों में क्या किया गया है अहम बदलाव और इससे अब कैसे मिलेगा लाभ

Pradhan Mantri Awas Yojana 2.0 New Rules : केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का संचालन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत हो चुकी है। योजना में अधिक पारदर्शिता लाने और जरूरतमंद लोगों को आवास मुहैया कराने के उद्देश्य से इस योजना में एक और बदलाव किया गया है। इस योजना में समय–समय पर सरकार की ओर से आवश्यक बदलाव किए जाते हैं। इसी कड़ी में इस योजना में अब एक और बदलाव किया गया है जिसे जानना उन लोगों के लिए बेहद जरूरी है जो इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं और अपने घर के मकान का सपना साकार करना चाहते हैं। आइए जानते हैं, पीएम आवास योजना में अब क्या महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। 

पहले से अब और कड़े हो रहे हैं योजना के नियम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के नियम अब पहले से और कड़े किए जा रहे हैं। ऐसे में अभी तक जिन लोगों ने इस योजना के तहत आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द आवेदन कर लें, क्योंकि इस योजना के नए नियमों के अनुसार पात्रता सुनिश्चित करने के लिए जांच प्रक्रिया को अब और कड़ा किया गया है। ऐसे में अब तक जो पुराने नियम चल रहे थे, वे अब समाप्त कर नया नियम लागू किया जा रहा है। इसके अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत यदि परिवार के माता–पिता में यदि एक ने भी इस योजना का लाभ ले लिया है तो उसका बेटा इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता है। योजना के तहत इससे पहले यह नियम था कि यदि एक परिवार से माता–पिता ने इस योजना का लाभ ले लिया है तो उसका बेटा भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकता था यानी सब अलग–अलग आवेदन कर सकते हैं। लेकिन अब प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत इस नियम को समाप्त करने के बाद एक परिवार से एक ही व्यक्ति को योजना का लाभ मिलेगा।

शपथ पत्र देने के बाद मिलेगा योजना का लाभ

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। लेकिन इससे पहले आपको इसके नियमों की अच्छे से जानकारी कर लेनी चाहिए और उसके बाद ही योजना के लिए आवेदन करना चाहिए। यदि आपके माता–पिता संयुक्त रूप से इस योजना का लाभ प्राप्त कर चुके हैं तो आपको योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसके विपरीत यदि आपके माता–पिता ने इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं किया है तो आप बिना रूकावट इस योजना में आवेदन कर सकते हैं, लेकिन आवेदन के साथ आपको एक शपथ पत्र देना होगा जिसमें इस बात का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए कि आपके परिवार से माता–पिता ने इस योजना का लाभ अभी तक नहीं लिया है। इसके बाद आप इसमें आवेदन कर सकते हैं। 

यदि गलत तरीके से लिया लाभ तो होगी कार्रवाई

यदि आपके माता–पिता ने पहले से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त कर लिया है और उसके बावजूद आप भी किसी तरीके से चोरी–छिपे या गलत तरीके से किसी प्रकार योजना का लाभ ले लेते हैं तो ऐसा करने पर आपके ऊपर पर कार्रवाई की जा सकती है। इसके तहत सरकार सब्सिडी की राशि की रिकवरी के साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। बता दें कि इस योजना के तहत परिवार के मुखिया के रूप में महिला या पति–पत्नी के नाम संयुक्त रूप से सब्सिडी या सहायता राशि जारी की जाती है। ऐसे में यदि माता–पिता इस योजना का लाभ पहले ही उठा चुके हैं तो उनके बेटे इस योजना के लिए आवेदन हेतु पात्र नहीं होंगे।

प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 में क्या था नियम

प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के तहत एक ही परिवार के माता–पिता और उनके बेटे दोनों अपने नाम से योजना का लाभ ले सकते हैं। बेशर्त उनका घर जर्जर हो गया हो या फिर जमीन पर कोई निर्माण कार्य नहीं किया गया हो। वे लाभ उठा सकते थे। ऐसे में एक ही परिवार से तीन लोग मकान के लिए आवेदन कर सकते थे। इस तरह एक ही परिवार में कई बार तीनों सदस्यों को ही मकान आवंटन हो जाता था। इस तरह एक परिवार के माता–पिता और बेटे के पास कुल तीन मकान हो जाते थे। इससे योजना के वास्तविक उद्देश्य “हर गरीब व जरूरमंद को आवास” को पूरा करने में कठिनाई आ रही थी, ऐसे में सरकार की ओर से इस योजना के नियम में बदलाव किया गया है। 

बदलाव के बाद अब क्या है प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत नियम

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत पहले वाले नियम में अहम बदलाव कर दिया गया है। अब माता–पिता योजना का लाभ ले चुके हैं तो बेटों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इस तरह अब यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी परिवार का कोई सदस्य पहले से इस योजना का लाभ नहीं ले चुका है। यदि कोई परिवार का सदस्य पहले से इस योजना के तहत आवास प्राप्त कर चुका है तो उस परिवार को इसका दुबारा लाभ नहीं मिल पाएगा। नए अपडेट के अनुसार विवाहित बेटों को प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभों के लिए माता–पिता के घर का हिस्सा नहीं माना जाएगा। इसका मतलब है कि इस योजना के तहत पति, पत्नी, अविवाहित पुत्र एवं पुत्रियों को एक ही यूनिट माना जाएगा। जबकि विवाहित पुत्र अलग परिवार के रूप में आवेदन कर सकेंगे। उन्हें माता–पिता के परिवार का हिस्सा नहीं माना जाएगा। 

योजना के नियम में यह बदलाव क्या होगा लाभ

प्रधानमंत्री आवास योजना का प्राथमिक उद्देश्य लाभों के दोहराव को रोकना है और यह सुनिश्चित करना है कि केवल वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को ही इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता मिले। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां एक ही परिवार के कई आवेदनों के कारण धन का दुरुपयोग हुआ है। यह नियम ऐसी घटनाओं को रोकने में सहायक होगा और सरकारी संसाधनों का उचित वितरण सुनिश्चित करने में सहायक होगा। 

सत्यापन की प्रक्रिया में भी किया गया बदलाव 

अब प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत कई स्तरों पर आवेदन का सत्यापन किया जाएगा। इसमें सबसे पहले माता–पिता का आधार चेक किया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्होंने पहले आवास योजना का लाभ लिया है या नहीं। इसके बाद भौतिक सत्यापन किया जाएगा। यदि बेटों के पास संपत्ति है तो वे योजना के नियमों के अनुसार अलग से आवेदन करके लाभ उठा सकते हैं। सत्यापन प्रक्रिय में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई सत्यापन प्रक्रिया को शुरू किया गया है। यह प्रणाली फोटो और डेटा रिकॉर्ड का विश्लेषण करके स्वचालित रूप से पता लगाएगी कि किसी परिवार के पास पहले से आवास है या नहीं। एआई सत्यापन के तहत ग्राम सचिव या स्थानीय अधिकारी आवेदकों की वर्तमान आवास स्थिति की तस्वीरें लेते हैं। एआई सॉफ्टवेयर इन चित्रों का विश्लेषण करके यह निर्धारित करता है कि मकान कच्चा है या पक्का। यदि कोई स्थाई मकान पाया जाता है तो आवेदन स्वत: ही निरस्त हो जाता है। यह तकनीक धोखाधड़ी वाले दावों को रोकने में सहायक है तथा यह सुनिश्चित करती है कि वास्तविक जरूरमंद परिवारों ही इस योजना का लाभ मिल सके।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें