लाड़ली बहना योजना : इंतजार खत्म, इस तारीख को खाते में आएगी 1500 रुपए की किस्त

जानें, किन महिलाओं को मिलेगी किस्त और किन्हें नहीं, ऐसे चेक करें लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम

Ladli Bahana Yojana : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय योजना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर माह आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है ताकि वे सशक्त व आत्मनिर्भर बन सकें। यह योजना मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में चलाई जा रही है। मध्यप्रदेश में इस योजना के तहत एमपी सरकार की ओर से यहां की पात्र महिलाओं को हर माह 1250 रुपए की राशि सीधे उनके खाते में भेजी जाती है। वहीं मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र के तहत वहां की सरकार पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए ट्रांसफर कर रही है। हम आज बात कर रहे हैं, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र की। हाल ही में लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है जो इस योजना से जुड़ी महिलाओं को जानना बेहद जरूरी है।  

खबर में बताया जा रहा है कि लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र की 8वीं किस्त यहां की महिलाओं को फरवरी माह में मिलनी थी जो उन्हें नहीं मिल सकी जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में इस योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए खुशखबर भी है। महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 8वीं किस्त जारी करने के लिए 3500 करोड़ रुपए के चेक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। अब मार्च महीने में पात्र लाड़ली बहनों को 8वीं किस्त का भुगतान किया जाएगा। ऐसा अनुमान है कि होली से पहले लाड़ली बहना योजना की 8वीं किस्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जा सकती है। 

होली के त्योहार से पहले लाड़ली बहनों को मिलेगा तोहफा 

होली के त्योहार को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार की ओर से लाड़ली बहनों सहित राज्य की गरीब व जरूरतमंद  महिलाओं को होली के उपलक्ष्य में साड़ी देने की घोषणा की गई है। यह योजना अंत्योदय राशन कार्ड धारक महिलाओं के लिए लागू की गई है। इस संबंध में राज्य आपूर्ति विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। लाड़ली बहनों को उपहार में साड़ियां देने का निर्णय होने के बाद अंत्योदय राशन कार्डधारी परिवारों की सूची के अनुसार साड़ियों के बंडल तैयार किए जा रहे हैं। हर तालुका में सरकारी राशन की दुकानों तक इसे पहुंचाया जा रहा है। होली के पहले सभी लाभार्थी महिलाओं को एक–एक साड़ी दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के सहकारिता, विपणन और वस्त्र उद्योग विभाग की तरफ से इस साल भी अंत्योदय समूह की प्रत्येक राशन कार्डधारी महिलाओं को मुफ्त में साडियां वितरित की जाएंगी। 

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत कैसे चेक करें कि 8वीं किस्त मिलेगी या नहीं

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र की लाभार्थी सूची (Ladli Bahana Yojana Maharashtra Beneficiaries List) से अब तक 9 लाख महिलाओें को बाहर किए जाने की खबर सामने आ रही है यानी इस योजना की लिस्ट से 9 लाख महिलाओं को अपात्र मानते हुए हटा दिया गया है। अब इन महिलाओं को लाड़ली बहना योजना की 8वीं किस्त नहीं मिलेगी। ऐसे में लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र (Mukhyamantri Ladli Bahana Yojana Maharashtra) से जुड़ी हुई महिलाओं के लिए यह चेक करना जरूरी हो जाता है कि उन्हें इस योजना की 8वीं किस्त मिलेगी या नहीं। यदि आप भी यह चेक करना चाहती है कि आपको इस योजना की 8वीं किस्त आपको मिलेगी या नहीं, तो इसे आप नीचे दिए गए तरीके से चेक कर सकती हैं।

  • सबसे पहले आपको नारी शक्ति डॉट ऐप डाउनलोड करना होगा। इसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद इस एप को खोलना होगा।  
  • अब अपनी भाषा का चयन करके अपना नंबर लॉगिन करना होगा। 
  • ऐसा करने पर आप आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी (OTP) आएगा जिसे आपको वेरिफाई करना होगा। 
  • इसके बाद ऐप में पूछी गई सभी जानकारी को भरना होगा। 
  • सभी जानकारी सही से भरने के बाद इसे सबमिट कर देना है। 
  • ऐसा करने पर आपके सामने नारी शक्तिक दूत ऐप का डैशबार्ड खुलकर सामने आ जाएगा। 
  • यहां आपको योजना सेक्शन में जाना होगा और लाडकी बहिण योजना का चयन करना होगा। 
  • इसके बाद “लाभार्थी स्क्रूटनी सूची देखें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलकर सामने आ जाएगा। 
  • यहां आपको लाडकी बहिण योजना की लाभार्थी सूची दिखाई देगी। 
  • आप इस सूची में अपना नाम देख सकती हैं। यदि आपका नाम लिस्ट में है तो आपको योजना की 8वीं किस्त मिलेगी वरना नहीं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें