अब गांव के युवा करेंगे फसलों के सर्वे का काम, मिलेगा मानदेय
प्रकाशित - 04 Jul 2024 by Tractor Junction
जानें, कहां करना होगा आवेदन और क्या मांगी गई है शैक्षणिक योग्यता
सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में किसानों सहित युवाओं को नई-नई योजनाओं से जोड़कर लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में राज्य सरकार की ओर से ग्रामीण युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से सरकारी योजनाओं की गिरदावरी यानी सर्वे का काम कराया जाएगा। राज्य सरकार की इस पहल से ग्रामीण युवाओं को गांव में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।
राज्य सरकार की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) पर फसलों की खरीद सहित बहुत सी सरकारी योजनाओं में फसलों की गिरादवरी की जाती है। इस काम के लिए अब राज्य सरकार ग्रामीण युवाओं को जोड़ना चाहती है ताकि फसलों की सही गिरावदरी हो सके और योजना में और पारदर्शिता आए ताकि किसानों को इसका पूरा लाभ मिल सके। इस संबंध में इंदौर जिले में राज्य शासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशानुसार फसलों की गिरदावरी के लिए अब युवाओं को भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए इच्छुक युवाओं से 10 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जो भी पढ़े-लिखे युवा इस काम को करना चाहते हैं वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
अब तक राज्य में कैसे जाती रही फसलों की गिरदावरी (How has the crop survey been going on in the state till now)
फसलों की मध्यप्रदेश भू अभिलेख नियमावली के मुताबिक फसल गिरदावरी का काम साल में तीन बार किया जाता है। पहला खरीफ फसल सीजन में, दूसरा जायद फसल सीजन में और तीसरा रबी फसल सीजन में। इस काम को सारा (स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रेवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन) एप के जरिये किया जाता है। इस गिरदावरी या सर्वे का उपयोग उपार्जन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhan Mantri Fasal Beema Yojana) आदि योजनाओं में सतत रूप से किया जाता है। अभी तक यह काम कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा खेत में जाकर किया जाता रहा है।
अब कैसे की जाएगी फसलों की गिरदावरी (Now how will the crops be heeded)
फसल गिरदावरी के काम में पारदर्शिता लाने के लिए भारत सरकार की ओर से डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य प्रारंभ किया गया है। यह प्रत्येक मौसम के लिए करीब 45 दिन की कार्यवाही होती है। इसमें जिओ फेंस (पार्सल लेवल) तकनीक के जरिये खेत में बोई गई फसल का फोटो खींचकर फसल सर्वेक्षण का काम नियत अंतराल में पूरा किया जाएगा। इस योजना के तहत खरीफ सीजन 2024 डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण के लिए सर्वेयर पंजीयन 10 जुलाई 2024 तक किया जाना है।
गिरदावरी के काम के लिए आवेदन हेतु क्या है पात्रता व शैक्षणिक योग्यता (What is the eligibility and educational qualification to apply for Girdawari work)
राज्य के जो ग्रामीण युवा गिरदावरी या सर्वे के काम को करना चाहते हैं, उनके लिए आवेदन हेतु पात्रता और शैक्षणिक योग्यता तय की गई है, जो इस प्रकार से है-
- आवेदन करने वाला युवा मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाला युवा गांव के स्थानीय या निकटतम ग्राम पंचायत का निवासी होना चाहिए।
- आवेदन करने वाले युवा की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 8वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।
- आवदेक युवा के पास मोबाइल फोन (एड्रोयड वर्जन 6+) मय इंटरनेट उपलब्ध होना आवश्यक है।
- युवाओं को निर्धारित राशि का मानदेय का भुगतान किया जाएगा।
गिरदावरी या सर्वेयर के लिए आवेदन हेतु किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता (What documents will be required to apply for Girdawari or Surveyor)
गिरदावरी या सर्वेयर के लिए आवेदन करते समय आवेदक को जिन दस्तावेजों (Documents) की आवश्यकता होगी, वे प्रमुख दस्तावेज इस प्रकार से हैं-
- आवेदक का आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण-पत्र
- 8वीं पास की मार्कशीट
- मोबाइल नंबर
- आवेदक की फोटो आदि।
गिरदावरी या सर्वेयर के काम के लिए कहां करें आवेदन (Where to apply for Girdawari or Surveyor work)
फसलों की गिरदावरी के काम के लिए ग्रामीण युवाओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इच्छुक युवा MPBHULEKH पोर्टल पर पंजीयन करा सकते हैं। इसमें आधार ओटीपी से पंजीकरण भू-लेख पोर्टल के माध्यम से होगा। पटवारी द्वारा ग्राम आवंटन किया जाएगा। युवा द्वारा सारा एप के माध्यम से कार्य संपादित किया जाएगा। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान अपने निकटतम कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें