ऋण माफी योजना: किसान कर्ज माफी की नई सूची जारी, चेक करें लिस्ट में अपना नाम

जानें, किसान कर्ज माफी सूची में ऑनलाइन नाम देखने का तरीका

उत्तरप्रदेश सरकार की ओर से किसानों के पुराने कर्ज माफ किए जा रहे हैं। इसके तहत किसानों की सूची जारी कर दी गई है। जिन किसानों का सूची में नाम है उनके ही कर्ज माफ किए जाएंगे। इसलिए कर्जमाफी सूची में अपना नाम जरूर चेक करें ताकि आपको पता रहे कि आपको कर्ज में कितनी राहत सरकार की ओर से प्रदान की गई है। इससे आपको यह लाभ होगा कि आपको नया ऋण लेने में सुविधा रहेगी। बता दें कि जिन किसानों का नाम कर्ज माफी की सूची में होगा, वे ही इस खरीफ सीजन के लिए बैंकों से दुबारा ऋण लेने के पात्र होंगे। यही कारण है कि प्रदेश सरकार ने किसानों के पुराने ऋण माफ किए हैं ताकि किसानों को नया ऋण लेने में कोई परेशानी न हो। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से कर्जमाफी सूची में नाम देखने का तरीका बता रहे हैं ताकि आप योजना के तहत अपनी कर्जमाफी की स्थिति की जांच कर सकें। 

52 हजार किसानों के कर्ज हुए माफ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी में किसान ऋण मोचन योजना के तहत करीब 52 हजार किसानों के कर्ज माफ किए गए हैं। इसमें किसानों का एक लाख रुपए तक कर्ज माफ किया जा रहा है। इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। इस योजना का लाभ उत्तरप्रदेश के करीब 8 लाख किसानों को मिलेगा। 

क्या है किसान ऋण मोचन योजना यूपी (UP Kisan Karj Rahat Yojana)

किसान ऋण मोचन योजना की शुरुआत 9 जुलाई 2017 को हुई थी। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के छोटे और सीमांत किसानों का राज्य सरकार द्वारा एक लाख तक का कृषि ऋण माफ किया जाएगा। इस योजना के तहत करीब 86 लाख किसान अपने द्वारा लिए गए फसली ऋण से मुक्त हो जाएंगे। इस योजना में उन्हीं किसानों के ऋण माफ किए जाएंगे जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम है (माप में 5 एकड़ से अधिक नहीं) खेत है। 

एक लाख से अधिक ऋण लेने वाले किसानों को चुकाना होगा कर्ज

जिन किसानों ने एक लाख रुपए से अधिक का कर्ज लिया है, उन्हें ऋण राशि वापस करनी होगी। जिन किसानों का कर्ज माफ किया गया है, उनकी यूपी किसान कर्ज राहत योजना सूची राज्य सरकार ने विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है, अब कोई भी किसान घर बैठे सूची में अपना नाम चेक कर सकता है, उसे उत्तर प्रदेश के विभाग के कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है।

किसान कैसे चेक करें कर्ज माफी सूची में अपना नाम

यदि आपने कर्ज माफी योजना में आवेदन किया है और आप कर्ज माफी की सूची में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए तरीके को अपनाना होगा, जो इस प्रकार से है-

  • सबसे पहले यूपी किसान कर्ज राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर ऋण मोचन स्थिति देखने के विकल्प का चयन करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • अब अपना बैंक अकाउंट नंबर और जिला दर्ज करें।
  • अपनी बैंक शाखा और क्रेडिट कार्ड विवरण आदि से संबंधित विवरण दर्ज करें।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर आपको लोन रिडेम्पशन स्टेटस से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी।

किसान ऋण मोचन योजना के आवश्यक दस्तावेज

किसान ऋण मोचन योजना के लिए जो दस्तावेज आवश्यक हैं, उन दस्तावेजों की सूची नीचे दी जा रही हैं-

  • किसान का आधार कार्ड
  • भूमि से जुड़े दस्तावेज
  • आवेदक का निवास प्रमाण-पत्र
  • आवेदन करने वाले किसान का पहचान-पत्र
  • बैंक खाता विवरण इसके लिए बैंक पासबुक की कॉपी
  • मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो
  • आवेदन करने वाले किसान का पासपोर्ट साइज फोटो

किसान ऋण मोचन योजना यूपी की खास बातें

  • किसान ऋण मोचन योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के किसानो को प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत राज्य के छोटे और सीमांत किसानों का एक लाख रुपए तक का कृषि ऋण माफ किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत जिन किसानों ने 25 मार्च 2016 से पहले कृषि ऋण लिया है उन्हें इस योजना के लिए पात्र माना जाएगा। 
  • इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के करीब 86 लाख किसान ऋण से मुक्त हो जाएंगे।
  • इस योजना में ऋण माफी के लिए किसानों के पास 2 हेक्टेयर तक की कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • अगर किसी को इस योजना के तहत कोई परेशानी है तो वह ऑनलाइन पोर्टल पर योजना के जरिये इस संबंध शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
  • किसानों के लिए एक हेल्पलाइन उपलब्ध की गई है। वे सीधे इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं और खेती या ऋण संबंधी किसी भी समस्या के बारे में बात कर सकते हैं।
  • किसान ऋण मोचन योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर- 0522-2235892 , 0522-2235855 है।


ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों स्वराज ट्रैक्टर, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें