खुशखबरी: ट्रैक्टर व कृषि उपकरणों पर 90% तक सब्सिडी, ऐसे उठाएं लाभ

जानें किन किसानों को मिलेगा फायदा और कहां करना होगा आवेदन

किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को आधुनिक बनाने के लिए केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी कई योजनाएं संचालित कर रही हैं। इन योजनाओं के जरिए किसानों को कृषि यंत्रों और आधुनिक तकनीकों तक आसान पहुंच उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर और छोटे किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। राज्य सरकार की कृषि भाग्य योजना के तहत किसानों को मिनी ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरणों की खरीद पर 90 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है।

यह योजना विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, ताकि कम भूमि वाले किसान भी आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग कर अपनी खेती को अधिक लाभकारी बना सकें। सरकार का मानना है कि कृषि यंत्रीकरण से खेती की लागत कम होगी, श्रम की बचत होगी और उत्पादन में वृद्धि होगी।

कृषि भाग्य योजना के तहत मिलेगी सब्सिडी

कृषि भाग्य योजना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण किसान कल्याण योजना है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद में वित्तीय सहायता प्रदान करना है। योजना के तहत किसान मिनी ट्रैक्टर समेत कई अन्य कृषि उपकरणों पर अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए किसान के पास कम से कम एक एकड़ खेती योग्य भूमि होना आवश्यक है। पात्र किसान आवेदन कर सरकारी सहायता का लाभ उठा सकते हैं। इससे छोटे किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने में मदद मिलेगी।

मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 90% तक सब्सिडी

योजना के तहत अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के किसानों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। इन किसानों को मिनी ट्रैक्टर (mini tractor) खरीदने पर 90 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जाएगी। वहीं सामान्य वर्ग के किसानों को मिनी ट्रैक्टर की खरीद पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। इस सहायता से किसानों पर कृषि यंत्र खरीदने का आर्थिक बोझ काफी कम हो जाएगा और वे आधुनिक मशीनों का उपयोग कर सकेंगे।

किन कृषि उपकरणों पर मिल रही है सब्सिडी?

कृषि भाग्य योजना के तहत केवल मिनी ट्रैक्टर ही नहीं, बल्कि कई अन्य कृषि यंत्रों पर भी अनुदान दिया जा रहा है। योजना में शामिल प्रमुख उपकरण इस प्रकार हैं:

  • मिनी ट्रैक्टर
  • पावर टिलर
  • वीडर
  • पावर स्प्रेयर
  • डीजल पंप सेट
  • स्प्रिंकलर सिंचाई मशीन
  • हल मिल
  • मोटर चालित छोटे ऑइलर

आवेदन कहां और कैसे करें?

यदि आप कर्नाटक के किसान हैं तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं, क्योंकि यह योजना कर्नाटक सरकार की ओर से राज्य के किसानों के लिए चलाई जा रही हैं। पात्र किसान अपने नजदीकी किसान संपर्क केंद्र में जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहां निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा। इसके अलावा किसान इस योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कृषि निदेशक कार्यालय या संबंधित कृषि विभाग के अधिकारियों से भी संपर्क कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के दौरान पात्रता और दस्तावेजों की जांच की जाएगी, जिसके बाद योग्य किसानों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

कृषि भाग्य योजना के लिए आवेदन करते समय किसानों को कुछ आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। इन दस्तावेजों के आधार पर किसान की पात्रता का सत्यापन किया जाएगा। इनमें जो दस्तावेज शामिल हैं, वे इस प्रकार से हैं: 

  • आधार कार्ड
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • आरटीसी (भूमि रिकॉर्ड दस्तावेज)
  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
  • 100 रुपये का बांड पेपर

छोटे किसानों के लिए बड़ा अवसर

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि कर्नाटक सरकार की कृषि भाग्य योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकती है। कृषि यंत्रों की ऊंची कीमत के कारण कई किसान आधुनिक उपकरण नहीं खरीद पाते हैं, जिससे उनकी उत्पादकता प्रभावित होती है। ऐसे में सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी किसानों को आधुनिक खेती अपनाने में मदद करेगी। विशेष रूप से SC और ST वर्ग के किसानों के लिए 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यदि पात्र किसान समय पर आवेदन करते हैं, तो वे इस योजना का लाभ उठाकर कृषि कार्यों को आसान और अधिक उत्पादक बना सकते हैं। इन उपकरणों के उपयोग से खेती के विभिन्न कार्य कम समय और कम लागत में पूरे किए जा सकते हैं।

“ट्रैक्टर व कृषि उपकरणों पर 90% तक सब्सिडी” के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब (FAQ): 

प्रश्न 1. कृषि भाग्य योजना क्या है? 

उत्तर: कृषि भाग्य योजना कर्नाटक सरकार की एक किसान कल्याण योजना है, जिसके तहत छोटे और सीमांत किसानों को मिनी ट्रैक्टर एवं विभिन्न कृषि उपकरणों की खरीद पर सब्सिडी प्रदान की जाती है। 

प्रश्न 2. मिनी ट्रैक्टर पर कितनी सब्सिडी मिलती है? 

उत्तर: योजना के तहत SC/ST वर्ग के किसानों को मिनी ट्रैक्टर खरीदने पर 90% तक सब्सिडी मिल सकती है, जबकि सामान्य वर्ग के किसानों को 50% तक अनुदान दिया जाता है। 

प्रश्न 3. कृषि भाग्य योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता क्या है? 

उत्तर: योजना का लाभ लेने के लिए किसान के पास कम से कम एक एकड़ खेती योग्य भूमि होनी चाहिए। साथ ही किसान को निर्धारित दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा। 

प्रश्न 4. योजना के लिए आवेदन कहां करना होगा? 

उत्तर: पात्र किसान अपने नजदीकी किसान संपर्क केंद्र में जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग या कृषि निदेशक कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है। 

प्रश्न 5. किन कृषि उपकरणों पर सब्सिडी मिल रही है? 

उत्तर: योजना के तहत मिनी ट्रैक्टर, पावर टिलर, वीडर, पावर स्प्रेयर, डीजल पंप सेट, स्प्रिंकलर सिंचाई मशीन, हल मिल और मोटर चालित छोटे ऑइलर जैसे कृषि उपकरणों पर सब्सिडी दी जा रही है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें