स्ट्रॉ बेलर सहित इन टॉप 4 कृषि यंत्रों पर मिल रही है भारी सब्सिडी, यहां करें आवेदन

जानें, किन कृषि मशीनों पर मिल रही है सब्सिडी और इसके लिए कैसे करना होगा आवेदन

Subsidy on Agriculture Machines 2025 : किसानों की लागत कम करने, खेत की उत्पादकता बढ़ाने और खेती को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से सरकार विभिन्न कृषि यंत्रों पर सब्सिडी उपलब्ध कराती है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए कृषि विभाग के माध्यम से चार प्रमुख कृषि यंत्रों पर अनुदान (सब्सिडी) प्रदान करने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले के सहायक कृषि यंत्री ने बताया कि ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर इन यंत्रों के लिए आवेदन 10 नवंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं और जल्द ही इसके लिए लॉटरी निकाली जाने वाली हैं, ऐसे में जो किसान अनुदान पर इन कृषि यंत्रों को लेना चाहते हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

योजना के तहत किन कृषि यंत्रों पर मिल रही सब्सिडी 

योजना के तहत जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल, मिनी राइस मिल, हाइड्रॉलिक प्रेस स्ट्रॉ बेलर (ट्रैक्टर चलित) और स्टोन पिकर जैसे उपकरण पर सब्सिडी दी जा रही हैं। ये सभी मशीनें खेत में श्रम की आवश्यकता कम करती हैं तथा उत्पादन क्षमता बढ़ाने में सहायक हैं। ऐसे में किसान इस अवसर का लाभ उठाकर आधुनिक तकनीक को अपनाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

किस कृषि यंत्र पर कितना मिलेगा अनुदान

सरकार इन यंत्रों पर कुल लागत की एक निर्धारित प्रतिशत राशि सब्सिडी के रूप में प्रदान करती है। बुरहानपुर कृषि विभाग के अनुसार पर जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल, मिनी राइस मिल, स्टोन पिकर मशीन पर लागत का 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा सकता है। यह सब्सिडी श्रेणी व पात्रता के आधार पर दी जाती है। वहीं हाइड्रॉलिक प्रेस स्ट्रॉ बेलर (ट्रैक्टर चलित) मशीन पर लागत मूल्य पर 50–55 प्रतिशत तक अनुदान मिल सकता है। बता दें कि सब्सिडी की अंतिम राशि किसान की श्रेणी (सामान्य/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला) के आधार पर तय होती है।

कौनसी कृषि मशीन किस काम आती है 

जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल : इस मशीन से बिना जुताई के बीज और उर्वरक की एक साथ बुवाई की जा सकती है। इससे डीजल और समय दोनों की बचत होती है। 

मिनी राइस मिल : यह छोटे किसानों और समूहों के लिए बेहद उपयोगी मशीन है, जिससे धान की प्रोसेसिंग आसानी से की जा सकती है।

हाइड्रॉलिक प्रेस स्ट्रॉ बेलर (ट्रैक्टर चलित) मशीन : यह मशीन फसल अवशेषों को बेल के रूप में बांधती है, जिससे खेत की सफाई आसान हो जाती है। वर्तमान समय में पराली प्रबंधन के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण यंत्र है।

स्टोन पिकर: जिन खेतों में अत्यधिक पत्थर होते हैं, उनके लिए यह मशीन बहुत उपयोगी है। यह मशीन खेत की मिट्टी से पत्थरों को हटाकर भूमि को समतल और फसल योग्य बनाती है। 

आवेदन के लिए डिमांड ड्राफ्ट (DD) लगाना अनिवार्य

इन कृषि यंत्रों के लिए आवेदन करते समय किसानों को निर्धारित धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट बनवाकर पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। आवेदन के साथ अलग–अलग कृषि यंत्र के लिए अलग–अलग डिमांड ड्राफ्ट यानी डीडी लगाना होगा, जो इस प्रकार से है: 

  • जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल- 3000 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट
  • मिनी राइस मिल– 3000 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट
  • हाइड्रॉलिक प्रेस स्ट्रॉ बेलर– 5000 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट
  • स्टोन पिकर- 5000 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट 

डिमांड ड्राफ्ट बनवाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • किसानों को डिमांड ड्राफ्ट अपने जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम से बनवाना होगा। इसे स्कैन कर आवेदन के समय पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। कृषि यंत्री की सूची के लिए लिंक– https://www.mpdage.org/Advertisement/e-krishi-DD_090921062243.pdf है। 
  • डिमांड ड्राफ्ट (DD) आवेदक के ही नाम से तैयार होना चाहिए, वरना आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
  • निर्धारित राशि से कम का डीडी होने पर आवेदन स्वतः अमान्य माना जाएगा। 

 आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

ई–कृषि यंत्र अनुदान योजना में आवेदन के लिए किसानों को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी। कृषि विभाग की ओर से आवेदन के समय जिन दस्तावेजों को अनिवार्य किया है, वे इस प्रकार से हैं:

  • आधार कार्ड की कॉपी
  • समग्र ID / किसान पंजीयन
  • खसरा-खतौनी / भूमि दस्तावेज
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • डिमांड ड्राफ्ट की स्कैन कॉपी
  • फोटो (हाल ही की पासपोर्ट साइज)
  • जिन किसानों के पास स्वयं की कृषि भूमि नहीं है, वे पट्टे पर ली गई भूमि के दस्तावेज भी प्रस्तुत कर सकते हैं।
  • ट्रैक्टर चलित कृषि यंत्र के लिए ट्रैक्टर की आरसी 

कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए कैसे करें आवेदन

किसान इन कृषि यंत्रों पर सब्सिडी पाने के लिए ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ई–कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • सबसे पहले पोर्टल पर पंजीयन करना जरूरी है। जिनका पंजीयन पहले से उन्हें पंजीयन की जरूरत नहीं, नए किसानों के लिए पंजीयन जरूरी है। 
  • किसान को सबसे पहले ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर https://farmer.mpdage.org/ लॉगिन करना होगा।
  • आधार नंबर और मोबाइल नंबर से OTP वेरिफिकेशन करना होगा।
  • इसके बाद यंत्र का चयन करना होगा। इसके तहत उपलब्ध यंत्रों की सूची में से जिस कृषि यंत्र के लिए आवेदन करना है, उसे चुनना होगा।
  • आवेदन के साथ निर्धारित राशि का डिमांड ड्राफ्ट अपलोड करना होगा। इसके लिए निर्धारित धरोहर राशि का DD स्कैन करना होगा। यह डीडी अपने जिले के सहायक कृषि यंत्री ” के नाम पर होना जरूरी है। इसकी स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी
  • आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे–आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि दस्तावेज आदि अपलोड करने होंगे। 
  • इसके बाद एक बार फार्म में भरी सभी जानकारी जांचें और आवेदन सबमिट करें।
  • आपको आवेदन नंबर मिलेगा जिसे सुरक्षित रखें। 

किसानों के लिए बेहतर मौका, अभी करें आवेदन

यह योजना उन किसानों के लिए बेहद उपयोगी है जो अपनी खेती में आधुनिक उपकरणों को शामिल करना चाहते हैं लेकिन उनकी कीमत के कारण खरीद नहीं कर पाते। सब्सिडी मिलने से मशीनों की लागत काफी कम हो जाती है। जीरो टिल ड्रिल से लेकर स्टोन पिकर और स्ट्रॉ बेलर जैसे यंत्र किसानों के समय, मेहनत और लागत को कम करते हैं। स्ट्रॉ बेलर जैसे यंत्र से खेत में पराली जलाने की समस्या भी कम होगी, जिससे पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा। जो किसान अनुदान पर ये कृषि यंत्र लेना चाहते हैं, वे अभी आवेदन करें ताकि मौका हाथ से न निकल पाएं। योजना व आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान अपने निकटतम कृषि विभाग से संपर्क करें।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें