यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

बारिश व ओलावृष्टि से फसल नुकसान का मुआवजा देगी सरकार

प्रकाशित - 07 Feb 2024

सरकार ने दिए विशेष सर्वे के निर्देश, किसानों को होगा लाभ

बीते दिनों हुई बारिश व ओलावृष्टि के कारण कई जगह से फसल नुकसान के समाचार आए हैं। मुख्य रूप से हरियाणा में बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की बात सामने आई है। ऐसे में किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्‌टर ने किसानों की फसल नुकसान भरपाई के लिए प्रभावित क्षेत्र में विशेष सर्वे जिसे गिरदावरी भी कहा जाता है, कराने के आदेश दिए हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसानों की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। इसके लिए विशेष गिरदावरी करके खराब हुई फसल का आंकलन कर उचित मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि तेज बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल के लिए प्रदेश भर में स्पेशल गिरदावरी की जाएगी। इसके बाद सभी जिलों से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर किसानों को जल्द मुआवजा राशि जारी की जाएगी। ऐसे में किसान फसल की जानकारी दर्ज करवा कर विशेष गिरदावरी करवाकर मुआवजा प्राप्त कर सकते हैं।  

कब से की जाएगी फसल की गिरदावरी या सर्वे

हरियाणा में ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान के सटीक आंकलन के लिए प्रदेश में एक फरवरी से गिरदावरी का काम शुरू कर दिया गया है जो एक मार्च तक जारी रहेगा। ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के लिए सभी जिला प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं। प्रदेश के किसान फसल में हुए नुकसान की रिपोर्ट राजस्व विभाग के ई-मुआवजा पोर्टल (E-compensation portal) पर अपलोड कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने लिया फसल नुकसान का जायजा

बीते दिनों भिवानी जिले के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री खट्‌टर, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल के साथ तिगडाना गांव पहुंचे और वहां किसानों की फसलों में हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत भी की। उन्होंने किसानों से कहा कि किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल (my crop my details portal) पर आवश्यक रूप से पंजीकरण कराए ताकि क्षतिपूर्ति पोर्टल पर वे अपनी फसल में हुए नुकसान की जानकारी अपलोड करते हुए विशेष गिरदावरी के अनुसार मुआवजा प्राप्त कर सकें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार किसानों के साथ है। इस दौरान उन्होंने गांव धनाना स्थित अनाज खरीद के लिए बने यार्ड का भी निरीक्षण किया।

किसानों के खाते में जमा किए 1600 करोड़ रुपए

इससे पूर्व हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि साल 2019 से 2024 तक फसल नुकसान के मुआवजे के रूप में प्रदेश के किसानों के खाते में 1600 करोड़ रुपए जमा किए गए हैं। उन्होंने राजस्व रिकार्ड के डिजिटलीकरण के संबंध में कहा कि प्रदेश सरकार ने इसकी एक साल से अधिक समय पहले शुरुआत की थी। राजस्व विभाग के लिए जिला स्तर पर डिजिटल रिकॉर्ड रूम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री चौटाला ने कहा कि वित्तीय आयुक्त राजस्व (एफसीआर), तहसील और उप-तहसील कार्यालय के राजस्व रिकॉर्ड को 31 मार्च तक डिजिटल कर दिया जाएगा। इसके बाद लोग अपनी जमीन और राजस्व संबंधी दस्तावेजों को केवल सिंगल क्लिक के जरिये ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। इससे पुराने लिखित कार्य को व्यवस्थित करने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

जल भराव क्षेत्रों में मछली पालन करके किसान बढ़ाएं आमदनी

जिन क्षेत्रों में जल भराव की स्थित बनी रहती है, उन क्षेत्रों में किसान मछली पालन करके अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं। एक जन संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां खेतों में पानी का नियमित ठहराव बना रहता है, वहां किसान परंपरागत खेती की अपेक्षा मछली पालन का व्यवसाय शुरू करके काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मछली पालन में झींगा मछली का पालन करके प्रति एकड़ करीब 2 लाख रुपए प्रति वर्ष की कमाई की जा सकती है। ऐसे में जलभराव वाले क्षेत्र का सदुपयोग करके इससे काफी अच्छा लाभ प्राप्त किया जा सकता है।  

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मिलता है मुआवजा

किसानों को फसल नुकसान से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana) चलाई गई है। यह योजना अधिकांश राज्यों में लागू है। हरियाणा में भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल नुकसान पर मुआवजा मिलता है। यह योजना साल 2015 में शुरू की गई थी। इस योजना के तहत हर साल लाखों किसान अपनी फसल का बीमा करवाकर मौसम से हुए नुकसान का मुआवजा प्राप्त करते हैं। पीएम फसल बीमा योजना (PM Fasal Bima Yojana) के तहत रबी फसलों के लिए 2 प्रतिशत, खरीफ फसलों के लिए 1.5 प्रतिशत व वाणिज्यिक या बागवानी फसलों के लिए 5 प्रतिशत प्रीमियम तय किया गया है। 

किसानों के लिए फसल मुआवजा से संबंधित महत्वपूर्ण लिंक

प्रधानमंत्री फसल बीमा येाजना की आधिकारिक वेबसाइट लिंक- https://pmfby.gov.in/
मेरी फसल मेरा ब्यौरा में पंजीकरण हेतु लिंक- https://fasal.haryana.gov.in/
फसल नुकसान की रिपोर्ट अपलोड करने हेतु लिंक- https://ekshatipurti.haryana.gov.in/

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों स्वराज ट्रैक्टर, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। साथ ही हम आपको ट्रैक्टर लोन (Tractor Loan) की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस
₹4.90 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 एचपी | 2014 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 2,87,500
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस
₹1.20 लाख का कुल बचत

महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस एमएस

42 एचपी | 2023 Model | डूंगरपुर, राजस्थान

₹ 5,90,250
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 प्लस
₹1.10 लाख का कुल बचत

पॉवर ट्रैक 434 प्लस

37 एचपी | 2023 Model | चितौड़गढ़, राजस्थान

₹ 4,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स
₹0.49 लाख का कुल बचत

फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स

50 एचपी | 2023 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 7,41,285
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें