पीएम किसान योजना : सरकार 5 जून से चलाएगी ई-केवाईसी का विशेष अभियान

बिना ई-केवाईसी के नहीं मिलेगी 17वीं किस्त, जल्द निपटाएं यह काम

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) किसानों के बीच सबसे लोकप्रिय योजना है। इस योजना की खास बात यह है कि इसके तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। वहीं मध्यप्रदेश और राजस्थान में इस योजना के तहत किसानों को 8,000 रुपए हर साल दिए जा रहे हैं। किसानों को बिना रूकावट योजना का लाभ मिलता रहे इसके लिए सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) से जुड़े हर किसान की ई-केवाईसी (e-KYC) कर रही है। ई-केवाईसी की प्रक्रिया को अनिवार्य किया हुआ है और अब सरकार केंद्र सरकार इसके लिए विशेष अभियान के तहत 5 से लेकर 15 जून तक स्पेशल ई-केवाईसी ड्राइव (Special e-KYC drive) चलाएगी ताकि किसान बहुत ही आसानी से ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा कर सकें। ऐसे में किसानों के पास बहुत अच्छा मौका है, वे घर बैठे भी ई-केवाईसी की प्रक्रिया (E-KYC process) को आसानी से पूरा कर पाएंगे। 

बता दें कि यदि पीएम किसान योजना से जुड़े किसान ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा नहीं कराते हैं तो उन्हें आगामी आने वाली पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त नहीं मिल पाएगी यानि ऐसे किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 17 वीं किस्त ट्रांसफर नहीं की जाएगी।

ई-केवाईसी ड्राइव के लिए क्या रहेगी तारीख (What will be the date for e-KYC drive)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से 5 से 15 जून तक ई-केवाईसी के लिए प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसमें किसान 5 जून से 15 जून तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि की पात्र किसान अपने नजदीकी सीएससी (CSC) केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। यदि इसमें कोई परेशानी हो तो अपने नोडल अधिकारी से संपर्क करके ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक पीएम किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत पात्र किसानों को ई-केवाईसी करना जरूरी है। ओटीपी आधारित ई-केवाईसी करने की सुविधा पीएम किसान पोर्टल (PM Kisan Portal) पर उपलब्ध है जहां से इसे पूरा किया जा सकता है। वहीं बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी (Biometric based e-KYC) के लिए किसानों को अपने निकट के सीएससी सेंटर पर जाकर इसे पूरा करना होगा।  

किसान स्वयं भी कर सकते हैं ई-केवाईसी (Farmers can also do e-KYC themselves)

किसान स्वयं भी मोबाइल (Mobile) या लैपटॉप/कम्प्यूटर (laptop/computer) के माध्यम से ओटीपी (OTP) आधारित ई-केवाईसी कर सकते हैं। यह ई-केवाईसी की बहुत ही सरल प्रक्रिया है। इसमें प्राप्त ओटीपी का उपयोग करके योजना के लाभार्थी की पहचान को सत्यापित किया जाता है। ओटीपी आधारित ई-केवाईसी की प्रक्रिया (OTP based e-KYC process) आप कुछ आसान से स्टेप्स में पूरी कर सकते हैं, यह इस प्रकार से है

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां फार्मर कॉर्नर पर जाए और ई-केवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें और खोज के आप्शन पर क्लिक करें।
  • अब अपने आधार कार्ड से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी प्राप्त करें पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
  • अब आपको इस प्राप्त हुए ओटीपी को दर्ज करना होगा।
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • इस तरह आपकी ओटीपी आधारित ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

कब आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त (When will the 17th installment of PM Kisan Samman Nidhi come)

पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त (16th installment of PM Kisan Yojana) किसानों को मिल चुकी है और अब किसानों को पीएम किसान योजना की 17 वीं किस्त (17th installment of PM Kisan Yojana) का इंतजार है। यदि इस योजना की पिछली किस्तों पर एक नजर डाले तो इस पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त (15th installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana) पिछले वर्ष 2023 के नवंबर माह में जारी की गई थी। इसके बाद 16वीं किस्त फरवरी 2024 में जारी की गई। अब किसानों को इस योजना की 17वीं किस्त का इंतजार है तो बता दें कि 17वीं किस्त के लिए अभी किसी भी तरह की तारीख का ऐलान केंद्र सरकार की ओर से नहीं किया गया है। वहीं अभी लोकसभा चुनाव का परिणाम भी आने वाला है। ऐसे में चुनाव परिणाम के बाद ही इस योजना की किस्त के संबंध में कोई ऐलान हो सकता है। यदि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त (17th installment of PM Kisan Yojana) जुलाई माह में जारी की जा सकती है।  

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों स्वराज ट्रैक्टर, फार्मट्रैक ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें