पीएम किसान योजना : 2,000 रुपए बढ़ा सकती है सरकार, मिल सकते हैं 8,000 रुपए

पूर्ण बजट में केंद्र सरकार कर सकती है ऐलान, किसानों को मिल सकती है चार किस्तें

केंद्र की मोदी सरकार इन दिनों किसानों पर अपना फोकस बनाए हुए हैं। किसान कल्याण के लिए मोदी सरकार 100 दिन का एजेंडा लेकर चल रही है। तीसरी बार केंद्र में आई मोदी सरकार खरीफ फसलों की एमएसपी (MSP) बढ़ाने के बाद किसानों को एक और खुशखबरी दे सकती है। बताया जा रहा है कि मोदी सरकार इस बार पूर्ण बजट में पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों को मिलने वाली किसान सम्मान निधि की राशि को बढ़ा सकती है। अभी तक इस पीएम किसान सम्मान निधि योजना के (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपए की राशि दी जाती है जिसे अब 8,000 किया जा सकता है।

हालांकि राजस्थान में इस योजना के तहत राज्य के किसानों को 8,000 रुपए देने का ऐलान किया जा चुका है। ऐसे में केंद्र सरकार देश के सभी किसानों को इस योजना के तहत सालाना 8,000 रुपए देने पर विचार कर सकती है जिसकी घोषणा पूर्ण बजट 2024 में किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

इन्होंने दिया सरकार को योजना की राशि बढ़ाने का सुझाव

वर्तमान में केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपए सीधे उनके खाते में दिए जाते हैं। लंबे समय से इस योजना के तहत दी जाने वाली राशि को बढ़ाने की मांग की जा रही है। अब केंद्र सरकार की ओर से पूर्ण बजट 2024-25 पेश किए जाने से पहले भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआई) फिक्की (एफआईसीसीआई) सहित कई वरिष्ठ अर्थशास्त्रियों ने सरकार को सुझाव दिया है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना मिलने वाला राशि 6,000 को बढ़ाकर 8,000 रुपए किया जाना चाहिए।

यदि सरकार राशि बढ़ाती है तो कितना आता है अतिरिक्त खर्च

यदि केंद्र सरकार पीएम किसान योजना के तहत दी जाने वाली पीएम किसान सम्मान निधि की राशि में 2,000 रुपए बढ़ाती है तो सरकार पर करीब 20 हजार करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च का बोझ आता है। हालांकि कुछ राज्यों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) का पैसा बढ़ा दिया गया है जो राज्य सरकार द्वारा वहन की जा रही है। यदि केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाने का फैसला लेती है तो राज्यों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम किया जा सकता है। वहीं कुछ राज्यों के किसानों को नहीं, बल्कि पूरे देश के किसानों को इस बढ़ी हुई सम्मान निधि का लाभ मिल सकेगा।

राजस्थान सरकार ने बढ़ा दी है योजना की किस्त

राजस्थान सरकार ने अपने स्तर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त बढ़ा दी है। इसको लेकर बीते दिनों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी मोहर लगा दी है। अब राजस्थान के किसानों को 6,000 रुपए की जगह 8,000 रुपए मिल सकेंगे। बढ़ी हुई 2,000 रुपए की राशि राजस्थान सरकार वहन करेगी। राजस्थान सरकार के इस फैसले से राज्य के करीब 56,89,854 से अधिक किसानों को लाभ होगा।

मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र के किसानों को हर साल मिलते हैं 12,000 रुपए

मध्यप्रदेश में किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत 6,000 रुपए और इतनी ही राशि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (mukhyamantri kisan kalyan yojana) के तहत दी जाती है। इस तरह यहां के किसानों को प्रतिवर्ष दोनों योजनाओं से कुल 12,000 रुपए मिलते हैं। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ उन्हीं किसानों को दिया जाता है जो किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। इसी प्रकार महाराष्ट्र में पीएम किसान योजना की तर्ज पर नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना (Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana) चलाई जा रही है। इस योजना के तहत किसानों को तीन समान किश्तों में 6,000 रुपए हर साल दिए जाते हैं। इस तरह यहां के किसानों को भी दोनों योजना से 12,000 रुपए मिल रहे हैं।

इस बार कितना तय हो सकता है पीएम किसान सम्मान निधि के लिए बजट-

केंद्र सरकार की ओर से जुलाई महीने में पूर्ण बजट पेश किया जाना है जिसकी तैयारियां की जानी है। किसानों को उम्मीद है कि केंद्र सरकार इस बार कृषि क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकती है। पीएम मोदी ने भी तीसरी बार शपथ लेने के बाद सबसे पहले पीएम किसान योजना की फाइल साइन की थी और योजना की 17वीं किस्त भी 18 जून को वाराणसी से जारी की। पीएम किसान सम्मान निधि की यह राशि इस बार 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई। अब पूर्ण बजट पेश किया जाना है ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सरकार किसानों को खुश करने के लिए कई अहम घोषणाएं कर सकती है जिसमें पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि में बढ़ोतरी का तोहफा भी शामिल किया जा सकता है। अंतरिम बजट में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए 60,000 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया था। यदि सरकार पीएम किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाती है तो उसे इस बार इस बजट में योजना के लिए कुल बजट 80,000 करोड़ घोषित करना होगा। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें