गाय-भैंस पालने वालों के लिए बड़ी खबर! टॉप पशुपालकों को मिलेंगे ₹1 लाख

गौवर्धन पर्व पर पशुपालकों की चमकेगी किस्मत! सरकार देगी ₹1 लाख तक का इनाम, गौशालाओं को मिलेंगे ₹60 करोड़

मध्यप्रदेश के पशुपालकों और गौशाला संचालकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार गोवर्धन पर्व के अवसर पर पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। 9 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उत्कृष्ट पशुपालकों को सम्मानित करेंगे। गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के तहत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले पशुपालक को 1 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 50 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा, प्रदेश की 3,000 से अधिक पंजीकृत गौशालाओं में संरक्षित 5.51 लाख गोवंश के भरण-पोषण के लिए 60 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान राशि भी जारी की जाएगी। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से संबंधित गौशालाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

आइए जानते हैं कि गोवर्धन पर्व पर पशुपालकों को क्या-क्या लाभ मिलने वाले हैं और गौशालाओं को कितना अनुदान दिया जाएगा।

गोवर्धन पर्व पर पशुपालकों को मिलेगा ₹1 लाख तक का पुरस्कार

मध्यप्रदेश सरकार 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पर्व के अवसर पर राज्य स्तरीय गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान समारोह आयोजित करेगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजेता पशुपालकों को सम्मानित करेंगे।

इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पशुपालकों को प्रमाण-पत्र के साथ नकद पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार राशि सीधे विजेताओं के बैंक खातों में DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।

गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार राशि

पुरस्कार मिलने वाली राशि
प्रथम पुरस्कार ₹1,00,000
द्वितीय पुरस्कार ₹50,000
तृतीय पुरस्कार ₹25,000

इस योजना के तहत बेहतर पशुपालन करने वाले किसानों और पशुपालकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार का मानना है कि आर्थिक पुरस्कार मिलने से पशुपालक उन्नत नस्ल के पशुओं के पालन, बेहतर देखभाल और आधुनिक पशुपालन तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।

3,000 से अधिक गौशालाओं को मिलेंगे ₹60 करोड़ से ज्यादा

गोवर्धन पर्व पर मध्यप्रदेश की गौशालाओं के लिए भी बड़ी आर्थिक सहायता जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 3,000 से अधिक पंजीकृत गौशालाओं में संरक्षित 5.51 लाख गोवंश के भरण-पोषण के लिए सितंबर महीने की अनुदान राशि जारी करेंगे। इसके तहत 60 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे गौशालाओं के बैंक खातों में DBT के जरिए भेजी जाएगी।

इस अनुदान का इस्तेमाल गौशालाओं में गोवंश के लिए चारा, भोजन और आवश्यक देखभाल की व्यवस्था बनाए रखने में मददगार होगा। इससे गौशाला संचालकों को पशुओं के नियमित भरण-पोषण और प्रबंधन में आर्थिक सहायता मिलेगी।

टॉप 10 दुग्ध उत्पादक पशुपालकों का भी होगा सम्मान

मध्यप्रदेश सरकार केवल गोवंश संरक्षण ही नहीं, बल्कि दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने पर भी ध्यान दे रही है। गोवर्धन पर्व पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के टॉप-10 दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को भी मुख्यमंत्री द्वारा सांकेतिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।

सरकार की इस पहल से डेयरी व्यवसाय से जुड़े किसानों को भी प्रेरणा मिलने की उम्मीद है। इससे पशुपालकों के बीच वैज्ञानिक तरीके से पशुओं की देखभाल, संतुलित पशु आहार और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की जागरूकता को बढ़ावा मिल सकता है।

9 नवंबर को भोपाल में होगा राज्य स्तरीय गोवर्धन पर्व कार्यक्रम

मध्यप्रदेश में गोवर्धन पर्व के अवसर पर 9 नवंबर 2026 को राज्य स्तरीय गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम भोपाल के रविंद्र भवन में दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और गौ-पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

इस आयोजन का संचालन पशुपालन एवं डेयरी विभाग, श्रीकृष्ण पाथेय न्यास और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ मध्यप्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भी गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें