पराली प्रबंधन के लिए मिलेंगे खास कृषि यंत्र, सरकार दे रही सब्सिडी
प्रकाशित - 27 May 2025 by Tractor Junction
जानिए कौन-कौन से यंत्र मिलेंगे किसानों को, कितनी मिलेगी सब्सिडी और क्या है आवेदन की प्रक्रिया
Krishi Yantra Anudan yojana 2025 : पराली प्रबंधन के लिए सरकार की ओर से किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। खास बात यह है कि पराली प्रबंधन के कृषि यंत्रों पर सरकार उन्हें सब्सिडी का लाभ प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार की ओर से कृषि यंत्र अनुदान योजना (Krishi Yantra Anudan yojana) के तहत पराली प्रबंधन में काम में आने वाले तीन प्रमुख कृषि यंत्रों पर सब्सिडी (Subsidy) का लाभ किसानों को प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के तहत किसान सस्ती दर पर इन कृषि यंत्रों की खरीद कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन लिए जा रहे हैं, प्रदेश के जो किसान सब्सिडी पर कृषि यंत्र खरीदना चाहते हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं, क्या है राज्य सरकार की योजना और इसके तहत कितनी मिलेगी सब्सिडी और क्या है इसमें आवेदन की प्रक्रिया।
योजना के तहत कितनी मिलेगी सब्सिडी
प्रदेश सरकार की ओर से कृषि यंत्र अनुदान चलाई जा रही है। इसके तहत किसानों को अवशेष प्रबंधन के कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सीमांत व लघु किसानों को कृषि यंत्र की लागत का 50 प्रतिशत तक सब्सिडी (Subsidy) दी जाती है। वहीं सामान्य किसानों को 40 प्रतिशत तक अनुदान मिलता है। हालांकि सब्सिडी की राशि किसान की श्रेणी और जोत की श्रेणी पर निर्भर करती है। योजना के तहत लघु, सीमांत और महिला किसानों को प्राथमिकता दी जाती है। सब्सिडी की सटीक जानकारी के लिए आप मध्यप्रदेश कृषि अभियांत्रिकी विभाग के ई–कृषि यंत्र पोर्टल उपलब्ध सब्सिडी कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं।
किन कृषि यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी
मध्यप्रदेश के कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन और कपास, मक्का जैसी फसलों की बुआई के लिए आवश्यक विशेष कृषि यंत्रों पर अनुदान देने की योजना चलाई जा रही है। किसानों को जिन कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी जाएगी, वे इस प्रकार से है–
- न्यूमेटिक प्लांटर कृषि यंत्र (Pneumatic Planter Machine)
- हैप्पी सीडर कृषि यंत्र (Happy Seeder Machine)
- सुपर सीडर कृषि यंत्र (Super Seeder Machine)
कृषि यंत्रों के लिए कितनी राशि का बनवाना होगा ड्राफ्ट
कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का आवेदन करने के लिए किसानों को धरोहर राशि के रूप में डिमांड ड्राफ्ट (DD) देना होगा। यह सुनिश्चित करता है कि केवल इच्छुक किसान ही आवेदन करें। अलग– अगल कृषि यंत्रों के लिए डीडी की राशि इस प्रकार रहेगी–
| कृषि यंत्र का नाम | डिमांड ड्राफ्ट (DD) राशि |
| न्यूमेटिक प्लांटर | 10,000 रुपए |
| हैप्पी सीडर | 4,500 रुपए |
| सुपर सीडर | 4,500 रुपए |
किसानों को यह डिमांड ड्राफ्ट “जिले के सहायक कृषि यंत्री” के नाम से और स्वयं के बैंक खाते से बनवाना होगा। डीडी को स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड करना आवश्यक है। यदि डीडी निर्धारित राशि से कम का हुआ तो आवेदन अमान्य कर दिया जाएगा। आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा और न ही ऐसे आवेदन को लॉटरी में शामिल किया जाएगा। बता दें कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर लक्ष्य निर्धारण किया जाएगा और इसके लिए अलग से लॉटरी की सूचना विभाग की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।
योजना में आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता
योजना के तहत आवेदन करते समय किसानों को कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। कृषि यंत्रों पर सब्सिडी लेने के लिए किसान भाइयों को जिन दस्तावेजों की जरूरत होगी, वे दस्तावेज (Documents) इस प्रकार से हैं–
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर (जिस पर OTP और अन्य सूचनाएं भेजी जाएंगी)
- बैंक पासबुक की प्रथम पृष्ठ की प्रति
- डिमांड ड्राफ्ट
- खसरा/खतौनी या B1 की नकल
- ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन कार्ड (आरसी) आदि।
योजना के तहत कृषि यंत्रों के लिए कैसे करें आवेदन
इस योजना का लाभ लेने के लिए मध्यप्रदेश के किसानों को ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल https://farmer.mpdage.org/ पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अभी आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई है, इसलिए इच्छुक किसान जल्द से जल्द आवेदन कर लें। जो किसान पहले से पोर्टल पर पंजीकृत हैं, वे आधार OTP के माध्यम से लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं। जिनका अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है, उन्हें एमपी ऑनलाइन या नजदीकी CSC सेंटर जाकर बायोमैट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन द्वारा पंजीकरण कराना होगा।
योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए कहां करें संपर्क
अगर किसान भाइयों को योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए तो वे अपने ब्लॉक या जिला कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। वहां से उन्हें कृषि यंत्रों की उपलब्धता, सब्सिडी की स्थिति और आवेदन की प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिल जाएगी।
योजना से संबंधित महत्वपूर्ण लिंक
- योजना में आवेदन का आधिकारिक वेबसाइट लिंक– https://farmer.mpdage.org/
- योजना के तहत कृषि यंत्र के लिए आवेदन हेतु लिंक– https://farmer.mpdage.org/Registration/AadharVerification
- कृषि यंत्री की जिलेवार सूची के लिए लिंक– https://www.mpdage.org/Advertisement/e-krishi-DD_090921062243.pdf
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।
सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स
ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें