खुशखबर : धान की खेती पर किसानों को प्रति हैक्टेयर मिलेंगे 4000 रुपए

मुख्यमंत्री ने की घोषणा, 6 लाख से अधिक किसानों को होगा लाभ

किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में कई नई घोषणाएं भी की जा रही हैं। हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए धान की खेती (Paddy Cultivation) करने वाले किसानों काे 4,000 रुपए प्रति हैक्टेयर की दर से धान पर प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया है। इससे प्रदेश के 6 लाख से अधिक किसानों को लाभ होगा। वहीं राज्य सरकार की ओर से गेहूं की खरीद 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किए जाने का  ऐलान किया गया है। ऐसे में इस बार प्रदेश के किसानों को गेहूं पर 175 रुपए की दर से बोनस का लाभ दिया जाएगा। राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश के किसानों में खुशी की लहर है। 

किसानों को कब जारी की जाएगी बोनस की राशि

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गेहूं खरीदने के लिए 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किसानों को भुगतान किया जाएगा। केंद्र द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य के अलावा किसानों को प्रदेश सरकार की ओर से 175 रुपए का बोनस दिए जाने की व्यवस्था की गई है। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से वित्तीय विपणन सीजन 2025–26 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2425 रुपए निर्धारित किया गया है जिस पर 175 रुपए का प्रति क्विंटल की दर से राज्य सरकार की ओर से किसानों को बोनस दिया जाएगा। इसी प्रकार राज्य सरकार अब धान उपार्जन के लिए प्रति हैक्टेयर 4000 रुपए की राशि किसानों के खाते में डालने जा रही है। सभी किसानों को यह राशि उनके खाते में मार्च के महीने में ही ट्रांसफर कर दी जाएगी। जिन किसानों ने उत्पादित धान का उपार्जन करवाया है और निर्धारित कार्रवाई पूरी की है, उनके खातों में पैसे आने वाले हैं। 

कितने किसानों को मिलेगा बढ़े हुए समर्थन मूल्य का लाभ

मुख्यमंत्री ने बालाघाट में आयोजित किसान सम्मेलन में कहा कि अब प्रदेश में धान उत्पादक किसानों को 4000 रुपए प्रति हैक्टेयर का अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा। मूल्य संवर्धन योजना (प्राइस सपोर्ट स्कीम) के तहत साल 2024 में 6.69 लाख किसानों द्वारा 12.2 लाख हैक्टेयर रकबे में उत्पादित धान का विक्रय किया गया है। धान उत्पादक किसानों को मुख्यमंत्री कृषक प्रोन्नति योजना (Krishak Pronnati Yojana) के तहत प्रति हैक्टेयर 4000 रुपए का लाभ दिया जाएगा। इससे प्रदेश के किसानों को 488 करोड़ रुपए का अतिरिक्त लाभ होगा।  

इस साल प्रदेश में कितने गेहूं उपार्जन का है अनुमान

इस साल मध्यप्रदेश में 80 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जन का अनुमान लगाया गया है। मध्यप्रदेश में गेहूं का उत्पादन प्रतिवर्ष लगभग 350 लाख मीट्रिक टन होता है। यह देश का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक राज्य है। गेहूं उत्पादन में देश में पहले नंबर पर उत्तर प्रदेश हैं जहां पूरे देश का करीब 32 प्रतिशत गेहूं का उत्पादन होता है। दूसरे नंबर पर मध्यप्रदेश है जो कि देश के कुल उत्पादन का 19 प्रतिशत गेहूं का उत्पादन करता है। मध्यप्रदेश में गेहूं का प्रतिवर्ष उत्पादन करीब 350 लाख मीट्रिक टन होता है।

यहां वर्ष 2021–23 में गेहूं का उत्पादन 349.23 लाख मीट्रिक टन हुआ था। वहीं साल 2023–24 में गेहूं का उत्पादक 328.96 लाख टन हुआ था जो पिछले पांच सालों में सबसे कम उत्पादन था। साल 2019–20 में एमपी में गेहूं का उत्पादन 371.98 लाख टन था, जबकि साल 2020–21 में यहां 356.69 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन हुआ था। यहां के शरबती गेहूं की मांग काफी अच्छी है जिसका उत्पादन सीहोर, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, हरदा, अशोक नगर, भोपाल और मालवा क्षेत्र सहित कई जिलों में सर्वाधिक किया जाता है। 

मध्यप्रदेश में अब तक कितने किसानों ने एमएसपी पर गेहूं बेचने के लिए कराया पंजीयन 

मध्यप्रदेश में अब तक 2 लाख 91 हजार से अधिक किसानों ने एमएसपी (MSP) पर गेहूं बेचने के लिए पंजीयन कराया है। सरकार की ओर से 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदने की घोषणा से किसानों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि प्रदेश के किसान अपना गेहूं एमएसपी पर बेचने में अधिक रूचि दिखा सकते हैं। हालांकि इस समय प्रदेश की अधिकांश मंडियों में गेहूं का भाव (gehu ka bhav/Wheat Price) 2600 रुपए प्रति क्विंटल के ऊपर चल रहा है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें