टॉप 5 कृषि यंत्र योजना : इन 5 राज्यों में कृषि यंत्रों पर मिल रही 70% अनुदान

कृषि यंत्रीकरण योजना का अलग-अलग राज्यों में उठाएं लाभ, ऐसे करें आवेदन

भारत जैसे कृषि प्रधान देश में किसानों की जरुरत का खास ख्याल रखना जरूरी है। देश की आधी आबादी कृषि क्षेत्र से जुड़े कार्यों पर निर्भर है। यही वजह है कि सरकार लगातार कृषि उत्पादन बढ़ाने पर फोकस कर रही है। सरकार के इस कार्य के लिए जरूरी है कि कृषि में मशीनीकरण को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दिया जाए। यही वजह है कि सरकार समय-समय पर कृषि यंत्रों पर अनुदान देती है। गौरतलब है कि कृषि में उत्पादन बढ़ाने के लिए बेहतरीन कृषि यंत्रों का होना जरूरी है। कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्रों पर भारी अनुदान दिया जाता है। देश के कई राज्यों में कृषि यंत्रों पर अनुदान दिए जाते हैं, जो कि 50% से 70% तक होते हैं। इससे किसानों को कृषि यंत्र खरीदने में कम राशि खर्च करनी पड़ती है और काफी सहूलियत भी होती है।

ट्रैक्टर जंक्शन के इस पोस्ट में हम कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत मिल रहे टॉप 5 राज्यों में अनुदान के बारे में, अनुदान प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

कितना होगा किसानों को फायदा

कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत मिलने वाले लाभ से किसानों को काफी फायदा होता है। गौरतलब है कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, और खेती में श्रम की जरूरत तो होती ही है। श्रम की लगातार बढ़ती जरूरतों को कम करने का एक ही विकल्प है और वो है, आधुनिक कृषि यंत्र। आधुनिक कृषि यंत्र की मदद से श्रम लागत को कम किया जा सकता है। देश में कृषि क्षेत्र में श्रमिकों की संख्या लगातार कम हो रही है क्योंकि कृषि क्षेत्र में श्रमिकों को अन्य क्षेत्रों की तुलना में अच्छा मेहनताना नहीं मिल पाता। यही वजह है कि किसानों के लिए खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा देना जरूरी हो जाता है। किसानों को खेती में बढ़ावा देने के लिए कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत भारत के कई राज्यों में कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाता है। प्रमुख राज्यों में बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र आदि शामिल हैं।

टॉप 5 कृषि यंत्र योजना (Top 5 Agricultural Machinery Scheme)

कृषि यंत्रों पर अनुदान (Krishi Yantra Anudan), भारत के कई राज्य प्रदान कर रहे हैं। जिनमें से टॉप 5 राज्य जो किसानों को खेती के लिए मशीनरी लेने पर सहायता करती है, उनकी योजनाएं इस प्रकार है।

  • छत्तीसगढ़ कृषि यांत्रिकीकरण योजना
  • गुजरात कृषि यंत्र अनुदान योजना
  • उत्तरप्रदेश कृषि यंत्र अनुदान योजना
  • महाराष्ट्र फार्म मशीनीकरण योजना
  • असम कृषि यंत्र अनुदान योजना

छत्तीसगढ़ कृषि यांत्रिकीकरण योजना/ छत्तीसगढ़ कृषि यंत्र अनुदान योजना (Chhattisgarh Krishi Yantra Anudan Yojana) :

छत्तीसगढ़ के किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान देने के लिए और कृषि में मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ कृषि यांत्रिकीकरण योजना चलाई। इस योजना से छत्तीसगढ़ के किसान आसानी से कृषि यंत्रों की खरीद पर व्यापक अनुदान प्राप्त कर सकते हैं।

  • इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार सामान्य वर्ग के किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर 60% अनुदान देती है।
  • अनुसूचित जाति, जनजाति एवं महिला कृषकों को इस योजना के तहत 70% तक अनुदान दिया जाएगा।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर बैंक लोन दिलवाने में भी मदद करती है। ज्यादा जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ कृषि विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.agriportal.cg.nic.in पर संपर्क करें।

उत्तरप्रदेश कृषि यंत्र अनुदान योजना (Uttarpradesh Krishi Yantra Anudan Yojana):

कृषि यंत्र अनुदान योजना यूपी के तहत उत्तरप्रदेश सरकार भी किसानों को कृषि यंत्र की खरीदी पर व्यापक अनुदान देती है। योजना के तहत कृषि यंत्रों पर 30% यानी अधिकतम 50 हजार रुपए का अनुदान कृषि यंत्रों की खरीद पर सरकार द्वारा दिया जा रहा है। अगर आप रोटावेटर, कल्टीवेटर जैसे कृषि उपकरणों की खरीद करना चाहते हैं और यूपी के स्थानीय निवासी एवं पात्र किसान हैं तो इस योजना का लाभ ले सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए www.upagriculture.com पर विजिट करें।

महाराष्ट्र फार्म मशीनीकरण योजना (Maharashtra Krishi Yantra Anudan Yojana):

किसानों को तकनीक से लैस बनाने के लिए और कृषि कार्यों में मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र सरकार की ओर से भी कृषि यंत्रों पर अनुदान देने की योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत महाराष्ट्र के किसान इसका लाभ ले पाएंगे और ट्रैक्टर सहित अन्य कृषि उपकरणों की खरीद पर व्यापक अनुदान पा सकेंगें। योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर 50% अनुदान देने का प्रावधान है। ज्यादा जानकारी के लिए महाराष्ट्र कृषि विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट www.krishi.maharashtra.gov.in पर विजिट करें।

गुजरात कृषि यंत्र अनुदान योजना (Gujrat Krishi Yantra Anudan Yojana):

गुजरात के किसानों को फार्म मशीनरी की खरीद पर छूट देने और किसानों के कृषि लागत को कम करने के लिए गुजरात सरकार ने कृषि यंत्र पर सब्सिडी देने की योजना की शुरुआत की है। गुजरात कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत सरकार सामान्य वर्ग के किसानों को 25% और एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर 35% तक अनुदान दे रही है। योजना का लाभ उठाने और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए गुजरात कृषि विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.agri.gujrat.gov.in/index.htm पर विजिट करें।

असम कृषि यंत्र अनुदान योजना (Assam Krishi Yantra Anudan Yojana):

असम के किसानों को खेती से जुड़े उपकरणों की खरीद पर अनुदान देने के लिए सरकार ने असम कृषि यंत्र अनुदान योजना की शुरुआत की है। योजना के तहत कृषि उपकरणों की खरीद पर अधिकतम 70% अनुदान देने का प्रावधान है। योजना की विस्तृत जानकारी के लिए असम कृषि विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट www.diragri.assam.gov.in पर विजिट करें।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों ऐस ट्रैक्टर, मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें