कृषि विकास मेला 2023 : किसानों को इनाम में दिए जाएंगे ट्रैक्टर व कृषि यंत्र

Share Product प्रकाशित - 09 Mar 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

कृषि विकास मेला 2023 : किसानों को इनाम में दिए जाएंगे ट्रैक्टर व कृषि यंत्र

कृषि विकास मेला 2023: किसानों को मिलेगा प्रतिदिन ट्रैक्टर जीतने का मौका, ऐसे उठाएं लाभ

किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्‌देश्य से समय-समय पर किसान मेले का आयोजन किया जाता है। इसके तहत अलग-अलग राज्य अपने तय किए गए समय के अनुसार राज्य में किसान मेले का आयोजन करते हैं। किसान मेले का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को खेती की नई-नई तकनीकों से अवगत कराने के साथ ही उन्हें फसलों की उन्नत किस्मों के बारे में बताना और उनके बीज उपलब्ध कराना है ताकि किसानों की फसलों की पैदावार बढ़ने के साथ ही उनकी इनकम भी बढ़ सके। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार की ओर से 10 से 12 मार्च तक तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस बार मेले की खास बात ये हैं कि मेले में प्रति दिन लक्की ड्रॉ के माध्यम से एक छोटा ट्रैक्टर, सुपर सीडर और पॉवर वीडर मशीन किसानों को दी जाएगी। वहीं मेले के अंतिम दिन लक्की ड्रॉ के जरिये एक बड़ा ट्रैक्टर इनाम में निकाला जाएगा। यह मेला हरियाणा के चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा।

Buy Used Tractor

कृषि विकास 2023 मेले के प्रमुख आकर्षण या गतिविधियां

कृषि विकास मेला 2023 के तहत किसानों को विभिन्न फसलों के उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराएं जाएंगे। किसान मेले में उचित कीमत पर ये बीज खरीद सकेंगे। इसके अलावा किसानों को नई कृषि तकनीक की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। कृषि विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि तीन दिनों के इस मेले में तीन थीम रहेंगे। यह मेला सटीक कृषि एवं फसल विविधीकरण, मोटा अनाज- सर्वोत्तम खाद्य, प्राकृतिक खेती, कृषि नवाचार जैसे थीम पर केंद्रित रहेगा। वहीं कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एक प्रवक्ता के बताएं अनुसार कृषि विकास मेला 2023 के तहत ये कई गतिविधियां हाेगी। मेले के आकर्षण इस प्रकार से हैं

  • मेले में कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी लगाई जाएगी।  
  • किसानों के बीच फसल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
  • रबी फसलों की नई किस्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।
  • मिट्‌टी व पानी के नमूनों की सामान्य शुल्क पर जांच की जाएगी।
  • कृषि से संबंधित समस्याओं एवं समाधान विषय पर प्रश्नोत्तरी सभा का आयोजन किया जाएगा।
  • खरीफ फसलों व सब्जियों के प्रमाणिक बीजों जानकारी दी जाएगी और उनकी बिक्री भी की जाएगी।
  • हरियाणी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

मेले में प्रतिदिन निकाले जाएंगे लक्की ड्रॉ

प्रवक्ता के अनुसार इस कृषि विकास मेले में प्रतिदिन लक्की ड्रॉ निकाला जाएगा। इसमें एक छोटा ट्रैक्टर, सुपर सीडर व पॉवर वीडर मशीन निकाली जाएगी।

मेले के अंतिम दिन यानि 12 मार्च 2023 के दिन किसान को बड़ा ट्रैक्टर जीतने का मौका मिलेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसान भाई, कृषि तथा किसान कल्याण विभाग हरियाणा के टोल फ्री नंबर 18001802117 पर कॉल करके प्राप्त कर सकते हैं।

किसान कहां करा सकते हैं मेले के लिए पंजीयन

मेले में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन की व्यवस्था भी की गई है। इसके लिए किसान, कृषि तथा किसान कल्याण विभाग, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट https://agriharyana.gov.in/ पर जाकर पंजीयन करा सकते हैं। वहीं इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसान, कृषि तथा किसान कल्याण विभाग हरियाणा के टोल फ्री नंबर पर काॅल करके प्राप्त कर सकते हैं।

कृषि विकास मेले 2023 की खास बातें एक नजर में  

मेले का नाम - कृषि विकास मेला 2023
कहां लगाया जा रहा है - हरियाणा में
कब से कब तक - 10 मार्च से लेकर 12 मार्च 2023 तक
मेला स्थल का पता - मेला ग्राउंड, नजदीक गेट नंबर 3, बालसंम्बंध रोड, चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार (हरियाणा)
मेले में क्या है खास - प्रतिदिन ट्रैक्टर जीतने का मौका

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back