पीएम कुसुम योजना : किसानों को 1200 सोलर पंपों पर मिलेगी सब्सिडी

जानें, अनुदान पर सोलर पंप लेने के लिए किसानों को कहां जमा करानी होगी राशि

किसानों को खेती के काम में आसानी हो, इसके लिए सरकार की ओर से कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। देश में खरीफ की बुवाई लगभग पूरी हो चुकी है। अब किसान फसलों की सिंचाई की ओर ध्यान दे रहे हैं। इसे देखते हुए किसानों को सब्सिडी (subsidy) पर सोलर पंप (solar pump) प्रदान किए जा रहे हैं। सरकार इसके लिए पीएम कुसुम योजना (PM Kusum Yojana) का संचालन कर रही है। इसके तहत किसानों को 3 एचपी, 5 एचपी व 10 एचपी के सोलर पंप पर सब्सिडी दी जाती है। सरकार की ओर से सब्सिडी मिलने से उन्हें सस्ती दर पर सोलर पंप की सुविधा मिल जाती है। सोलर पर सरकार की ओर से 60 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। यह सब्सिडी अलग-अलग राज्यों में वहां की राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अलग-अलग होती है, जैसे हरियाणा में किसानों को सोलर पंप पर 75 प्रतिशत सब्सिडी (subsidy) मिलती है, वहीं राजस्थान में 60 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। वहीं बिहार में सोलर पंप पर किसानों को 55 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। इस तरह अलग-अलग राज्य अपने यहां तय किए गए मापदंडों के हिसाब से सब्सिडी (subsidy) का लाभ प्रदान करते हैं। 

इसी क्रम में हाल ही में राजस्थान राज्य सरकार की ओर से किसानों को 1200 सोलर पंपों पर सब्सिडी देने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना में चयनित किसानों को सोलर पंप खरीदने के लिए राज्य सरकार की ओर से 60 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। वहीं यदि आप एसटी, एससी वर्ग के किसान हैं तो सरकार आपको सोलर पंप लगाने के लिए 45000 रुपए की अतिरिक्त टॉपअप राशि अनुदान के रूप में मिल सकती है।

1200 सोलर पंप पर मिलेगी सब्सिडी

उप निदेशक उद्यान के मुताबिक जिले में पीएम कुसुम योजना (PM Kusum Yojana) के कम्पोनेंट-बी के तहत सौर ऊर्जा पंप संयंत्र परियोजना वर्ष 2023-24 के लिए उद्यान आयुक्तालय, पंत कृषि भवन राजस्थान जयपुर की ओर से 1200 सोलर पंप सयंत्र दिए जाने का लक्ष्य आवंटित किया गया है। योजना के तहत किसानों को नियमानुसार सब्सिडी (subsidy) दी जाएगी। योजना के तहत सोलर पंप पर सब्सिडी (subsidy on solar pump) के लिए किसानों का चयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

अब तक कितने कितने किसानों ने किया सोलर पंप के लिए आवेदन

अब तक जिले के 1923 किसानों द्वारा सोलर पंप के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद नियमानुसार सही पाए गए आवेदकों के लिए ही प्रशासनिक स्वीकृति जारी की जाएगी। हालांकि निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन मिले हैं। इसका निर्धारण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। ऐसे में सरकार इनमें से 1200 पात्र किसानों को सोलर पंप खरीदने के लिए सब्सिडी (subsidy) का लाभ प्रदान करेगी।

किसानों को कहां करनी होगी सोलर पंप के लिए राशि

जिन किसानों ने सब्सिडी के लिए आवेदन किया है, यदि उन किसानों को प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी जाती है जो उन्हें अपने हिस्से की राशि राज किसान साथी पोर्टल पर दिए गए लिंक के अनुसार ई- मित्र या ई.सी.एस. या डीडी के माध्यम से जिला हॉर्टीकल्चर डवलमेंट सोसायटी के बैंक खाते में जमा करवानी होगी। वहीं किसान योजना की प्रमाणिक जानकारी क्षेत्र के उद्यान एवं कृषि विभाग के कृषि पर्यवेक्षकों एवं सहायक कृषि अधिकारी तथा जिला कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

किसान धोखाधड़ी रहें सतर्क, विभाग को दें सूचना

जैसा कि सोलर पंप खरीदने के लिए किसानों को सरकारी अनुदान दिया जाता है। इसके तहत राजस्थान में सोलर पंप की लागत का 60 प्रतिशत अनुदान किसानों को दिया जाता है। बाकी शेष राशि किसान को अपने पास से जमा करानी होती है। इसे लेकर आजकल बहुत अधिक धोखाधड़ी हो रही है। बहुत सी फर्जी साइटें सोलर पंप उपलब्ध कराने का झांसा देकर किसानों से अपने अकाउंट में पैसा मंगवा लेती हैं। ऐसी फर्जी वेबसाइट्स के किसानों को सावधान रहना चाहिए। इस संदर्भ में राजस्थान के चितौड़गढ़ के उप निदेशक उद्यान डॉ. शंकर लाल जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यालय को कई किसानों द्वारा अवगत करवाया गया है कि एजेंटों द्वारा सोलर पंप संयंत्र पर अनुदान दिलाने का झांसा देकर किसानों से कृषक हिस्से की राशि के नाम पर रुपए जमा कराने के लिए संदेश भेजे जा रहे हैं। इसलिए किसानों ऐसी धोखाधड़ी से सतर्क रहना चाहिए। इनके झांसे में नहीं आए और इस तरह के एजेंटों की सूचना कार्यालय को दें ताकि वैधानिक काईवाई की जा सके।

आप भी उठा सकते हैं सोलर पंप की खरीद पर सब्सिडी का लाभ

यदि आप भी किसान हैं और सोलर पंप पर सब्सिडी का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए समय-समय पर सरकार की ओर से किसानों से आवेदन मांगे जाते हैं जिसकी सूचना समय-समय पर हम भी आपको ट्रैक्टर जंक्शन की खबरों के माध्यम से देते रहते हैं। आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। आप सोलर पंप के लिए भरे गए आवेदन के साथ मांगे गए सभी दस्तावेजों को अटैच करके इसे ऑनलाइन जमा करा सकते हैं। सोलर पंप के लिए आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान अपने जिले के कृषि विभाग या बागवानी विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

सोलर पंप पर सब्सिडी के लिए आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज (Document)

आपको सोलर पंप पर सब्सिडी प्राप्त करने के लिए आवेदन करते समय जिन दस्तावेजों (Documents) की आवश्यकता होगी, वे दस्तावेज इस प्रकार से हैं

  • किसान के आधार कार्ड की फोटो कॉपी
  • आवेदन पात्रता सत्यापन प्रमाण-पत्र
  • किसान द्वारा शपथ पत्र
  • सौर पंप के लिए कार्यदार्यी फर्म द्वारा तकनीकी रिपोर्ट
  • किसान की अपनी भूमि की जमाबंदी या पासबुक की फोटोकॉपी
  • किसान के क्षेत्र में सबंधित डिस्कॉम में कृषि कनेक्शन प्राप्त करने की सूची में अंकन होने या नहीं होने का प्रमाण-पत्र
  • सूचीबंद आपूर्तिकर्ता फर्म का बिल अथवा प्रफोर्म इनवॉइस/कॉटेशन एवं डिजाइन मेप
  • त्रि-पार्टी अनुबंध
  • सिंचाई के स्त्रोत की जानकारी

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, स्वराज ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें