किसानों को खेती के लिए मिलेगी 5000 रुपए प्रति एकड़ सब्सिडी, ऐसे उठाएं लाभ

Share Product प्रकाशित - 20 Dec 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

किसानों को खेती के लिए मिलेगी 5000 रुपए प्रति एकड़ सब्सिडी, ऐसे उठाएं लाभ

जानें, क्या है सरकार की योजना और इससे कैसे मिलेगा लाभ

किसानों को खेती के लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके तहत किसानों को कई योजनाओं के माध्यम से राहत पहुंचाई जाती है। इनमें से कुछ योजनाएं केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही है तो कुछ योजना राज्य सरकार अपने स्तर पर चलाती है। इसी कड़ी में राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना (mukhyamantri krishi aashirvaad yojana) चलाई जा रही है। इस योजना के जरिये प्रदेश के किसानों को हर साल 5,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। राज्य के किसान इस योजना में आवेदन करके प्रति वर्ष 5,000 रुपए की राशि सीधे अपने खाते में प्राप्त कर सकते हैं।

Buy Used Tractor

बता दें कि राज्य में पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) भी लागू है जिसके तहत किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपए की राशि मिलती है। इस तरह देखा जाए तो यहां के किसानों को प्रति वर्ष केंद्र व राज्य की दोनों योजनाओं के जरिये कुल 11,000 रुपए की राशि मिलती है। किसानों को मुख्यमंत्री

कृषि आशीर्वाद योजना (mukhyamantri krishi aashirvaad yojana) के तहत सहायता राशि देने का उद्देश्य किसानों को खेती के लिए खाद, उर्वरक और बीज आदि खरीदने में वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना (mukhyamantri krishi aashirvaad yojana) की जानकारी दे रहे हैं ताकि राज्य के अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठा सकें।

क्या है मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना (What is Chief Minister Krishi Ashirwad Yojana)

राज्य के छोटे व सीमांत किसानों की सहायतार्थ प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत इन किसानों को प्रति वर्ष 5,000 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। यह राज्य पोषित योजना है। इस योजना का लाभ वही किसान उठा सकते हैं जिनके पास 5 एकड़ या उससे कम खेती योग्य भूमि है। ऐसे किसानों को राज्य सरकार की ओर से प्रतिवर्ष 5,000 रुपए प्रति एकड़ की सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत किसानों को 5 एकड़ तक अनुदान दिया जा सकता है। इस तरह किसान इस योजना से अधिकतम 25,000 रुपए तक की आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 2250 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है।

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की लाभार्थी सूची (Beneficiary list of Chief Minister Krishi Ashirwad Yojana) जारी

झारखंड सरकार की ओर से मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की लाभार्थी सूची जारी कर दी गई है। इसके अनुसार ही उन किसानों को लाभ प्रदान किया जाएगा, जिनका नाम सूची में होगा। ऐसे में किसानों को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लाभार्थी सूची में अपने नाम की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो जाए कि योजना का लाभ मिलेगा या नहीं। इस योजना की सूची इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।  

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम (How to check your name in the list of Chief Minister Krishi Ashirwad Yojana) 

  • यदि आपने मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत आवेदन किया है तो आप मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। योजना की लाभार्थी सूची में नाम देखने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करना होगा, जो इस प्रकार से हैं-
  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmkay.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।
  • यहां होम पेज पर आपका सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद वेरिफेशयनरी/फार्मर (Beneficiary/Farmer) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • ऐसा करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। आपको इस पेज पर मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट देखने के लिए पूछी गई जानकारी को दर्ज करना होगा। इस पेज पर आपको आधार नंबर या एकाउंट नंबर में से किसी एक का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको जिले का नाम और आधार या अकांउट नंबर में से किसी एक को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट के बटन क्लिक कर देना है।
  • ऐसा करते ही आपके सामने योजना के सभी लाभार्थियों की जिलावार लाभार्थी सूची आ जाएगी।
  • अपने जिले की लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना में कैसे करें आवेदन (How to apply for Chief Minister Krishi Ashirwad Yojana)

यदि आप झारखंड राज्य के किसान है और अभी तक आपको इस योजना का लाभ नहीं मिला है तो आप इस योजना कर लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए आपको इस योजना में आवेदन करना होगा। इसके लिए आपको संबंधित जिले के कृषि कार्यालय में आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र में आवेदक का नाम, पता, आधार नंबर, बैंक खाता सहित अन्य जानकारियां देनी होगी। आपके द्वारा फॉर्म में दी गई जानकारी व इसके साथ लगाए गए दस्तावेजों का विभाग द्वारा सत्यापन किया जाएगा।  सत्यापन के बाद पात्र किसान के खाते में प्रतिवर्ष सहायता अनुदान की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के लिए पात्रता (Eligibility for Chief Minister Krishi Ashirwad Yojana)

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के लिए कुछ पात्रताएं होनी चाहिए। इसके लिए जो पात्रता होनी चाहिए, वे इस प्रकार से हैं

  • आवेदक राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक का नाम भूमि अभिलेखों में दर्ज होना चाहिए।
  • आवेदक के पास खेती योग्य भूमि होनी चाहिए, जो पांच एकड़ या उससे कम हो।
  • योजना की अधिक जानकारी के लिए कहां करें संपर्क
  • योजना की अधिक जानकारी के लिए किसान अपने जिले के कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा इसकी आधिकारिक वेबसाइट mmkay.jharkhand.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों डिजिट्रैक ट्रैक्टरवीएसटी ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back