पीएम कुसुम योजना : किसानों को सोलर पंप पर मिलेगी 46.07 करोड़ रुपए की सब्सिडी

सरकार ने कुसुम योजना के लिए स्वीकृत की 46.19 करोड़ रुपए धनराशि, किसानों को होगा लाभ 

सरकार की ओर से किसानों के लाभार्थ कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं में से एक योजना, पीएम कुसुम योजना (PM Kusum Yojana) भी है। इसके तहत किसानों को सब्सिडी (subsidy) पर सोलर पंप (solar pump) उपलब्ध कराएं जाते हैं। इस योजना के तहत अलग-अलग राज्यों में वहां के नियमों के अनुसार अलग-अलग सब्सिडी का लाभ किसानों को प्रदान किया जाता है। हाल ही में इस योजना को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार ने बहुत ही अच्छा फैसला लिया है। सरकार ने इस योजना के लिए 46.19 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। इसमें से 46.07 करोड़ रुपए की सब्सिडी किसानों को सोलर पंप के लिए दी जानी है। इससे प्रदेश के किसानों को सोलर पंप पर ज्यादा सब्सिडी (more subsidy on solar pump) का लाभ मिल सकेगा। खास बात यह है कि प्रदेश के किसानों को सोलर पंप पर 90 प्रतिशत तक सब्सिडी (subsidy) दी जा रही है। किसान को सिर्फ 10 प्रतिशत पैसा ही अपनी जेब से खर्च करना होगा। इस तरह किसान बहुत ही कम कीमत पर अपने खेत पर सोलर पंप लगवाकर 24 घंटे सिंचाई की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं किसान अतिरिक्त बिजली बनाकर उसे ग्रिड को बेचकर एकस्ट्रा इनकम (extra income) भी प्राप्त कर सकते हैं।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से किसानों को सोलर पंप पर सब्सिडी (Subsidy on solar pump) के लिए जारी की गई करोड़ों की राशि से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दे रहे हैं ताकि किसान पीएम कुसुम योजना का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर फसल की लागत कम करके अपनी इनकम को बढ़ा सकें।

पीएम कुसुम योजना के तहत किस मद पर कितना खर्च करेगी सरकार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा व उत्थान महाभियान (Prime Minister Kisan Energy Security and Upliftment Campaign) जिसे कुसुम योजना (Kusum Yojana) के नाम से जाना जाता है। इस योजना के तहत लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार ने 46.19

करोड़ रुपए की धनराशि जारी करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस धनराशि का उपयोग 4 मदों में 92 कार्यों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। किस मद पर कितना रुपया खर्च करेगी सरकार इसका विवरण इस प्रकार से है

  • 8 कार्यालय से जुड़े हुए कार्यों पर 2 लाख रुपए खर्च किया जाएगा।
  • 15 गाड़ियों के अनुरक्षण व पेट्रोल आदि खरीद तथा रखरखाव के मद में 5 लाख रुपए खर्च होगा।
  • 42 अन्य खर्च के मद में कुल 5 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।
  • 27 सब्सिडी प्रकरणों को पूरा करने पर 46.07 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी।
  • जानकारी के लिए बता दें कि उपरोक्त इन सभी कार्यों को भारत सरकार के निर्देशों एवं यूपी सरकार की रूल बुक के अनुसार उत्तर प्रदेश बजट मैनुअल व वित्तीय नियम संग्रह के आधार पर किया जाएगा।

पीएम कुसुम योजना से अब ज्यादा किसानों को मिलेगा लाभ

पीएम कुसुम योजना (PM Kusum Yojana) किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। खास बात यह है कि इस योजना के तहत किसानों को भारी सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। यूपी सरकार की ओर से किसानों को खेत में सोलर पंप लगवाने के लिए 90 प्रतिशत तक सब्सिडी (subsidy) दी जा रही है। किसान को सिर्फ 10 प्रतिशत पैसा ही अपनी जेब से लगाना होगा। इस तरह किसान बहुत ही सस्ती दर पर अपने खेत में सोलर पंप की लगाकर 24 घंटे सिंचाई की सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। किसानों को कुसुम योजना (Kusum Yojana) का लाभ मिलने से उन्हें खेती करने में कोई समस्या नहीं होगी जिससे पैदावार भी बेहतर हो सकेगी।

क्या है पीएम कुमुम योजना (What is PM Kumum Yojana)

पीएम कुसुम योजना (PM Kumum Yojana) को साल 2019 में शुरू किया गया था। योजना के तहत किसानों को सोलर पंप खरीदने में आर्थिक रूप से मदद की जाती है। इसके तहत सरकार किसानों का सब्सिडी देती  (subsidy) है जिससे वह सस्ती दर पर सोलर पंप का लाभ उठा सकें। इस योजना के तहत किसान सोलर पंप लगवाकर कम खर्च पर सिंचाई की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। सोलर पंप लगवाने से बिजली पर आने वाला खर्च 50 प्रतिशत तक कम हो जाता है। इससे किसानों को बिजली के भारी-भरकम बिल से निजात मिलेगी और खेत की सिंचाई के लिए 24 घंटे सुविधा का लाभ प्राप्त होगा। बता दें कि डीजल पंप और ट्यूबवैल के मुकाबले सोलर पंप किसानों के लिए काफी अच्छे हैं। इससे न केवल किसान के पैसे की बचत होगी बल्कि फसल उत्पादन लागत में भी कमी आएगी, क्योंकि इसमें सूर्य जरिये बिजली का उत्पादन होता है जो पूर्ण रूप से मुफ्त है।

किसानों को कैसे मिलेगा पीएम कुसुम योजना का लाभ (Benefits of PM Kusum Yojana)

यदि आप यूपी के किसान है तो आपको इस योजना के तहत 90 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ मिल सकता है। पीएम कुसुम योजना (PM Kusum Yojana) के तहत केंद्र सरकार की ओर से सोलर पंप खरीदने के लिए 30 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। वहीं राज्यांश के रूप में 30 प्रतिशत सब्सिडी राज्य सरकार दे रही है। इसके अलावा आप 30 प्रतिशत तक सोलर पंप के लिए बैंक लोन ले सकते हैं। शेष 10 प्रतिशत राशि आपको अपनी जेब से खर्च करनी होगी। ऐसे में आप बहुत ही कम खर्च पर सोलर पंप अपने खेत में लगवा सकते हैं। इस योजना के तहत किसानों को सब्सिडी का लाभ 7.5 एचपी तक के सोलर पंप पर सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है।

पीएम कुसुम योजना में कैसे करें आवेदन (How to apply for PM Kusum Yojana)

पीएम कुसुम योजना (PM Kusum Yojana) के तहत सब्सिडी का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/ पर जाकर सोलर पंप के लिए ऑनलाइन आवेदन (Online Application for Solar Pump) कर सकते हैं। इसके लिए आपको पीएम कुसुम योजना ऑनलाइन फॉर्म (PM Kusum Yojana Online Form) भरना होगा। आवेदन करते समय आपको जिन दस्तावेजों (documents) की आवश्यकता होगी उनमें आधार कार्ड, एक घोषणा पत्र, खेत की जमीन के कागजात जिसमें जमाबंदी नकल, भू-नक्शा, गिरदावरी रिपोर्ट, किसान का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण इसके लिए बैक पासबुक की कॉपी और किसान का पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ आदि शामिल हैं। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों फार्मट्रैक ट्रैक्टर, मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें