खुशखबरी : किसानों को मिलेगा 1700 करोड़ का फसल बीमा, यहां देखें लिस्ट

Share Product प्रकाशित - 15 Nov 2023 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

खुशखबरी : किसानों को मिलेगा 1700 करोड़ का फसल बीमा, यहां देखें लिस्ट

जानें, किन किसानों को मिलेगा फसल बीमा मुआवजा और वंचित किसान कहां करें शिकायत

दिवाली से पहले राज्य सरकार ने लाखों किसानों को खुशखबरी दी है। राज्य सरकार ने प्रदेश के 35 लाख किसानों को पीएम फसल बीमा योजना (PM Fasal beema yojana) के तहत बीमा लाभ देने की घोषणा कर दी है। इसके तहत सरकार 1700 करोड़ रुपए का बीमा लाभ किसानों को वितरित करेगी। यह बीमा लाभ उन किसानों को दिया जाएगा जिनकी फसल इस साल जलवायु परिवर्तन के कारण असामान्य मौसम से खराब हुई है। इस साल असामान्य बारिश की वजह से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। कई किसानों की पूरी-पूरी फसल बर्बाद हो गई। इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार किसानों की मदद के लिए आगे आई है और किसानों को पीएम फसल बीमा योजना (PM Fasal beema yojana) के तहत फसल नुकसान का मुआवजा देने का निर्णय लिया है।

Buy Used Tractor

किन किसानों को मिलेगा बीमा लाभ (Which farmers will get insurance benefits)

इस साल जलवायु परिवर्तन के कारण राज्य के कई जिलों में फसल बर्बाद हुई। जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। राज्य सरकार ने फसल बीमा योजना को बढ़ावा दिया है जहां किसान मात्र एक रुपए फसल बीमा प्रीमियम (crop insurance premium) जमा करवा कर फसल बीमा का लाभ ले सकता है। अभी तक करीब 1.71 किसानों ने इस योजना का लाभ उठाया है। बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कृषि मंत्री धनंजय मुंडे के साथ फसल बीमा प्रक्रिया (crop insurance process) में तेजी लाने के लिए पिछले महीने सभी बीमा कंपनियों के साथ बैठक की थी। इसके बाद कंपनियों ने पहले चरण में राशि वितरित करने पर सहमति जताई है। हाल ही में कृषि मंत्री धनंजय मुंडे ने घोषणा है कि जिन किसानों की फसलें जलवायु परिवर्तन के कारण हुई असामान्य बारिश से खराब हुई है उन किसानों को बीमा लाभ दिया जाएगा। सरकार की ओर से 35 लाख किसानों को प्रथम चरण में 1700 करोड़ रुपए का बीमा लाभ दिया जाएगा। वहीं जो किसान शेष रहेंगे उनको दूसरे चरण में कवर किया जाएगा। इस तरह राज्य के किसानों को दो चरणों में बीमा लाभ दिया जाएगा।

मानसून में राज्य में कहां-कहां हुआ फसल को नुकसान (Where in the state did crops get damaged during monsoon)

इस मानसून राज्य में सामान्य बारिश करीब 14 प्रतिशत कम हुई। वहीं अगस्त माह में राज्य में सूखा पड़ा जिसके कारण राज्य सरकार को 42 तालुकाओं में सूखा घोषित करना पड़ा। जुलाई और सितंबर में विदर्भ, पश्चिमी महाराष्ट्र और उत्तरी महाराष्ट्र के कुछ भागों में भारी बारिश हुई जिससे किसानों की फसलों को नुकसान हुआ। फसल नुकसान का प्रमुख कारण जलवायु परिवर्तन को माना जा रहा है। ऐसे में राज्य सरकार ने किसानों के हित में फसल बीमा मुआवजा जारी करने का निर्णय लिया है। यह मुआवजा किसानों को शीघ्र दिया जाएगा।

किस जिले के कितने किसानों को कितना मिलेगा लाभ : बीमा लाभ/फसल बीमा मुआवजा सूची (How many farmers of which district will get how much benefit - Insurance benefits/crop insurance compensation list)

महाराष्ट्र सरकार की ओर से राज्य के किसानों को प्रथम चरण में बीमा लाभ या फसल बीमा मुआवजा देने के लिए सूची जारी की गई है। किसानों की जानकारी के लिए हम यहां यह सूची प्रस्तुत कर रहे हैं, सूची इस प्रकार से है

  • नासिक में 3.50 लाख किसानों को 155.74 करोड़ रुपए का बीमा लाभ वितरित किया जाएगा।
  • जलगांव में 16,921 किसानों को 4.88 करोड़ रुपए का बीमा लाभ वितरित किया जाएगा।
  • अहमदनगर में 2.31 लाख किसानों को 160.28 करोड़ रुपए का बीमा लाभ दिया जाएगा।
  • सोलापुर में 1.82 लाख किसानों को 111 करोड़ रुपए का बीमा लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • सतारा में 40,406 किसानों को 6.74 करोड़ रुपए का बीमा लाभ दिया जाएगा।
  • सांगली में 98372 किसानों को 22.04 करोड़ रुपए का बीमा लाभ दिया जाएगा।
  • बीड में 7.70 लाख किसानों को 241.21 करोड़ रुपए का बीमा लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • बुलढाणा में 36,358 किसानों को 18.39 करोड़ रुपए का बीमा लाभ दिया जाएगा।
  • धाराशिव में 4.98 लाख किसानों को 218.85 करोड़ रुपए का बीमा लाभ दिया जाएगा।
  • अकोला में 1.77 लाख किसानों को 97.29 करोड़ रुपए का बीमा लाभ मिलेगा।
  • कोल्हापुर में 228 किसानों को 23 लाख रुपए का बीमा लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • जालना में 3.70 लाख किसानों को 160.48 करोड़ रुपए का बीमा लाभ दिया जाएगा।
  • परभणी में 4.41 लाख किसानों को 206.11 करोड़ रुपए का बीमा लाभ मिलेगा।
  • नागपुर में 63,422 किसानों को 52.21 करोड़ रुपए बीमा लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • लातूर में 2.19 लाख किसानों को 244.87 करोड़ रुपए का बीमा लाभ मिलेगा।
  • अमरावती में 10,265 किसानों को 8 लाख रुपए का बीमा लाभ प्रदान किया जाएगा।

महाराष्ट्र में किसान फसल बीमा के लिए अपील व सुनवाई कहां करें

राज्य कृषि मंत्री के मुताबिक फसल बीमा के लिए अपील और सुनवाई जारी रहेगी और जिन किसानों का पहली सूची में नाम नहीं आया है उनको इस योजना की दूसरी सूची में शामिल किया जाएगा। बता दें कि राज्य में ओरिएंटल इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, यूनिवर्सल सोम्यो, यूनाइटेड इंडिया, चोलामंडलम, भारतीय कृषि बीमा कंपनी, एचडीएफसी एजी और रिलायंस जनरल जैसी बीमा कंपनियां किसानों को फसल बीमा लाभ प्रदान कर रही हैं। किसान बीमा संबंधी किसी भी समस्या के लिए राज्य में कार्यरत बीमा कंपनियों के टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। यह टोल फ्री नंबर आपको जिस कंपनी से आपने बीमा करवाया है उस कंपनी की ओर से दिए गए बीमा संबंधी कागजात में मिल जाएंगे।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टरसोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back