ऋण माफी योजना : ऋण माफी से वंचित किसानों को भी मिलेगा योजना का लाभ

ऋण माफी योजना : सूखा ग्रस्त किसानों को मिलेगा ऋण माफी योजना का लाभ

किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें खेती में सहायता करने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाओं के माध्यम से उन्हें लाभ प्रदान किया जा रहा है। वहीं किसानों को उनके द्वारा लिए गए पुराने कर्जों को माफ करने को लेकर राज्य सरकारें अपने बजट में घोषणाएं भी कर रही हैं। इसी कड़ी में झारखंड सरकार की ओर से 3 मार्च को जारी किए गए अपने बजट 2023-24 में किसानों को ऋण मुक्त करने एवं सूखे से राहत दिलाने के लिए प्रावधान किए हैं। सरकार किसानों को ऋण मुक्त करना चाहती है। इस दौरान वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने बताया कि किसानों को राहत पहुंचने के लिए 4.5 लाख से अधिक किसानों के बीच 1 हजार 7 सौ 27 करोड़ रुपए की ऋण माफी की गई है। सुखाड़ राहत के लिए प्रत्येक किसान परिवार को 3500 रुपए दिए गए है। इससे करीब 13 लाख किसानों के खाते में करीब 461 करोड़ रुपए की राशि दी गई है। इस लाभ से वंचित किसानों को वित्त वर्ष 2023-24 में भी लाभ पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है।

क्या है मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना झारखंड

राज्य के किसानों को सूखे के हालातों से निपटने के लिए झारखंड सरकार की ओर से करीब 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सूखाग्रस्त किया गया था। इसके लिए इन प्रखंडों के प्रत्येक किसान परिवार को 3500 रुपए की राशि देकर राहत प्रदान की गई। जानकारी के अनुसार राज्य के करीब 30 लाख किसान सूखे की चपेट में है। ऐसे में राज्य सरकार किसानों को राहत पहुंचाने का काम कर रही है। इस योजना का लाभ से वंचित किसानों को अब वित्त वर्ष 2023-24 में भी लाभ प्रदान किया जाएगा।

वंचित किसान कैसे प्राप्त कर सकते हैं योजना का लाभ

जो किसान सूखा ग्रस्त घोषित जिलों के 226 प्रखंडों में आते हैं और किसी कारण उनको इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, तो वे इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। ऑनलाइन आवेदन मुख्यमंत्री सुखाड राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://msry.jharkhand.gov.in/ पर जाकर किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री सुखाड राहत योजना में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना हेागा। इसके लिए आपको जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वे इस प्रकार हैं-

  • आवेदन करने वाले किसान का आधार कार्ड
  • आवेदन करने वाले किसान आईडी कार्ड
  • आवेदक किसान का परिवार राशन कार्ड
  • आवेदक किसान का आय प्रमाण-पत्र
  • किसान बैंक खाता विवरण इसके लिए बैंक पासबुक की कॉपी
  • किसान का निवास प्रमाण-पत्र
  • किसान के खेत के कागज जिसमें खसरा नंबर हो।
  • किसान का पासपोर्ट साइज फोटो
  • किसान का आधार से लिंक मोबाइल नंबर

कैसे करें मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में ऑनलाइन आवेदन

योजना का लाभ लेने से वंचित रहे किसानों को मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसकी प्रक्रिया इस प्रकार से है

  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://msry.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा।
  • यहां होम पेज पर आपको पंजीकरण करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • इसमे आपको यूजर नेम, पासवर्ड और मेल आईडी दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अंत में आपको साइन इन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार मुख्यमंत्री सुखाड़ योजना में पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में लॉगइन कैसे करें-
  • इसके लिए सबसे पहले आपको सुखाड़ राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां होम पेज पर आवेदक लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने लॉगइन पेज खुल लाएगा।
  • यहां आपको अपना मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • इसके बाद लॉगिन आप्शन पर क्लिक करें। इस तरह आप इस योजना में लॉगइन कर पाएंगे।

किसान योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कहां करें संपर्क

किसान मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना झारखंड की अधिक जानकारी के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा योजना के हेल्पलाइन नंबर 18001231136 पर कॉल करके भी जानकारी ले सकते हैं। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों कैप्टन ट्रैक्टर, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें