कृषि यंत्रों पर सब्सिडी: इन किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र, सूची जारी

कृषि यंत्र अनुदान लॉटरी सूची जारी, जानें, किसान, कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

किसानों को खेती के लिए कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के उद्‌देश्य से सरकार की ओर कृषि यंत्र अनुदान योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत सरकार की ओर से किसानों को सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है। इस योजना के तहत अलग-अलग राज्य अपने द्वारा निर्धारित किए गए मानदंडों के आधार पर चयनित किए गए लाभार्थी किसान को सब्सिडी का लाभ प्रदान करती है। किसानों का सब्सिडी पर कृषि यंत्रों के लिए चयन लाटरी के माध्यम से किया जाता है। लॉटरी में चयनित हुए किसानों को सरकार की ओर से सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है।

इन कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए मांगे गए थे आवेदन

पिछले दिनों में मध्यप्रदेश सरकार की ओर से मल्टीक्रॉप थ्रेशर/एक्सियल फ्लो पैडी थ्रेशर" एवं "चीसल प्लाऊ" कृषि यंत्रों के लिए राज्य के किसानों से आवेदन मांगे गए थे। जिसकी लॉटरी निकाली गई है। इसमें सब्सिडी पर मल्टीक्रॉप थ्रेशर/एक्सियल फ्लो पैडी थ्रेशर" एवं "चीसल प्लाऊ" खरीदने वाले किसानों के नामों का चयन किया गया है। जिन किसानों ने ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना मध्यप्रदेश पोर्टल के माध्यम से कृषि यंत्र अनुदान योजना एमपी के तहत आवेदन किया था। वे अपना नाम लॉटरी द्वारा चयनित किसानों की सूची में चेक कर सकते हैं। इन कृषि यंत्रों पर जिन किसानों को अनुदान प्रदान किया जाएगा इसकी सूची पोर्टल पर जारी कर दी गई है। किसान इसमें अपना नाम देख सकते हैं। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको कृषि अनुदान लाभार्थी सूची मध्यप्रदेश में अपने नाम देखने का तरीका बता रहे हैं ताकि आपको सब्सिडी का लाभ आसानी से मिल सकें।

भारत में कीफायती कीमत पर ट्रैक्टर खरीदने के लिए यहां क्लिक करें। 

किस तारीख को निकाली गई है कृषि यंत्र अनुदान योजना की लॉटरी

कृषि अनुदान योजना मध्यप्रदेश की ओर से किसानों से 6 दिसंबर 2022 तक मल्टीक्रॉप थ्रेशर/एक्सियल फ्लो पैडी थ्रेशर" एवं "चीसल प्लाऊ" कृषि यंत्रों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसमें कई किसानों ने आवेदन किया। इसके लिए किसानों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया है। लॉटरी दिनांक 7 दिसंबर 2022 को निकली गई जिसमें किसानों का कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत चयन कर लिया गया है। इन चयनित किसानों को कृषि यंत्रों की लागत मूल्य पर नियमानुसार सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा।

कृषि यंत्र अनुदान योजना की अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

इन कृषि यंत्रों पर कितनी मिलेगी किसानों को सब्सिडी

कृषि अभियांत्रिकी विभाग की ओर से किसानों को अलग-अलग कृषि यंत्रों पर अलग-अलग सब्सिडी दी जाती है, जो 40 से 50 प्रतिशत तक है। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला किसानों को प्राथमिकता दी जाती है। इसके अलावा सामान्य किसानों को भी सब्सिडी का लाभ दिया जाता है। वहीं किसान सब्सिडी पर जो कृषि यंत्र लेना चाहते हैं वह किसान ई- कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर उपलब्ध सब्सिडी कैलकुलेटर पर कृषि यंत्र की लागत के अनुसार उनको मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी देख सकते हैं।

किसान कैसे चेक करें कृषि यंत्र अनुदान लिस्ट में अपना नाम

कृषि अभियांत्रिकी विभाग मध्यप्रदेश की ओर से मल्टीक्रॉप थ्रेशर/एक्सियल फ्लो पैडी थ्रेशर" एवं "चीसल प्लाऊ" कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन कर लिया गया है। विभाग की ओर से चयनित किसानों सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। किसान नीचे दिए गए तरीके से इसमें अपना नाम चेक कर सकते हैं, ये इस प्रकार से है-

  • सबसे पहले पोर्टल पर ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल के लिंक https://dbt.mpdage.org/Modules/Lottery/Frm_Lottery_Generated_Report.aspx पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने प्राथमिकता सूची का फार्म दिखाई देगा।
  • यहां आपको कुछ जानकारियां जैसे- वित्तीय वर्ष, जिला का नाम, कृषक वर्ग, जेंडर, विभाग का नाम, यंत्र का नाम, जोत श्रेणी और लाटरी दिनांक यानि किस दिन लॉटरी निकली इसकी तारीख भरनी होगी।
  • ये सब जानकारी भरने के बाद आपको ये फॉर्म सब्मिट करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने आपके जिले के चयनित किसानों की सूची आ जाएगी। आप इस सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप ट्रैक्टर टायर्स, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें