कृषि यंत्र अनुदान योजना में बड़ा बदलाव, जानें, पूरी जानकारी

Share Product प्रकाशित - 21 Oct 2022 by Tractor Junction

कृषि यंत्र अनुदान योजना में बड़ा बदलाव, जानें, पूरी जानकारी

जानें, कृषि अनुदान योजना में क्यों किया गया है बदलाव और इससे क्या होगा लाभ

किसानों को कृषि के कार्य में आसानी हो सके और इसका लाभ विशेषकर छोटे और सीमांत किसानों तक पहुंच सके, इसके लिए सरकार की ओर से कृषि यंत्र अनुदान योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है। इससे किसानों को सस्ती कीमत पर कृषि के लिए कृषि यंत्र उपलब्ध हो जाते हैं। कृषि अनुदान योजना में देश के अलग-अलग राज्यों में सब्सिडी का लाभ वहां की सरकार द्वारा निर्धारित किए गए नियमों के अनुसार दिया जाता है। इस पहले ये व्यवस्था थी की किसान पहले कहीं से भी कृषि यंत्र खरीद लेता था और उसकी रसीद दिखाकर सरकार से सब्सिडी की राशि प्राप्त कर लेता था। लेकिन अब सरकार ने इस व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन कर दिया है। अब किसान को कृषि विभाग की ओर से स्वीकृत की गई कंपनियों से ही कृषि यंत्रों की खरीद करनी होगी। इसके अलावा यदि किसान कहीं और से खरीद करते हैं तो उन्हें सब्सिडी का लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा। 

कृषि यंत्र अनुदान याेजना क्या किया गया है बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्‌स के अनुसार यदि किसानों को कृषि यंत्रों पर सब्सिडी प्राप्त करनी है तो उन्हें उन्हीं कंपनियों से कृषि यंत्र खरीदने होंगे जिनका कृषि विभाग से सही तरीके से पंजीकरण किया गया है। इसके विपरित यदि किसान अन्य कंपनी से कृषि यंत्र की खरीद करते हैं तो किसानों को शासन द्वारा दी जाने वाली अनुदान सहायता यानि सब्सिडी का लाभ नहीं दिया जाएगा। इस तरह किसान अनुदान की राशि से वंचित हो जाएंगे। यदि आप कृषि यंत्रों पर अनुदान/सब्सिडी प्राप्त करना चाहते हैं तो कृषि यंत्रों की खरीद करने से पहले कृषि विभाग की वेबसाइट पर पंजीकृत की गई कंपनियों के सूची अवश्य देख लें या अपने निकटतम कृषि विभाग से इस संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर लें ताकि आपको कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ मिल सके। 

भारत में कीफायती कीमत पर ट्रैक्टर खरीदने के लिए यहां क्लिक करें। 

योजना में बदलाव से किसानों को क्या होगा लाभ

कृषि यंत्र अनुदान योजना में किए गए इस बदलाव का लाभ किसानों के साथ सरकार को भी होगा। पंजीकृत कंपनियों से खरीद करने पर किसान अपने शहर में ही कृषि यंत्रों की खरीद कर सकेंगे। इससे स्थानीय कंपनियों को फायदा होगा। वहीं जो किसान अन्य राज्यों से सस्ती कीमत पर कृषि यंत्र खरीदकर यहां से सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर लेते थे उन पर लगाम लगेगी। अब किसानों को कृषि यंत्र की खरीद कृषि विभाग से स्वीकृत की गई कंपनी से ही करनी होगी इससे फर्जी तरीके से सब्सिडी का लाभ लेने वाले किसानों पर रोक लगेगी और कृषि यंत्र अनुदान का लाभ वास्तविक जरूरतमंद किसान को मिल सकेगा।

कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत कितनी मिलती है सब्सिडी

कृषि विभाग की ओर से प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इनसीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू योजना के तहत किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध करवाएं जाते हैं। इसके तहत किसानों को 50 से लेकर 90 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है। इसके अलावा राज्य स्तर पर अलग-अलग राज्य अपने तय किए गए नियमानुसार किसानों को सब्सिडी का लाभ प्रदान करते हैं। जैसे- मध्यप्रदेश में किसानों को कृषि यंत्र की खरीद पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। वहीं झारखंड में किसानों को 80 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। इसमें अनसूचित जाति, जनजाति और महिला किसानों को प्राथमिकता दी जाती है। 

कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत किन यंत्रों पर मिलती है सब्सिडी

कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत किसानों को ट्रैक्टर सहित अन्य छाेड़े-बड़े कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है। किसानों को ट्रैक्टर, स्ट्रॉ बेलर, राइस ड्रायर, फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्टर, लेजर लैंड लेवलर, ट्रैक्टर ड्रिवन, पैड़ी ट्रांसप्लांटर, हे-रेक मशीन, मोबाइल श्रेडर, रोटावेटर, रिप्पर बाइंडर,  ट्रैक्टर ड्राइविंग पाउडर वीडर आदि अनेक प्रकार के कृषि यंत्रों पर किसानों को सब्सिडी का लाभ सरकार की ओर से दिया जाता है।

रबी फसलों की खेती में काम आने वाले ट्रैक्टर की कीमत व अन्य जानकारी देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

कृषि यंत्र अनुदान योजना में आवेदन के लिए कौनसे दस्तावेज है जरूरी

किसानों को सब्सिडी पर कृषि यंत्र लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसके लिए उन्हें कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, ये दस्तावेज इस प्रकार से हैं

  • आवेदन करने वाले किसान का आधार कार्ड
  • मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण की प्रति
  • किसान का पैनकार्ड नंबर
  • बैंक पास बुक की प्रथम पेज कि कॉपी
  • ट्रैक्टर की आर.सी
  • भूमि कि जानकारी हेतु आवश्यक दस्तावेज
  • पटवारी की रिपोर्ट आदि। 

कृषि यंत्र अनुदान योजना में आवेदन कैसे करें

कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसके लिए किसान अपने राज्य से संबंधित कृषि यंत्र अनुदान याेजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं तो अपने निकटतम सीएससी या ई-मित्र के माध्यम से भी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

कृषि यंत्र योजना में आवेदन से पहले जानने योग्य जरूरी बातें

  • किसानों को कृषि विभाग द्वारा स्वीकृत कंपनियों के जरिये ही कृषि यंत्रों की खरीद करनी होगी। 
  • किसान अधिकतम 3 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ उठा सकता है।
  • किसानों को यंत्र के आवेदन के साथ धरोहर राशि जमा करनी होगी।
  • एक परिवार से एक ही किसान को सब्सिडी पर कृषि यंत्र दिए जाएंगे। चाहे पति-पत्नी दोनों ही खेती का काम क्यूं न करते हो। 
  • कई राज्यों में टोकन व्यवस्था है। इसके तहत किसानों को कृषि यंत्र के लिए पहले टोकन निकालना होता है। इसके बाद वे कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 
  • किसानों को इस बात का भी ध्यान रखना है कि कृषि यंत्र खरीदते समय स्वयं पुष्टि करनी होगी। इसके लिए किसी दूसरे की पुष्टि को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Call Back Button