किसानों को ट्रैक्टर पर मिलेगी 40 प्रतिशत सब्सिडी, अभी करें आवेदन

जानें, ट्रैक्टर सब्सिडी के लिए कैसे करना होगा आवेदन और इसके लिए किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

किसानों को सस्ती दर पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से किसानों को सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से कृषि यंत्रीकरण योजना (agricultural mechanization scheme) शुरू की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश के किसानों को खेती में काम आने वाले विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों पर सब्सिडी (agricultural machinery subsidy) का लाभ प्रदान किया जा रहा है। विभाग की ओर से जिन कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा उनकी सूची भी जारी कर दी गई है।

इस अनुदान सूची में ट्रैक्टर (Tractor) को भी शामिल किया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में कृषि यंत्रों की खरीद पर 40 प्रतिशत अनुदान का लाभ किसानों को दिया जा रहा है। इच्छुक किसान सब्सिडी पर ट्रैक्टर (Tractor on subsidy) सहित अन्य कृषि मशीन खरीदने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 30 नवंबर को रात 12 बजे से शुरू हो जाएगी।

ट्रैक्टर सहित अन्य कृषि यंत्रों पर कितनी मिलेगी सब्सिडी (How much subsidy will be given on tractors and other agricultural equipment)

राज्य के किसानों को ट्रैक्टर सहित अन्य कृषि यंत्रों पर कृषि यंत्र की लागत का 40 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इसके लिए किसानों को योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन करते समय किसानों को एक लाख रुपए से कम कीमत वाले कृषि यंत्रों के लिए ढाई हजार रुपए टोकन मनी के रूप में जमा करानी होगी। वहीं एक लाख रुपए से ऊपर की कीमत वाले कृषि यंत्रों के लिए किसानों को पांच हजार रुपए की टोकन मनी विभाग को ऑनलाइन जमा करानी होगी।

ट्रैक्टर के अलावा और किन यंत्रों पर मिल रही है सब्सिडी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कृषि विभाग की ओर से अनुदान पर मिलने वाले कृषि यंत्रों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें ट्रैक्टर के साथ ही लैंड लेवलर मशीन, पोटैटो प्लांटर, गन्ना प्लांटर, गन्ना थ्रेसर, हैरो, कल्टीवेटर, पावर स्प्रेयर, मल्टीक्रॉप थ्रेसर, पावर चेक कटर, स्टॉ रीपर, ब्रेश कटर, रोटावेटर, माउंटेड स्प्रेयर, पावर टिलर, पावर वीडर, कंबाइन हार्वेस्टर, धान रोपने की मशीन, राइस ट्रांसप्लांटर, रीपर कम बाइंडर और हैप्पी सीडर सहित अन्य कृषि यंत्रों सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा।

कैसे किया जाएगा सब्सिडी के लिए लाभार्थी का चयन (How will the beneficiary be selected for subsidy)

कृषि विभाग उत्तर प्रदेश के दर्शन पोर्टल (Darshan Portal) पर दी गई सूचना के मुताबिक कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए आवेदन हेतु “पहले आओ पहले पाओ” की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। इसके लिए 30 नवंबर 2023 को रात 12 बजे आवेदन शुरू किए जाएंगे। किसान सब्सिडी पर कृषि यंत्र लेने के लिए आवेदन हेतु बुकिंग कर सकते हैं। लाभार्थी का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। सब्सिडी पर कृषि यंत्र लेने के लिए किसान 14 दिसंबर 2023 रात्रि 12 बजे तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन (Online Application) कर सकते हैं।

कृषि यंत्रों के लिए आवेदन हेतु पात्रता व शर्तें

कृषि यंत्रीकरण योजना (agricultural mechanization scheme) के तहत आवेदन करने वाले किसानों के लिए कुछ पात्रता व शर्तें भी निर्धारित की हुई है। यह पात्रता और शर्ते इस प्रकार से हैं-

  • किसान राज्य का मूल निवासी होना चाहिए
  • आवेदन करने वाले किसान के पास खेती योग्य भूमि होनी चाहिए
  • किसान की वार्षिक आय 1.5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए
  • बैंक खाते से आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक होना चाहिए
  • जिन किसानों को ट्रैक्टर योजना का लाभ लेना है उनके पास पहले से ट्रैक्टर नहीं होना चाहिए

योजना के तहत आवेदन हेतु किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता (What documents will be required to apply under the scheme)

कृषि यंत्रीकरण योजना तहत ट्रैक्टर सहित अन्य यंत्रों के लिए आवेदन हेतु आपको कुछ दस्तावेजों (documents) की आवश्यकता होगी। किसानों को आवेदन के लिए जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वे दस्तावेज इस प्रकार से हैं

  • आवेदन करने वाले किसान का आधार कार्ड
  • आवेदन करने वाले किसान का पैन कार्ड
  • किसान का निवास प्रमाण-पत्र
  • किसान का आय प्रमाण-पत्र
  • बैक खाता विवरण हेतु बैंक पासबुक की कॉपी
  • किसान का मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो
  • किसान का पासपोर्ट साइज फोटो
  • किसान की जमीन के कागजात आदि।

कैसे करें ट्रैक्टर सहित अन्य कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए आवेदन (How to apply for subsidy on tractors and other agricultural equipment)

यदि आप यूपी के किसान हैं तो आप कृषि यंत्रीकरण योजना (Agricultural mechanization scheme) का लाभ उठा सकते हैं। यूपी सरकार की ओर कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत राज्य के किसानों को कृषि यंत्रों पर सब्सिडी (Subsidy on agricultural equipment) का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके लिए किसान कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन बुकिंग 30 नवंबर रात्रि 12 से कर सकते हैं। राज्य के किसान कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कृषि विभाग यूपी की आधिकारिक वेबसाइट http://agriculture.up.gov.in/ पर जाकर करा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2023 रखी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि कृषि यंत्रीकरण योजना यूपी के तहत फतेहपुर जिले के लिए कुल 407 कृषि यंत्रों को बांटने का लक्ष्य दिया गया है। कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत जिले के 13 ब्लॉकों के किसानों को सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा। कृषि यंत्रीकरण योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए राज्य के किसान अपने जिले के कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों आयशर ट्रैक्टर, कुबोटा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें