मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना : 1.27 करोड़ महिलाओं के खाते में 21वीं किस्त ट्रांसफर

जानें, आपके खाते में 21वीं किस्त के 1250 रुपए आए या नहीं

Mukhyamantri Ladli Behna Yojana 21st installment : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त को सोमवार दोपहर 3 बजे राज्य के मुख्यमंत्री ने देवास जिले से जारी करके करोड़ों बहनों को सौगात दी है। यह किस्त सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की गई है। मुख्यमंत्री ने इस योजना से जुड़ी 1.27 करोड़ महिलाओं को करीब 1553 करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में ट्रांसफर किए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पिछले महीने 12 जनवरी 2025 को शाजापुर जिले के कालापीपल से बहनों के खाते में लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 20st installment) ट्रांसफर की थी। लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 21st installment) के साथ ही मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (Samajik Suraksha Pension Yojana) के 56 लाख हितग्राहियों के खाते में 337 करोड़ रुपए की राशि भी ट्रांसफर कर दी है।

अब तक लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं को कितना मिला लाभ

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Mukhyamantri Ladli Behna Yojana) राज्य की महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय योजना है। खास बात यह है कि इस योजना के माध्यम से लाड़ली बहना योजना से जुड़ी पात्र महिलाओं को हर माह 1250 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक प्रत्येक पात्र महिला को इस योजना की 21 किस्तों में कुल 26,250 रुपए की राशि प्राप्त हुई है। इसके अलावा इस योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से दो बार रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में अतिरिक्त 250 रुपए की अतिरिक्त राशि भी जारी की गई थी। यदि इस राशि को भी जोड़ दे तो इस योजना की लाभार्थी बहनों को अब तक कुल 26,500 रुपए की राशि उनके खाते में भेजी जा चुकी है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 14वीं बार योजना की किस्त की जारी

राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 14वीं बार राज्य की महिलाओं को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना की किस्त जारी की है। पहली बार 10 जनवरी 2024 को मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना की किस्त जारी की थी। इससे पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जो वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री है, द्वारा किस्त जारी की गई थी। इस योजना को 2023 में शुरू किया गया था और इसकी पहली किस्त 10 जून 2023 को जारी की गई थी। इसमें लाड़ली बहनों को 1000 रुपए दिए गए थे। इसके बाद रक्षाबंधन यानी अगस्त माह में इस योजना की राशि को बढ़ाकर 1250 किया गया था। तब से अब तक लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी बहनों को हर माह 1250 रुपए की राशि दी जा रही है। 

कैसे चेक करें आपके खाते में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त आई या नहीं

मध्यप्रदेश राज्य की जो महिलाएं मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Mukhyamantri Ladli Behna Yojana) से जुड़ी हुई हैं, वे यह अवश्य चेक कराना चाहेंगी कि उनके खाते में लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त का पैसा आया है या नहीं। क्योंकि कई बार किसी कारण से आपके खाते में पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाता है, ऐसे में एक बार इसे चेक कर लेना चाहिए ताकि किस्त नहीं आने पर आगे शिकायत की जा सके। आप नीचे दिए तरीके से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त चेक कर सकती हैं, यह इस प्रकार से है-

  • इसके लिए सबसे पहले आपको लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट  https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाना होगा। 
  • यहां होम पेज पर आपको “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • ऐसा करते ही आप दूसरे पेज पर आ जाएंगे। यहां आपको अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक संख्या दर्ज करनी होगी। 
  • अब कैप्चा कोड डालना होगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा।
  • आपको प्राप्त हुए ओटीपी को दर्ज करना होगा और इसे वेरिफाई करना होगा। 
  • ओटीपी वेरिफाई करने के बाद आपको “सर्च” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • ऐसा करते ही आपके सामने 21वीं किस्त के भुगतान की स्थिति खुल जाएगी। 
  • आप इसमें आसानी से यह चेक कर सकती हैं कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त की राशि आपके खाते में ट्रांसफर की गई है या नहीं।

नहीं आई खाते में लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त तो कहां करें शिकायत

सरकार की ओर से सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाला पैसा डीबीटी (DBT) के माध्यम से लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर किया जाता है, जिसे खाते में आने में एक से दो दिन का समय लग सकता है। यदि आपके खाते में बड़ी गड़बड़ी हो तो इसमें और भी अधिक समय लग सकता है। ऐसे में यदि आपके खाते में कोई गड़बड़ है तो उसे अपनी बैंक शाखा जाकर सही कराए जैसे– खाते का आधार से लिंक नहीं होना, डीबीटी से खाता नहीं जुड़ा होना आदि कारण हो सकते हैं। यदि आपके खाते में कोई गड़बड़ नहीं है उसके बाद भी आपके खाते में पैसा नहीं आया है तो आप इसकी शिकायत लाड़ली बहना योजना के हेल्पलाइन नंबर 0755 2700800 पर कॉल करके दर्ज करा सकती हैं। इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन नंबर पर भी इसकी शिकायत की जा सकती है। वहीं आप इस योजना के ई–मेल cmlby.wcd@mp.gov.in के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें