खुशखबर– पीएम आशा योजना को मिली मंजूरी, इन फसलों की एमएसपी पर होगी 100 प्रतिशत तक खरीद

जानें, योजना के तहत किन फसलों की होगी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद और किन किसानों को होगा लाभ

PM-Asha Yojana 2025 :  केंद्र सरकार की ओर से किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार ने एकीकृत प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान जिसे पीएम-आशा योजना (PM-Asha Yojana) के नाम से जाना जाता है। इस योजना को 15वें वित्त आयोग चक्र के दौरान 2025–26 में जारी रखने की मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार की ओर से पीएम आशा योजना को किसानों की फसलों के खरीद कार्यों को प्रभावशाली बनाने के लिए चलाया जा रहा है। इस योजना से न केवल किसानों को उसकी उपज का लाभकारी मूल्य प्रदान करने में सहायता मिलेगी, बल्कि उपभोक्ताओं के लिए भी सस्ती कीमतों पर उनकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी। इस योजना के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की कीमत में अस्थिरता को भी नियंत्रित किया जा सकेगा।

योजना के तहत किन फसलों की होगी एमएसपी पर शत-प्रतिशत खरीद

पीएम आशा योजना की मूल्य समर्थन योजना के तहत निर्धारित उचित औसत क्वालिटी (FAQ) के अनुरूप अधिसूचित दलहन, तिलहन व खोपरा की खरीद केंद्रीय नोडल एजेंसियों (CNA) द्वारा राज्य स्तरीय एजेंसियों के जरिये पूर्व पंजीकृत किसानों से सीधे न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी (MSP) पर की जाती है। अब किसानों को दलहन फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने और आयात पर निर्भरता को कम करने के लिए सरकार ने वर्ष 2024–25 के लिए राज्य के उत्पादन के 100 प्रतिशत के बराबर तुअर, उड़द और मसूर की एमएसपी (MSP) पर खरीद की अनुमति दी है। सरकार ने बजट 2025 में यह घोषणा की है कि देश में दालों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए राज्य के उत्पादन का 100 प्रतिशत तक तुअर (अरहर), उड़द और मसूर की खरीद केंद्रीय नोडल एजेंसियों के जरिये अगले चार सालों तक जारी रखी जाएगी।     

किसानों से कितनी होगी तुअर, उड़द व मसूर की एमएसपी पर खरीद

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरीफ 2024–25 सीजन के लिए मूल्य समर्थन योजना के तहत हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक व तेलंगाना में तुअर (अरहर), की कुल मात्रा 13.22 एलएमटी की एमएसपी पर खरीद को मंजूरी दे दी है। जबकि महाराष्ट्र आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में खरीद पहले से शुरू की जा चुकी है और 15 फरवरी 2025 तक इन राज्यों में कुल 0.15 एलएमटी तुअर (अरहर) की खरीद की गई है, जिससे इन राज्यों के 12,006 किसानों को लाभ हुआ है। अन्य राज्यों में भी तुअर (अरहर) की खरीद जल्द शुरू की जाएगी। भारत सरकार की ओर से नोडल एजेंसियों जिससे नेफेड और एनसीसीएफ के माध्यम से किसानों से तुअर की खरीद की जाएगी।

क्या है पीएम आशा योजना (What is PM Asha Yojana) ?

पीएम आशा योजना का पूरा नाम प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान है। इस योजना की घोषणा केंद्र सरकार की ओर से सितंबर 2018 में की गई थी। हाल ही में केंद्र सरकार ने इस योजना को 2025–26 तक जारी रखने को मंजूरी दी है। यह योजना एक छत्रक योजना है जिसमें मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस), मूल्य स्थिरीकरण कोष (पीएसएफ), मूल्य घाटा भुगतान योजना (पीओपीएस) और बाजार हस्तक्षेप योजना (एमआईएस) के घटक शामिल किए गए हैं। इस योजना से किसानों व उपभोक्ताओं दोनों को लाभ होगा। इस योजना का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करना है ताकि किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सके।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | जबलपुर, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें