ढैंचा व मूंग की खेती से होगी अतिरिक्त कमाई, मिलेगी 80 प्रतिशत तक सब्सिडी

जानें, कहां कराना होगा पंजीकरण और किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

गेहूं की कटाई के बाद जायद सीजन में ढैंचा व मूंग की खेती (moong cultivation) करके किसान अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से किसानों को बंपर सब्सिडी जा रही है। इन फसलों की खेती के लिए 80 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। जो किसान इस समय ढैंचा या मूंग की खेती करना चाहते हैं, वे 24 अप्रैल से पहले पंजीकरण करा सकते हैं। दरअसल हरियाणा सरकार की ओर से किसानों को ढैंचा और मूंग की खेती के लिए उन्नत किस्म के बीज अनुदान पर उपलब्ध कराएं जा रहे हैं। इसमें ढैंचा की खेती के लिए उन्नत बीजों की खरीद पर 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। वहीं मूंग की खेती के लिए उन्नत बीजों की खरीद पर 75 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। प्रदेश के जो किसान ढैंचा या मूंग की खेती करना चाहते हैं, उनके लिए ये बहुत अच्छा मौका है। किसान इसके लिए हरियाणा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीयन करावा कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए हरियाणा सरकार की ओर से एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है।

मूंग और ढैंचा की खेती से होगी अच्छी इनकम

रबी सीजन की फसलों की कटाई के साथ खेत खाली होना शुरू हो गए हैं। इसके बाद किसान खरीफ सीजन के लिए खेत तैयार करना शुरू करेंगे। इस बीच किसान जायद फसलों की बुवाई में ढैंचा व मूंग की खेती से अच्छी इनकम कर सकते हैं। खास बात यह है कि इनकी खेती में ज्यादा पानी की भी आवश्यकता नहीं होती है। वहीं भूमि में नाइट्रोजन की मात्रा को भी ये फसलें बढ़ाती हैं जिससे भूमि की उपजाऊ क्षमता का बढ़ती है और खेत बंजर होने से बच जाते हैं। इसके अलावा ढैंचा व मूंग की खेती करने से खरपतवार भी कम होते हैं।

ढैंचा और मूंग की खेती के लिए कितनी मिलेगी सब्सिडी (Subsidy on Moong and Dhaincha)

हरियाणा सरकार की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती करने वाले किसानों को अच्छी क्वालिटी के बीज खरीदने के लिए 75 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। ये अनुदान अधिकतम तीन एकड़ तक ही मूंग की खेती करने के लिए दिया जाएगा। वहीं ढैंचा के बीज के लिए अधिकतम 80 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। इसका लाभ किसानों को 10 एकड़ तक ढैंचा की खेती करने के लिए दिया जाएगा।

ढैंचा व मूंग की खेती के लिए कहां कराएं पंजीकरण

यदि आप हरियाणा राज्य के किसान है और आप, जायद (ग्रीष्मकालीन सीजन) में ढैंचा या मूंग की खेती करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://agriharyana.gov.in/applyschemes पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। किसान भाई 24 अप्रैल 2023 तक इसके लिए पंजीकरण करा सकते हैं। बता दें कि ढैंचा और मूंग की खेती के लिए उन्नत बीज की खरीद पर सब्सिडी के लिए रजिस्ट्रेशन 10 अप्रैल से शुरू कर दिए गए थे। किसानों की मांग के कारण राज्य सरकार ने दुबारा से पोर्टल खोल दिया है। इच्छुक किसान पोर्टल पर अपना पंजीकरण करावा कर सब्सिडी पर ढैंचा और मूंग के उन्नत बीज प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद राज्य सरकार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।  

ढैंचा व मूंग के बीजों पर सब्सिडी के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक दस्तावेज

ढैंचा व मूंग के उन्नत बीजों पर सब्सिडी प्राप्त करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, जो इस प्रकार से हैं

  • आवेदन करने वाले किसान का आधार कार्ड
  • आवेदन करने वाले किसान का वोटर आईडी कार्ड
  • किसान पहचान पत्र/ किसान कार्ड 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों कुबोटा ट्रैक्टर, इंडो फार्म ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें