आम बजट 2023: केंद्र सरकार ने की किसानों के लिए ये 8 बड़ी घोषणाएं

जानें, सरकार की ओर से किसानों के लिए की गई प्रमुख घोषणाएं

केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को आम बजट पेश किया गया जिसमें किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। इसके तहत किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से 20 लाख करोड़ रुपए तक के ऋण दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के लिए 6000 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है। वहीं बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने हरित खेती और हरित ऊर्जा को बढ़ावा दिए जाने की बात कही। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए आम बजट 2023 में गरीब कल्याण अन्न योजना को एक साल के लिए और बढ़ दिया गया है। वित्त मंत्री ने बताया कि कृषि स्टार्टअप के लिए युवा उद्‌यमियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए कृषि कोष की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा भी किसानों सहित अन्य वर्गों के लिए कई लाभकारी घोषणाएं इस बजट में की गई हैं।  

आइए, आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से जानते हैं कि केंद्र सरकार के इस बार के आम बजट: 2023-24 में किसानों सहित देश के अन्य वर्गों के लिए क्या-क्या महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।

बजट 2023 में देश के किसानों के लिए 8 बड़ी घोषणाएं

इस बार बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। इसमें कृषि क्षेत्र और किसानों के लिए 8 प्रमुख घोषणाएं की गई हैं, जो इस प्रकार से हैं-

1.  किसानों को कृषि क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 20 लाख करोड़ रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
2.  प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए 6000 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है।
3.  कृषि स्टार्टअप के लिए अलग से डिजिटल एक्सीलेटर फंड बनाया जाएगा जिसे कृषि निधि के नाम से जाना जाएगा।
4.  बजट में बागवानी फसलों के लिए 2,200 करोड़ की राशि आवंटित की गई है।
5.  पीएम आवास योजना का आवंटन 66 प्रतिशत से बढ़कार 79,000 करोड़ कर दिया गया है।
6.  एक करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए सहायता दी जाएगी। इसके तहत 10,000 जैव इनपुट संसाधन केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
7.  देश में मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा।
8.  खेती के लिए डिजिटल बुनियादी ढांचा बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही खेती में आधुनिक तकनीकी को बढ़ावा दिया जाएगा।

महिलाओं के लिए बजट में क्या की गई है खास घोषणाएं

बजट 2023 में वित्त मंत्री सीतारामण ने महिलाओं के लिए कुस खास घोषणाएं की है जिनसे उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनने में सहायता मिलेगी, ये घोषणाएं इस प्रकार से हैं-

  • बजट में महिलाओं के लिए मार्च 2025 तक दो साल के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना की शुरुआत की जाएगी। इस योजना के तहत महिला या बालिका आंशिक आर्यन विकल्प के नाम पर 2 साल के लिए 2 लाख रुपए जमा कर सकेंगी। इस पर उन्हें 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा।
  • दिन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अब तक ग्रामीण महिलाओं को 81 लाख स्वयं सहायता समूह से जोड़ा गया है। आने वाले समय में इस समूह में भारी संख्या में महिलाओें को जोड़ा जाएगा।
  • बजट में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के तहत सरकार की ओर से वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्गों, महिलाओं और कमजोर वर्गों के लोगों को सहायता प्रदान की जाएगी।

युवाओं के लिए बजट में क्या की गईं हैं घोषणाएं

  • पीएम कौशल विकास योजना 4.0 लॉन्च की जाएगी। इसके तहत देश के युवाओं को ऑन जॉब ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • युवाओं को सपोर्ट देने के लिए पैन इंडिया नेशनल एप्रेंटिसशिप स्कीम शुरू की जाएगी। इसके तहत 47 लाख युवाओं को 3 साल तक स्टाइपेंड या भत्ता दिया जाएगा।
  • इसके अलावा यूनिफाइड स्किल इंडिया डिजिटल प्रोग्राम के तहत अलग-अलग राज्यों में 30 स्किल इंडिया सेंटर खोले जाएंगे।
  • 740 एकलव्य स्कूलों के लिए 38 हजार 800 अध्यापक और सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की जाएंगी।

बजट 2023 की अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं

  • अब 7 लाख रुपए तक की आय (इनकम) पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।
  • गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों को फ्री अनाज एक साल तक और दिया जाएगा।
  • 1 अप्रैल 2023 से नई क्रेडिट गारंटी योजना लागू की जाएगी। इसके तहत छोटे और मध्यम उद्योगों को बिना गारंटी के 2 लाख करोड़ रुपए तक का ऋण दिया जाएगा।
  • सीनियर सटीजन्स के लिए सेविंग अकाउंट जमा लिमिट को 4.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 9 लाख रुपए कर दी जाएगी।
  • 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे।
  • 50 नए एयरपोर्ट, हेलिपैड और वाटर एयरो ड्रोन सेंटर्स बनाए जाएंगे।
  • 5 जी सर्विस पर चलने वाले ऐप डेवलप करने के लिए इंजीनियरिंग संस्थानों में 100 लैब बनाई जाएंगी। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों ट्रैकस्टार ट्रैक्टर, वाल्डो ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें