बारिश से पहले खेत में तालाब बनवाने पर मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी, अभी करें आवेदन

जानें, कितने आकार का बनवाना होगा तालाब और कैसे करना होगा आवेदन

बारिश का सीजन आने वाला है। इसे देखते हुए सरकार किसानों को जल संग्रहण के लिए खेत में तालाब बनवाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। खास बात ये है कि किसानों को खेत में तालाब बनवाने के लिए सरकार की ओर से 75 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। इस योजना के जरिये किसान खेत में वर्षा जल का संचय करके सालभर अपने खेत में सिंचाई कर सकेंगे। बता दें कि निरंतर गिरते हुए भू-जल के कारण आज पानी की समस्या गहराती जा रही है। यहां तक की खेती करना भी अब मुश्किल होता जा रहा है। कई राज्य सरकारें किसानों को कम पानी वाली फसलों की खेती करने को कह रही हैं, इतना ही नहीं धान की खेती (Paddy farming) की जगह दूसरी फसल की खेती करने के लिए अनुदान तक दे रही है। पानी की समस्या को देखते हुए वर्षा जल का संचय करना जरूरी हो गया है।

किसानों को तालाब के लिए खर्च करनी होगी मात्र 25 प्रतिशत राशि

किसानों को बारिश के जल का संग्रहण करके इस जल का उपयोग खेती के लिए करना चाहिए। इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश के किसानों को तालाब निर्माण का 75 प्रतिशत खर्चा दिया जा रहा है। किसानों को अपनी जेब से मात्र 25 प्रतिशत राशि ही खर्च करनी होगी। किसान एक बार पैसा खर्च करके खेत में तालाब बनवाकर 24 घंटे सिंचाई के लिए पानी प्राप्त कर सकते हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने 2023-24 के लिए बलराम तालाब योजना के लक्ष्य जारी कर दिए हैं। इच्छुक किसान इसमें आवेदन करके अपने खेत में सब्सिडी पर तालाब का निर्माण करवा सकते हैं।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको मध्यप्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही बलराम तालाब योजना (Balram Talab yojana) के तहत खेत में तालाब बनवाने के लिए दिए जा रहे अनुदान, इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया और दस्तावेजों की जानकारी दे रहे हैं ताकि प्रदेश के किसानों को योजना का लाभ मिलने में आसानी रहे।

खेत में तालाब बनवाने के लिए कितनी मिलेगी सब्सिडी

प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत बलराम तालाब योजना को भी शामिल कर लिया गया है। इस योजना के तहत किसानों को 75 प्रतिशत तक सब्सिडी (subsidy) दी जा रही है। यह सब्सिडी अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन जाति के किसानों को दी जाएगी जो अधिकतम 1,00,000 रुपए होगी। वहीं सामान्य किसानों को बलराम तालाब निर्माण के लिए स्वीकृत लागत का प्रावधानित अनुदान 40 प्रतिशत किन्तु अधिकतम 80,000 रुपए दिया जाएगा। इसके अलावा खर्च होने वाली राशि किसान को स्वयं वहन करनी होगी। वहीं लघु एवं सीमांत किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी जो अधिकतम 80,000 रुपए होगी।

बलराम तालाब योजना में क्या किया गया है संशोधन

मध्यप्रदेश सरकार ने बलराम तालाब योजना में पिछले साल 2022 में कुछ नए संशोधन किए जिसके अनुसार इस योजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में शामिल कर लिया गया है। इस योजना को प्रदेश के सभी जिलों में समान रूप से लागू किया गया है। प्रदेश के किसी भी जिले का किसान इस योजना का लाभ उठाकर अपने खेत में तालाब का निर्माण करा सकता है, उसे राज्य के नियमानुसार सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा योजना के तहत वे सभी किसान आवेदन के पात्र होंगे जिन्होंने अपने खेतों में पहले से ड्रिप या स्प्रिंकलर इरिगेशन यंत्र स्थापित किया हुआ है अथवा वे किसान जो बलराम तालाब निर्माण के साथ या निर्माण के बाद माइक्रो इरिगेशन के तहत ड्रिप या स्प्रिंकलर सिंचाई सिस्टम को स्थापित करेंगे, उनको ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

योजना के तहत कैसा बनवाना होगा तालाब

बलराम तालाब योजना के तहत किसानों को विभाग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ही तालाब का निर्माण करवाना होगा। बता दें कि वैसे तो तालाब निर्माण के लिए कई आदर्श मॉडल उपलब्ध हैं, लेकिन यह तालाब किसानों की निजी भूमि पर बनेगा इसलिए इस तालाब की लंबाई, चौड़ाई किसान के पास उपलब्ध भूमि पर निर्भर करती है। इसके बावजूद तालाब निर्माण के लिए कुछ मानक तय किए गए हैं जो इस प्रकार से हैं

  • किसानों को तालाब की गहराई कुछ स्थितियों को छोड़कर 3 मीटर ही रखनी होगी। 
  • खुदाई स्थल की चौड़ाई 15 मीटर से कम नहीं होनी चाहिए।
  • खुदाई करते समय साइड स्लोप 1:5:1 रखना होगा ताकि मिट्‌टी धंसने की आशंका नहीं रहे।
  • खोदी गई मिट्‌टी की मात्रा को कृषक अपनी आवश्यकतानुसार किसी भी स्थान पर उपयोग कर सकता है। लेकिन यदि मिट्‌टी का उपयोग बंधान के रूप में किया जाता है तो उसके कम से कम 1 मीटर की दूरी पर डाला जाए ताकि खुदाई स्तर को आसानी से नापा जा सके। ऐसा करने से बारिश के समय मिट्‌टी वापस ताल में नहीं आएगी।
  • सुरक्षा की दृष्टि से तालाब स्थल पर बोर्ड लगाना आवश्यक होगा ताकि तालाब में डूबने जैसी घटनाएं नहीं हो सके। यह किसान को स्वयं के खर्चे पर लगाना होगा। बोर्ड के अभाव में यदि किसी प्रकार की कोई दुर्घटना होती है तो इसके लिए किसान स्वयं जिम्मेदार होगा।

तालाब से किसान कैसे बढ़ा सकते हैं अपनी आय

खेत में तालाब बनवाने पर किसान तालाब के बंधान पर अरहर (तुअर) दाल या अन्य उपयुक्त फसलें लगाकर अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा किसान तालाब में मछली या बतख पालन करके भी अपनी आय बढ़ा सकते हैं।

तालाब अनुदान के लिए किसान कैसे करें आवेदन

राज्य के जो किसान बलराम तालाब योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए किसान भाई ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल या इस लिंक https://dbt.mpdage.org/index.htm पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसान इंटरनेट कैफे पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसान अपने जिले के कृषि विभाग में संपर्क करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

योजना में आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

बलराम तालाब योजना में आवेदन के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, ये दस्तावेज इस प्रकार से हैं

  • आवेदन करने वाले किसान का आधार कार्ड
  • आवेदन करने वाले किसान का पहचान पत्र
  • आवेदन करने वाले किसान का पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदन करने वाले किसान का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • आवेदक का बैंक खाता विवरण, इसके लिए पासबुक की कॉपी

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सॉलिस ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें