लाड़ली बहना योजना : 5वीं किस्त जारी, महिलाओं के खाते में आए 1250 रुपए

जानें, कैसे चेक करें आपके खाते में किस्त का पैसा आया या नहीं

सरकार की ओर से देश के किसानों सहित अन्य वर्गों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इसी कड़ी में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) काफी लोकप्रिय हो रही है। हाल ही में राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना की 5वीं किस्त (5th installment of Ladli Bahana Yojana) लाभार्थी बहनों के खाते में ट्रांसफर कर दी है। इस बार योजना की लाभार्थी महिलाओं को 1250 रुपए की राशि डीबीटी (DBT) द्वारा सिंकल क्लिक से ट्रांसफर की है। इससे पहले लाड़ली बहनों को 1,000 रुपए की राशि किस्त के रूप में दी गई थी। अब तक राज्य की लाभार्थी महिलाओं को इस योजना से 5वीं किस्त की राशि सहित कुल 5250 रुपए मिल चुके हैं। बता दें कि लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर साल 12,000 रुपए से अधिक की राशि दी जानी है और यह योजना 5 साल के लिए लागू की गई है। ऐसे में यदि सत्ताधारी सरकार दुबारा आती है तो लाड़ली बहनों को निरंतर योजना का लाभ मिलता रहेगा। इस बार लाड़ली बहना योजना में पहले से ज्यादा लाभार्थी बहनों को फायदा मिला है क्योंकि राज्य सरकार की ओर से ट्रैक्टर (Tractor) वाली महिलाओं के साथ ही अविवाहित महिलाओं को भी योजना का लाभ प्रदान किया गया है। इससे पहले इन बहनों को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा था।

आचार संहिता लगने के कारण 10 से तारीख से पहले खाते में भेजी किस्त

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के कारण आचार संहिता को देखते हुए राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना की किस्त अपनी निर्धारित तिथि 10 तारीख से पहले ही महिलाओं के खाते में डाल दी गई है। अभी तक लाड़ली बहना योजना की किस्त 10 तारीख तक खाते में ट्रांसफर की जाती थी। लेकिन चुनाव की तारीखों की घोषणा की संभावना होने के कारण उससे पहले ही इस बार लाड़ली बहना योजना की 5वीं किस्त (5th installment of Ladli Bahana Yojana) जारी कर दी गई है। लाडली बहना योजना की 5वीं किस्त मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुरहानपुर में आयोजित सम्मेलन में जारी की।

एक करोड़ 32 लाख महिलाओं को मिला लाड़ली बहना योजना का लाभ

लाड़ली बहना योजना की 5वीं किस्त (5th installment of Ladli Bahana Yojana) का लाभ राज्य की करीब एक करोड़ 32 लाख महिलाओं को प्रदान किया गया है। किस्त जारी करने के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं बहनों को अगर एक हजार रुपए देता हूं तो 15,000 करोड़ रुपए लगते हैं। मैं पैसे की व्यवस्था कर बहनों की राशि बढ़ा रहा हूं। इस महीने से प्रदेश की लाड़ली बहनों की इस राशि को 1250 रुपए कर दिया हूं। उन्होंने कहा कि मैं राशि की व्यवस्था करूंगा और जल्द ही 1500 रुपए कर दूंगा। इसके बाद से 3,000 रुपए तक ले जाऊंगा। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि मैं बहनों की आमदनी को 10,000 रुपए तक पहुंचाऊंगा।

कैसे चेक करें खाते में पैसा आया या नहीं

यदि आप भी लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी (Beneficiary of Ladli Bahana Yojana) है तो जरूर जानना चाहेंगी कि आपके खाते में लाड़ली बहना योजना की 5वीं किस्त का पैसा आया या नहीं। बता दें कि सरकार द्वारा जारी पैसा जारी किए जाने के बाद लाभार्थी के खाते में आने में समय लगता है। पैसा खाते में ट्रांसफर होने में एक से दो दिन का वक्त लग सकता है। वहीं यदि आपके खाते से संबंधित को कोई समस्या है तो इससे भी अधिक समय भी लग सकता है। ऐसे में आप नीचे दिए गए चार तरीकों में से कोई भी एक तरीका अपनाकर यह पता लगा सकते हैं कि आपके खाते में योजना का पैसा आया या नहीं।

लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कैसे चेक करें किस्त

  • लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप पता कर सकती हैं कि आपके खाते में पैसा आया या नहीं, इसके लिए आपको नीचे दिए गए कुछ आसान स्टेप्स अपनाने होंगे, यह इस प्रकार से हैं
  • सबसे पहले आपको लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपको वेबसाइट पर बहुत से ऑप्शन दिखाई देंगे, उनमें से आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको लाड़ली बहना योजना क्रमांक/सदस्य समग्र क्रमांक को दर्ज करने के लिए कहा जाएगा जिसे आपको दर्ज कर देना है। फिर आपको कैप्चा कोड दर्ज करके ओटीपी भेज इस ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको कृपया ओटीपी प्रविष्टि करें का एक ऑप्शन दिखाई देगा, आपको इस ऑप्शन के तहत मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज कर देना है। फिर खोजे वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • ऐसा करते ही आपके सामने पेमेंट स्टेट्स खुल जाएगा जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपके खाते में पैसा जमा हुआ या नहीं।

पीएफएमएस द्वारा कैसे चेक करें लाड़ली बहना योजना का पैसा आया या नहीं

  • इसके लिए आपको सबसे पहले पीएफएमएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपको नॉऊ यूअर पेंमेंट वाला ऑप्शन दिखाई देगा, आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपको बैंक खाता संख्या दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। इसमें आपको वहीं बैंक खाता दर्ज करना है जो आपने लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन भरते समय की थी।
  • इसके बाद आपको फिर से अपनी खाता संख्या दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करने का ऑप्शन मिलेगा जहां आपको कैप्चा कोड भरना है।
  • इसके बाद आपको सेंड ओटीपी (OTP) ऑन रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको ओटीपी दर्ज करना होगा। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा कि आपको लाड़ली बहना योजना के तहत कितने रुपए प्राप्त हुए हैं।

कैसे चेक करें एसएमएस से लाड़ली बहना योजना का पेमेंट स्टेट्स

लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) के तहत जब भी इसकी किस्त भेजी जाती है तो उसका एसएमएम (SMS) महिलाओं के मोबाइल पर जरूर आता है कि उनके खाते में पैसा जमा हुआ है। लाड़ली बहना योजना के पैसे क्रेडिट से संबंधित कोई न कोई मैसेज जरूर आपके पास आया होगा। यदि आपको यह मैसेज मिला है तो अप इसे चेक करके आसानी से जान सकती हैं कि आपको लाड़ली बहना योजना में पैसा मिला है या नहीं।

ऑफलाइन कैसे चेक करें लाड़ली बहना योजना का पैसा

यदि आप ऑफलाइन लाड़ली बहना योजना (Ladli bahana yojana) के तहत अपनी 5वीं किस्त का पैसा बैंक खाते में जमा हुआ या नहीं, इसका पता लगाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले जिस बैंक में आपका खाता है उस बैंक की शाखा पर जाना होगा। वहां से आप पेमेंट स्टेट्स चेक कर सकते हैं। वहां आपको बैंक डायरी में एंट्री होगी, एंट्री करवाने के बाद आपको इस बात की जानकारी मिल जाएगी कि आपके खाते में लाड़ली बहना की किस्त का पैसा जमा हुआ है क्योंकि पासबुक में इसकी एंट्री भी की हुई होगी। यदि आप बैंक नहीं जाना चाहते हैं तो आप घर बैठे भी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से लाड़ली बहना योजना का पेमेंट स्टेट्स (Payment status of Ladli Brahm Yojana) चेक कर सकते हैं। इससे आपको आसानी से इस बात की जानकारी मिल जाएगी कि आपके खाते में लाड़ली बहना योजना का पैसा जमा हुआ या नहीं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों करतार ट्रैक्टर, कुबोटा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें