पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी, 9.8 करोड़ किसानों के खाते में 22000 करोड़ रुपए ट्रांसफर

जानें, कैसे चेक करें आपके खाते में 19वीं किस्त का पैसा आया या नहीं

19th Installment of PM Kisan Yojana : पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर से जारी कर दी है। योजना के तहत करीब 9.8 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में करीब 22,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई। यह राशि पीएम द्वारा प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण यानी डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधे किसानों के खाते में भेजी गई है। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के छह वर्ष पूर्ण होने की तारीख पर इस योजना की 19वीं किस्त को जारी किया गया है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना को 24 फरवरी 2019 को शुरू किया गया था जिसे 24 फरवरी 2025 को छह साल पूरे हो गए हैं। 

इस बार पहले से अधिक किसानों को मिली 19वीं किस्त 

इससे पहले पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त करीब 9.60 लाख किसानों को जारी की गई थी। वहीं कृषि मंत्रालयों के प्रयास से छूटे हुए किसानों को जोड़ने के कारण इस बार 19वीं किस्त पाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस बार देश भर में 2.41 करोड़ महिला किसानों सहित 9.80 करोड़ से अधिक किसानों को 19वीं किस्त का लाभ प्रदान किया गया है। बता दें कि इस योजना से जुड़े किसानों को हर साल 6,000 रुपए की राशि उनके खाते में हर चार माह के अंतराल में भेजी जाती है। इस योजना के तहत अब तक देश के 11 करोड़ किसान परिवारों को 18 किस्तों के जरिये 3.46 लाख करोड़ की धनराशि उनके खातों में भेजी जा चुकी है और 19वीं किस्त के रूप में 9.8 करोड़ किसानों को 22,000 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। 

किसान कैसे चेक करें उनके खाते में 19वीं किस्त आई या नहीं 

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत पात्र लाभार्थियों को पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त (19th Installment of Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) ट्रांसफर की गई है। ऐसे में जो किसान यह जानना चाहते हैं कि उनके खाते में किस्त का पैसा ट्रांसफर हुआ है या नहीं तो वे नीचे दिए गए तरीके से चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • यहां होम पेज पर Farmer's Corner पर जाकर लाभार्थी सूची के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • यहां अपना राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का विवरण दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको "Get Report" पर क्लिक करना होगा।
  • ऐसा करने पर लाभार्थी सूची आपके सामने खुल जाएगी।
  • इस लिस्ट में आप सरकार की ओर से जिन किसानों को योजना का लाभ दिया गया है उनके नाम राज्य/जिलेवार/ तहसील/गांव के हिसाब से देख सकते हैं।

किसान इस तरह भी चेक कर सकते हैं 19वीं किस्त की राशि

उपरोक्त तरीके अलावा भी आप नीचे दिए गए तरीके से भी पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त के आपके खाते में जमा हुई या नहीं इसका पता लगा सकते हैं, जो इस प्रकार से हैं-

  • जब भी किसी सरकारी योजना में पैसा भेजा जाता है तो उससे पहले लाभार्थी के मोबाइल पर मैजेस भेजा जाता है। यदि आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आया है तो आपको किस्त की राशि जरूर ट्रांसफर की जाएगी। 
  • बैंक में जाकर आप पासबुक में एंट्री करवा कर यह पता लगा सकते हैं कि आपके खाते में किस्त का पैसा जमा हुआ है या नहीं। 
  • आप अपने नजदीक के एटीएम पर जाकर वहां से मिनी स्टेटमेंट निकाल कर भी यह चेक कर सकती है कि इस दिनों किस तारीख को आपके खाते में कितना पैसा जमा हुआ है। 

खाते में नहीं आया 19वीं किस्त का पैसा तो कहां करें शिकायत

यदि अभी तक आपके खाते में पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त (19th Installment of Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) नहीं आई है तो घबराएं नहीं। योजना की किस्त जारी होने के बाद खाते में राशि आने में एक से दो दिन का समय लग जाता है। यदि आपके खाते में कोई बड़ी गड़बड़ है तो इससे भी अधिक समय लग सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने खाते की गड़बड़ को सही कराना होगा। वहीं यदि सब कुछ ठीक है और इसके बाद भी आपके खाते में पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त का पैसा नहीं आया है तो इसके लिए आप पीएम किसान हेल्प डेस्क से संपर्क करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। वहीं पीएम किसान योजना हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 और 155261 या टोल फ्री नंबर 18001155266 पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकते हैं। इसके अलावा pmkisan-ict@gov.in और pmkisan-funds@gov.in पर मेल करके भी आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें