भारत के टॉप 7 ट्रैक्टर डिगर : जानें डिगर पर सब्सिडी की पूरी जानकारी

Share Product प्रकाशित - 22 Jul 2022 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

भारत के टॉप 7 ट्रैक्टर डिगर : जानें डिगर पर सब्सिडी की पूरी जानकारी

जानें, ट्रैक्टर डिगर की विशेषताएं, लाभ और कीमत

मानसून का सीजन चल रहा है। इस समय खरीफ फसलों की बुवाई चल रही है। वहीं पौधरोपण का कार्य भी किया जा रहा है। इन सभी कामों में भूमि को तैयार करने के लिए कई प्रकार के कृषि यंत्रों का प्रयोग किया जाता है। इन्हीं कृषि यंत्रों में एक यंत्र ट्रैक्टर डिगर है। इसके तहत पोस्ट होल डिगर का प्रयोग जमीन में छेद या गड्डा करने में किया जाता है। इसकी सहायता से बिना परिश्रम और कम समय में ये कार्य आसानी से किया जाता है। फलदार पौधे लगाने के लिए इस मशीन से आसानी से गड्डा खोदने का काम किया जा सकता है। इसके अलावा पोस्ट होल डिगर का उपयोग आलू की खुदाई के लिए भी किया जाता है। इस तरह से देखा जाए तो ये मशीन किसानों के लिए काफी उपयोगी है। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से हमारे किसान भाइयों को ट्रैक्टर डिगर के अंतर्गत पोस्ट होल डिगर मशीन की जानकारी दे रहे हैं ताकि वे इसका उपयोग करके अपने कार्य को कम श्रम और समय में पूरा कर सकें। 

Buy New Implements

क्या है ट्रैक्टर पोस्ट होल डिगर मशीन पर सब्सिडी

पोस्ट होल डिगर एक ट्रैक्टर माउंटेड टूल है, जिसका इस्तेमाल जमीन में छेद करने के लिए किया जाता है। इस कृषि उपकरण में ड्रिल की गई सामग्री को हटाने के लिए एक घुमावदार पेचदार पेंच ब्लेड होते है। जिनकी सहायता से जमीन पर गड्डा खोदने का काम आसानी से किया जा सकता है। यह एक विशेष रूप से डिजाइन की गई मशीन है जो खेत की बाड़ लगाने और वृक्षारोपण के लिए गड्डे खोदने का काम बड़ी सरलता से करती है। ट्रैक्टर पोस्ट होल डिगर खेत की बाड़ लगाने के लिए 800-1300 मिमी गहराई के गड्ढे खोदने में आपकी सहायता करती है। पोस्टहोल डिगर का उपयोग सीडिंग एवं प्लांटेशन, होलेज, टिल्लएज के लिए किया जाता है। इस मशीन के मुख्य रूप से चार भाग होते हैं, जिसमें ब्लेड, फ्रेम, इससे जुड़े हुए सरिये और बेवल गियर शामिल हैं।  

ट्रैक्टर पोस्ट होल डिगर मशीन के इस्तेमाल से क्या होगा लाभ

  • पोस्ट होल डिगर मशीन अत्यधिक स्थिर छेद या गड्ढ़ा बनाती है। जिससे नियत स्थान पर पौधरोपण करने में असानी रहती है।
  • इस मशीन के प्रयोग से समय की बचत होती है। 
  • इस मशीन आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है। इसके लिए कोई अतिरिक्त प्रशिक्षण की जरूरत नहीं होती है।
  • इस मशीन को एक-स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से लाया और ले जाया जा सकता है।  
  • इस मशीन के रखरखाव पर ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता है।
  • यह मशीन सभी प्रकार की मिट्टी या भूमि के लिए उपयुक्त है।

भारत में कितनी है ट्रैक्टर पोस्ट होल डिगर की अनुमानित कीमत

भारत में पोस्ट होल डिगर की अनुमानित कीमत 2 लाख* रुपए है, जो छोटे और सीमांत किसानों के लिए किफायती है।

पोस्ट होल डिगर पर कितनी मिलती है सरकार से सब्सिडी

अब बात करें इस पर सरकार से मिलने वाली सब्सिडी की तो राजस्थान कृषि यंत्र योजना के तहत पोस्ट होल डिगर व ऑगर पर एसी/एसटी लघु, सीमांत एवं महिला किसानों के लिए 75000 रुपए या 50 प्रतिशत अनुदान जो भी कम हो दिया जाता है। वहीं अन्य किसानों को अधिकतम 60000 रुपए या अधिकतम 40 प्रतिशत का अनुदान दिया जाता है।

ये हैं भारत के टॉप 7 पोस्ट होल डिगर

भारतीय बाजार में कई कंपनियों के ट्रैक्टर पोस्ट होल डिगर आते हैं। इनमें से जिनकी मांग बाजार में अधिक है और जो किसानों के बीच अधिक लोकप्रिय हैं, वे 7 ट्रैक्टर पोस्ट होल डिगर इस प्रकार से हैं-

1. नेपच्यून पोस्ट होल डिगर

नेपच्यून पोस्ट होल डिगर में तीन प्रकारों में आता है। इसमें एजी 52, एजी 43 और अर्थ आगर सिंगल मैन शामिल हैं। एजी 52 और एजी 43 की पावर क्षमता 2.07 एचपी है, जबकि अर्थ आगर सिंगल मैन की पावर क्षमता 1.9 एचपी है। इस पोस्ट होल डिगर से सीडिंग और प्लांंटेशन का काम आसानी से किया जा सकता है। 

2. स्टिहल पोस्ट होल डिगर

स्टिहल कंपनी के पोस्ट होल डिगर भी तीन प्रकारों में उपलब्ध हैं। इसमें स्टिहल बीटी 360, बीटी 131 सिंगल ऑपरेटर विथ 4-मिक्स इंजन और बीटी 131 वर्सटाइल 1.3 किलोवाट शामिल हैं। इसमें बीटी 360 की पावर क्षमता 3.8 एचपी, बीटी 131 सिंगल ऑपरेटर विथ 4-मिक्स इंजन की कार्य क्षमता 1.8 एचपी और बीटी 131 वर्सटाइल 1.3 किलोवाट मॉडल की पावर क्षमता  1.7 एचपी है। यह खेत या बगीचे की भूमि पर शानदार तरीके से कार्यकुशलता प्रदान करते हैं। 

3. एग्रीप्रो पोस्ट होल डिगर

एग्रीप्रो एपीईए 52 की पावर क्षमता 2.5 एचपी है। यह लाइटवेट, फ्यूल एफिशिएंट 52 सीसी टू-स्ट्रोक इंजन में आता है। यह 80 मिमी से 250 मिमी तक औगर के साथ काम करता है। यह कम शोर के साथ काम को पूरा करता है। इसे एक व्यक्ति आसानी से ऑपरेट कर सकता है। यह बड़े खेतों में काम के लिए पोर्टेबल टाइप, हल्के और लाने-ले जाने में आसान है। इसका उपयोग व्यापक रूप से बगीचे, कृषि, मछली पकडऩे, भूभौतिकीय अन्वेषण और निर्माण में उपयोग किया जाता है।

Buy Used Harvester

4. फार्मकिंग पोस्ट होल डिगर

फार्मकिंग कंपनी का पोस्ट होल डिगर दो प्रकारों में आता है। इसमें एक पोस्ट होल डिगर जो 35-40 एचपी की क्षमता रखता है। और दूसरा हाइड्रोजन विथ ट्रैक्टर क्रेन है जो 40 एचपी या इससे अधिक पावर क्षमता में आता है। 

5. लैंडफोर्स पोटैटो डिगर

लैंडफोर्स पोटैटो डिगर आलू खुदाई की बेहतरीन मशीन है। इसकी सहायता से कम समय और श्रम में आलू की फसल के लिए खुदाई काम आसानी से किया जा सकता है। इस मशीन की पावर 35-50 एचपी है जिससे ईंधन कुशल कार्य प्रदान करता है। ये अपनी शानदार गुणवत्ता के लिए जाना जाता है।

6. फिल्डकिंग पोस्ट होल डिगर

फिल्डकिंग कंपनी का FKPHDS होल डिगर एक पीटीओ संचालित उपकरण है जो खेत की भूमि में छेद या गड्ढ़े खोदने का काम सबसे तेज तरीके से करता है। इसकी पावर क्षमता 35 एचपी से ऊपर होती है। यह यह 6 इंच, 9 इंच, 12 इंच या 18 इंच व्यास तक छेद खोद सकता है। इसमें सेमी-डबल फ्लाइटिंग के साथ विशेष स्टील कटिंग टिप है, जो कठिन परिस्थितियों को संभालता है। इसमें ओवरलोड सुरक्षा के लिए स्लिप क्लच के साथ हैवी-ड्यूटी गियरबॉक्स और पीटीओ शाफ्ट है।

7. शक्तिमान पोस्ट होल डिगर

शक्तिमान पोस्ट होल डिगर की पावर क्षमता 30-60 एचपी है। यह हाइड्रोलिक श्रेणी में आता है। इसमें जड़ों और चट्टानों के अचानक प्रभाव से उपकरणों की सुरक्षा के लिए स्लिप क्लच के साथ हैवी-ड्यूटी शील्डेड पीटीओ ड्राइव शाफ्ट दिए गए हैं। इसमें 6 बोल्ट को ढीला करके औगर को बदलना आसान होता है। इसमें मजबूत और अत्यधिक कुशल गियर बॉक्स दिए गए हैं। इस मशीन की सहायता से 2 मिनट से कम समय में गडढ़ा बनाया जा सकता है।

कहां से करें ट्रैक्टर पोस्ट होल डिगर की खरीद

यदि आप अपने बजट के अनुसार ट्रैक्टर पोस्ट होल डिगर की खरीद करने की सोच रहे हो तो ट्रैक्टर जंक्शन आपकी सहायता करेगा। बता दें कि ट्रैक्टर सहित सभी प्रकार के कृषि उपकरणों की खरीद के लिए ट्रैक्टर जंक्शन सबसे सुरक्षित और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है। यहां आपको सभी लोकप्रिय कंपनी के ट्रैक्टर पोस्ट होल डिगर उचित कीमत पर मिल जाएंगे। आप ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से अपनी जरूरत के हिसाब से किफायती कीमत पर ट्रैक्टर पोस्ट होल डिगर की खरीद कर सकते हैं। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों प्रीत ट्रैक्टरइंडो फार्म ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back