फसल कटाई के लिए टॉप 5 मल्टीक्रॉप थ्रेसर

जानें, इन मल्टीक्रॉप थ्रेसर की पावर, क्षमता और कीमत

Top 5 Multicrop Threshers 2025 : देश में कई राज्यों में सरसों की कटाई काम शुरू हो गया है तो कहीं पर मार्च माह में शुरू हो जाएगा। इसी तरह गेहूं सहित अन्य रबी फसलों की कटाई का काम शुरू हो जाएगा। ऐसे में किसानों को फसल की कटाई के लिए आधुनिक कटाई यंत्रों की आवश्कता होगी। रबी फसलों की कटाई के लिए मल्टीक्रॉप थ्रेसर काफी अच्छे रहते हैं। खास बात यह है कि इससे फसल कटाई का काम काफी कम समय में हो जाता है। इसी के साथ मल्टीक्रॉप थ्रेसर में फसल की ग्रेडिंग का काम भी हो जाता है। जिससे किसानों के लिए एक मशीन के इस्तेमाल से ही दोनों काम काफी कम समय में पूरे हो जाते हैं। बाजार में बहुत सी कंपनियों के मल्टीक्रॉप थ्रेसर हैं, लेकिन आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से उनमें से टॉप 5 मल्टीक्रॉप थ्रेसर के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है, तो आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

जगतजीत मल्टीक्रॉप थ्रेसर

जगजीत मल्टीक्रॉप थ्रेसर 40 एचपी इम्प्लीमेंट पावर रेंज का थ्रेसर है। इसमें 190 कटिंग ब्लेड होते हैं। इसमें मजबूत स्टेनलेस स्टील डिस्क लगी हुइ है जो लंबे समय तक अनाज कटाई काम कर सकती है। इस थ्रेसर की ब्लेड आसानी से एडजेस्ट हो जाती है। जगतजीत मल्टीक्रॉप थ्रेसर की कीमत 1,50,000 रुपए से शुरू होती है। मॉडल के फीचर्स और इसकी पावर के हिसाब से इसकी कीमत बढ़ती जाती है। 

दशमेश डीआर. 22X36 मल्टीक्रॉप थ्रेसर

दशमेश डीआर. 22X36 मल्टीक्रॉप थ्रेसर 25 एचपी पावर रेंज का थ्रेसर है। ये कम डीजल में अधिक देर तक फसलों की कटाई का काम कर सकता है। इसके ड्रम की लंबाई 558 एमएम और चौड़ाई 914 एमएम है। इस थ्रेसर के उपयोग से डीजल की बचत होती है और कटाई का काम भी जल्दी हो जाता है। इस थ्रेसर की कीमत करीब 2,22,000 रुपए है। 

स्वराज P-550 मल्टीक्रॉप थ्रेसर

स्वराज P-550 मल्टीक्रॉप थ्रेसर 40 एचपी रेंज में हैं जो फसलों की कटाई काफी तेजी से करने में पावर रखता है। इस मल्टीक्रॉप थ्रेसर में गेहूं की कटाई की क्षमता 1.2 टन है। चना 1.5 टन और सोयाबीन तथा अन्य दलहन फलियों के लिए क्षमता 1.2 है।  इस थ्रेसर में रास्प बार टाइप का सिलेंडर दिया गया है। इस थ्रेसर के ड्रम की लंबाई 805 एमएम और इसका व्यास 650 एमएम है। स्वराज P-550 मल्टीक्रॉप थ्रेसर की कीमत करीब 4,50,000 रुपए है। 

लैंडफोर्स मल्टी क्रॉप थ्रेशर

लैंडफोर्स मल्टी क्रॉप थ्रेशर का इस्तेमाल मुख्य रूप से गेहूं, सरसों, सोयाबीन, बाजरा जैसी फसलों की कटाई की जा सकती है। इसको कॉम्पैक्ट फीचर, वैज्ञानिक डिजाइन और बेहतर क्वालिटी के साथ बनाया गया है। इसके अलावा, यह एंटी-एसिड, एंटी-रस्ट, और नमी प्रूफ है। इस थ्रेशर के जरिये अलग-अलग विनोइंग के साथ काम किया जा सकता है ताकि अनाज, गेहूं की भूसी, गेहूं के भूसे को अलग किया जा सके और एक समय में साफ किया जा सके। इसकी यह उच्च दक्षता विभिन्न फसलों को भूसे से अलग करने का काम आसानी से करती है। लैंडफोर्स मल्टी क्रॉप थ्रेशर की 2.58 लाख रुपए से शुरू होती है।

दशमेश डी.आर. मल्टीक्रॉप थ्रेशर (जी-सीरीज़)

दशमेश डी.आर. मल्टीक्रॉप थ्रेशर (जी-सीरीज़) की इम्प्लीमेंट पावर 35 एचपी है। यह चार जी सीरीज के चार मॉडलों में आता है। इसमें 30x36 (G-1), 32x37 (G-3), 32x37 (G-4) और 32x39 (G-5) शामिल हैं। इसके 30x36 (G-1) और 32x37 (G-3) मॉडल में थ्रेशिंग मक्का 30 x 36 इंच, थ्रेसिंग मक्का आरपीएम 700 से 800 और गोल कटिंग प्लेट की संख्या दो/तीन है। इसमें ट्रांसमिशन जोड़ की संख्या 2 है। वहीं इसके 32x37 (G-3) मॉडल में थ्रेशिंग मक्का 32x37 इंच, थ्रेसिंग मक्का आरपीएम 700 से 800 और गोल कटिंग प्लेट की संख्या दो/तीन है। इसमें ट्रांसमिशन जोड़ की संख्या 2 है। इसके 32x37 (G-4) मॉडल में थ्रेसिंग मक्का 32x37 इंच, थ्रेसिंग मक्का आरपीएम 700 से 800 और गोल कटिंग प्लेट की संख्या तीन है। इसमें ट्रांसमिशन जोड़ की संख्या 4 है। इसी प्रकार दशमेश डी.आर. मल्टीक्रॉप थ्रेशर जी-सीरीज़ के 32x39 (जी-5) मॉडल में थ्रेसिंग मक्का 32x39 इंच, थ्रेसिंग मक्का आरपीएम 700 से 800 और गोल कटिंग प्लेट की संख्या तीन और ट्रांसमिशन जोड़ की संख्या 4 है। इन सभी मॉडलों में सफाई व्यवस्था के लिए एस्पिरेटर, ऑसिलेटरी स्क्रीन, छोटा हॉपर, फिल्टर पंखा की सुविधा दी गई है। इन सभी में एस्पिरेटर (ब्लोअर) की संख्या दो है। भारत में दशमेश थ्रेशर की कीमत 5,03,000 से शुरू होती है जो मॉडल के हिसाब से बढ़ती जाती है। 

फसल कटाई के लिए अन्य थ्रेसर व मल्टीक्रॉप थ्रेशर मॉडल्स के फीचर्स और कीमत की जानकारी के लिए आप ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 855 एक्स एम

48 एचपी | 2014 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 2,17,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक 434 डीएस

35 एचपी | 2010 Model | देवास, मध्यप्रदेश

₹ 1,30,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2021 Model | रायसेन, मध्यप्रदेश

₹ 3,51,150
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
मैसी फर्ग्यूसन 7250

46 एचपी | 2012 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें

ट्रैक्टर ऑफ़र जांचें
ट्रैक्टर की कीमत जानें